एआरबी टाइम्स ब्यूरो, कुल्लू
जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत एवं उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस. रवीश ने जिला के सभी खंड विकास अधिकारियों के साथ एक वर्चुअल बैठक कर आगामी पंचायत चुनावों की तैयारी को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने जानकारी दी कि हिमाचल प्रदेश पंचायती राज संस्थाओं के सामान्य निर्वाचन 2025-26 के लिए मतदाता सूचियों के निर्माण का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। इस प्रक्रिया के तहत 1 अक्टूबर 2025 को अर्हता तिथि मानते हुए कार्य आगे बढ़ेगा।
महत्वपूर्ण तिथियाँ:
प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन: 6 अक्टूबर 2025
दावे एवं आपत्तियां दाखिल करने की अवधि: 8 अक्टूबर से 17 अक्टूबर 2025
दावों/आपत्तियों पर पुनर्निरीक्षण प्राधिकारी का निर्णय: 27 अक्टूबर 2025 तक
पुनर्निरीक्षण के आदेशों के खिलाफ अपील दाखिल करने की अंतिम तिथि: 3 नवम्बर 2025
अपीलों पर अपीलीय प्राधिकारी का निर्णय: 10 नवम्बर 2025 तक
अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन: 13 नवम्बर 2025 या उससे पूर्व
जनसाधारण से अपील:
उपायुक्त ने आम नागरिकों से अपील की है कि जिन व्यक्तियों के नाम पंचायत मतदाता सूची में शामिल नहीं हैं, या जिन्हें कोई आपत्ति या दावा करना है, वे अपने संबंधित खंड विकास अधिकारी के कार्यालय में आवेदन करें। मतदाता सूची में नाम जोड़ने या आपत्ति दर्ज करने के लिए निर्धारित प्रपत्र संबंधित ग्राम पंचायत और खंड विकास अधिकारी कार्यालयों में निशुल्क उपलब्ध होंगे।
