Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ननखड़ी में हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, पिता-बेटी की मौत
    • सिपुर मेला 2026: महिला कबड्डी में बाबा जोगों तो वॉलीबॉल में लव ब्रदर्स बनी चैंपियन
    • HPBOSE 10th Second Exam 2026: ड्यूल परीक्षा प्रणाली के लिए पात्रता तय, जानें कौन दे सकेगा दूसरा एग्जाम
    • दैनिक राशिफल 17 मई 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    • Shimla: कमला नेहरू अस्पताल को शिफ्ट करने के विरोध में जनवादी महिला समिति का प्रदर्शन
    • Rampur Bushahr: रामपुर महाविद्यालय में यूजीसी नेट/सेट एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु विशेष कोचिंग शुरू
    • MC Election: नगर परिषद चुनाव 2026: ईवीएम वितरित, मतदान अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश
    • Rampur Bushahr: झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन में “स्वच्छता पखवाड़ा 2026” का शुभारंभ, कर्मचारियों ने ली स्वच्छता शपथ
    Facebook X (Twitter)
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • रामपुर बुशहर
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • सोलन
      • सिरमौर
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • कुल्लू
      • मंडी
      • ऊना
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    राजनीति

    Mumbai : रोमांचक मुकाबले में अभिनेता 11 ने नेता 11 को हराया

    ARB Times TeamBy ARB Times TeamMarch 23, 2025Updated:November 9, 2025No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो 

    मुंबई। केंद्रीय मंत्री और हमीरपुर से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर की टीबी मुक्त भारत पहल के तहत मुंबई के एमसीए क्रिकेट स्टेडियम में नेता बनाम अभिनेता मैत्री टी-20 क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। इस मुकाबले में सुनील शेट्टी की अगुवाई वाली अभिनेता इलेवन ने नेता इलेवन को दो विकेट से हराकर जीत दर्ज की। मैच का उद्घाटन महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने किया, जबकि समापन समारोह में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने विजेताओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर सलमान खान, सुप्रिया सुले, अरविंद सावंत, प्रीतम मुंडे, अर्जुन कपूर, सोनू सूद, अनुपम खेर समेत कई हस्तियां मौजूद थीं।

    अंतिम ओवर तक चला मुकाबला

    नेता 11 ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 249/3 रन बनाए, जिसमें यूसुफ पठान ने 119, मोहम्मद अजहरुद्दीन ने नाबाद 54 और चंद्रशेखर आज़ाद ने 29 रन जोड़े। जवाब में अभिनेता 11 ने चार गेंद शेष रहते 251/8 रन बनाकर जीत हासिल की। यूसुफ पठान को शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया, जबकि अनुराग ठाकुर को बेस्ट फील्डर अवार्ड मिला।

    टीबी जागरूकता के लिए अहम प्रयास

    महाराष्ट्र के राज्यपाल ने कहा कि 2025 तक भारत को टीबी मुक्त बनाने का संकल्प प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक बड़ा लक्ष्य है, और यह मैच इस अभियान को बल देगा। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अनुराग ठाकुर के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि क्रिकेट और राजनीति दोनों जनता से जुड़े हैं, और इस तरह के आयोजन से जागरूकता बढ़ती है।

    क्या बोले नेता और अभिनेता : अनुराग ठाकुर ने कहा, हमने मैच भले ही हारा हो, लेकिन हमारा असली मकसद टीबी को हराना है। इस तरह के आयोजन देशभर में किए जाएंगे ताकि हर नागरिक तक यह संदेश पहुंचे। सुनील शेट्टी ने कहा, टीबी मुक्त भारत अभियान को समर्थन देने के लिए हम हमेशा तैयार हैं। यह सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि एक सामाजिक उद्देश्य भी है।

    #AnuragThakur #Bollywood #CricketMatch #Maharashtra #Politics #SportsForACause #SunielShetty #TBFreeIndia #TBMuktBharat
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    रामपुर जिला परिषद चुनाव: चार वार्डों से 16 उम्मीदवारों ने भरे नामांकन, कांग्रेस बागियों ने बढ़ाई सियासी हलचल

    May 11, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर बुशहर: कांग्रेस ने चार जिला परिषद सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की

    May 9, 2026

    Himachal Pradesh Panchayati Raj Election 2026 : आज से नामांकन शुरू, 12 मई को स्क्रूटनी; जानें कौन लड़ सकेगा चुनाव

    May 7, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर नगर परिषद चुनाव: 24 उम्मीदवार मैदान में, कांग्रेस में ‘घर की लड़ाई’ से मुकाबला और रोचक

    May 6, 2026

    Himachal Panchayat Elections 2026 : नया कानून लागू, चिट्टा मामलों में संलिप्त लोग नहीं लड़ सकेंगे चुनाव

    May 6, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर के चार जिला परिषद वार्डों के लिए भाजपा ने उम्मीदवार किए घोषित

    May 5, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    May 2026
    MTWTFSS
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Our Visitor

    1 0 8 6 6 4
    Users Today : 87
    Total Users : 108664
    Total views : 216965
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.