Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Rampur Bushahr: नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन ने रचा इतिहास, 2025-26 में 7506 मिलियन यूनिट बिजली उत्पादन
    • Kullu: कुल्लू में बाढ़ रोकथाम के लिए नदी ड्रेजिंग पर फोकस, जिला स्तरीय समिति गठित
    • Mandi: मंडी नगर निगम चुनाव: वार्डों का आरक्षण जारी, जानिए किस वार्ड में क्या स्थिति
    • Rampur Bushahr: रामपुर में 11-12 अप्रैल को पशु मित्र फिजिकल टेस्ट, 210 अभ्यर्थी लेंगे भाग
    • Rampur Bushahr: रामपुर के बोंडा (सराहन) में 60वां रक्तदान शिविर, ITBP जवानों ने जुटाई 43 यूनिट रक्त
    • Rampur Bushahr: रामपुर में धूमधाम से मनाया जाएगा हनुमान जन्मोत्सव, अखंड रामायण पाठ व भंडारे का आयोजन
    • Rampur Bushahr: श्रम संहिताओं के खिलाफ देशभर में ‘काला दिवस’, रामपुर समेत कई क्षेत्रों में मजदूरों का प्रदर्शन
    • HRTC Financial Crisis : हिमाचल हाईकोर्ट सख्त, मुफ्त यात्रा सुविधाओं पर पुनर्विचार के निर्देश
    Facebook X (Twitter)
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
        • रामपुर बुशहर
        • रोहड़ू
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • सोलन
      • सिरमौर
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • कुल्लू
      • चंबा
      • मंडी
      • ऊना
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
      • अदालत
    • शिक्षा
      • करियर एवं रोजगार
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
      • आईपीएल-2025
      • आईपीएल-2026
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    धर्म एवं संस्कृति

    Rampur Bushahr : हिंदू नववर्ष विक्रमी संवत 2082 का भव्य स्वागत

    ARB Times TeamBy ARB Times TeamMarch 29, 2025Updated:November 9, 2025No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो

    रामपुर बुशहर । विश्व हिंदू परिषद रामपुर इकाई ने शनिवार दोपहर बाद पुरोहित मंदिर के बाहर हिंदू नववर्ष विक्रमी संवत 2082 के आगमन पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया। मुख्य अतिथि मदन भारती ने कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया, जिसमें परिषद के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संयोजन मनोज अग्रवाल व अनु गोस्वामी ने किया, जबकि मंच संचालन विनय शर्मा ने किया।

    वक्ताओं ने भारतीय और अंग्रेजी नववर्ष के बीच अंतर को रेखांकित किया। उन्होंने बताया कि भारतीय नववर्ष प्राकृतिक, धार्मिक, शैक्षणिक, आर्थिक, सामाजिक और वैज्ञानिक दृष्टि से अधिक महत्वपूर्ण है। चैत्र मास में प्रकृति में बदलाव आता है, ठंड का प्रभाव घटता है, और उर्जा का संचार होता है, जबकि 31 दिसंबर-जनवरी में ऐसा कोई बदलाव नहीं होता। धार्मिक दृष्टि से प्रथम जनवरी को कोई शुभ कार्य नहीं किया जाता, जबकि भारतीय नववर्ष चैत्र नवरात्रों से प्रारंभ होता है। इस समय पंचांग परिवर्तन होता है और शैक्षणिक सत्र का भी यही समय होता है। आर्थिक रूप से भी यह महत्वपूर्ण समय होता है, क्योंकि वित्तीय वर्ष का समापन व नए बजट का आरंभ इसी दौरान होता है। वैज्ञानिक दृष्टि से भारतीय पंचांग खगोलीय गणना पर आधारित है और चंद्रमा की पूर्णिमा के नक्षत्र के अनुसार महीनों का नामकरण होता है।

    सांस्कृतिक कार्यक्रमों में रिया योग ग्रुप ने योगासन प्रस्तुत किया, बाल रामलीला व लघु नाटक का मंचन हुआ, और ‘भारत को जानो’ प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया। भजन मंडली ने धार्मिक भजनों की प्रस्तुति दी, वहीं लोक गायक अशोक पालसरा ने लोकगीतों से समा बांधा। इस अवसर पर लव टू डांस अकादमी, सेवा भारती, नृत्य शिक्षा अकादमी, बालकृष्ण व इशांत सहित कई कलाकारों ने अपने प्रदर्शन से दर्शकों का मन मोहा।

    #BhajanSandhya #HinduFestivals #HinduNewYear #VikramSamvat2082 #VHP #RamNavami #ChaitraNavratri #IndianCulture #SanatanDharma #Yoga
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    Kullu: रिवाड़ी गाँव के श्रीराम मंदिर में नवरात्रों पर बहेगी राम कथा की ज्ञान गंगा

    March 22, 2026

    Mandi: पंडोह में अग्निवीर भर्ती रैली शुरू, 2959 अभ्यर्थी ले रहे भाग

    March 22, 2026

    Rampur Bushahr : वन डे इंटर कॉलेज फैकल्टी क्रिकेट चैंपियनशिप में आनी और करसोग संयुक्त विजेता

    March 16, 2026

    ननखड़ी वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल को सीबीएसई से जोड़ने की रहेगी प्राथमिकता: रोहित ठाकुर

    March 7, 2026

    बुशहर कार्निवल की पहली सांस्कृतिक संध्या में तांत्रा बॉयज का जलवा, झूम उठे दर्शक

    March 6, 2026

    Rampur Faag Mela : देव वाद्ययंत्रों की गूंज के बीच निकली देवी-देवताओं की भव्य शोभायात्रा

    March 6, 2026

    Rampur Bushahr : ऐतिहासिक फाग मेला आज से, चार दिन नाटी और वाद्ययंत्रों से गूंजेगा राज दरबार

    March 5, 2026

    जगत सिंह नेगी ने सांगला वैली के जिला स्तरीय होली उत्सव के समापन समारोह में की शिरकत

    March 3, 2026

    रामपुर के प्रमुख मेलों पर कॉफी टेबल बुक प्रकाशित होगी, एसडीएम हर्ष अमरेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में बैठक

    February 28, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    April 2026
    MTWTFSS
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930 
    « Mar    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Our Visitor

    1 0 2 3 7 7
    Users Today : 200
    Total Users : 102377
    Total views : 206915
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.