एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर
सिग्मा स्कूल ऑफ साइंस, डकोलड़ की दसवीं कक्षा की दो छात्राओं हिमांगिनी दिकटा (अंडर 45 किलोग्राम वर्ग) और आराध्या आज़ाद (अंडर 66 किलोग्राम वर्ग) ने 6 से 8 अक्टूबर तक रोहड़ू में आयोजित जिला स्तरीय बॉक्सिंग टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीतकर स्कूल और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में 15 जोनों के 32 स्कूलों से आए कुल 282 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिससे इन छात्राओं की उपलब्धि और भी उल्लेखनीय बन जाती है। छात्राओं ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी कोच सुभद्रा जी को दिया, जिनके मार्गदर्शन और कठिन प्रशिक्षण के बिना यह सफलता संभव नहीं थी।
स्कूल प्रबंधक अतुल टंडन ने छात्राओं की इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा, “यह बच्चों और कोच की मेहनत का प्रतिफल है। हमारा स्कूल भविष्य में भी ऐसे प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को हरसंभव सहयोग देता रहेगा।”