Close Menu
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Facebook X (Twitter) Instagram
एआरबी टाइम्स
Subscribe
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
एआरबी टाइम्स
राष्ट्रीय

Chandigarh : सत्र 2025: मई में शुरू होगी पंजाब यूनिवर्सिटी और कॉलेजों की एडमिशन प्रक्रिया

ARB Times DeskBy ARB Times DeskApril 10, 2025Updated:November 9, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit Email
Follow Us
Facebook X (Twitter)

एआरबी टाइम्स ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी (PU)और इससे संबद्ध लगभग 200 कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2025 के लिए एडमिशन प्रक्रिया इस बार भी निर्धारित समय से पहले शुरू होने जा रही है। नई शिक्षा नीति के अनुरूप, पीयू प्रशासन ने सभी कॉलेजों को निर्देशित किया है कि वे 12 अप्रैल तक अपने विभिन्न पाठ्यक्रमों से संबंधित विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय के ऑनलाइन पोर्टल पर जमा करें। इसके बाद मई महीने में औपचारिक रूप से एडमिशन की प्रक्रिया आरंभ कर दी जाएगी। कॉलेज विकास परिषद ने बताया कि इस बार शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार समय पर एडमिशन प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसका मुख्य उद्देश्य यह है कि कॉलेजों की सभी सीटें समय पर भर जाएं और योग्य विद्यार्थियों को दाखिला लेने का पर्याप्त अवसर मिल सके। पी.यू. प्रशासन की ओर से यह महत्वपूर्ण निर्णय सीनेट की हाल ही में हुई बैठक के बाद लिया गया है। इस बैठक में, संबद्ध कॉलेजों के प्राचार्यों ने एडमिशन प्रक्रिया को समय से पूर्व शुरू करने की पुरजोर मांग रखी थी। बताया गया कि वर्ष 2024 के सत्र में समय पर एडमिशन प्रक्रिया शुरू होने का सकारात्मक परिणाम यह रहा कि कॉलेजों में पिछली बार की तुलना में लगभग 30 प्रतिशत अधिक सीटें भरी गईं। जल्दी एडमिशन शुरू होने के कारण छात्रों को निजी कॉलेजों या अन्य विवि के बजाय पीयू और इससे संबद्ध कॉलेजों में दाखिला लेने का बेहतर अवसर प्राप्त हुआ। पूर्व में पीयू की एडमिशन प्रक्रिया अक्सर देरी से शुरू होती थी, जिसके कारण कई छात्र प्रोविजनल मेरिट के आधार पर निजी कॉलेजों में दाखिला ले लेते थे और पीयू से संबद्ध कॉलेजों की सीटें खाली रह जाती थीं। हालांकि, अब समय पर एडमिशन प्रक्रिया शुरू होने से, अच्छे शैक्षणिक रिकॉर्ड वाले छात्र भी पी.यू. से जुड़े कॉलेजों की ओर आकर्षित होंगे।

इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश परीक्षा से एडमिशन

विश्वविद्यालय के अनुसार, बी.फार्मा, बॉटनी, जूलॉजी, एंथ्रोपोलॉजी, बायो फिजिक्स, मैथमेटिक्स, माइक्रोबायोलॉजी, बायोटेक्नोलॉजी और फिजिक्स जैसे विभिन्न पाठ्यक्रमों में दाखिला प्रवेश परीक्षा के आधार पर होगा। पीयू प्रशासन जल्द ही इन प्रवेश परीक्षाओं का विस्तृत कार्यक्रम जारी करेगा। वहीं, विश्वविद्यालय प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि जिन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए कोई प्रवेश परीक्षा आयोजित नहीं की जाती है, उनकी एडमिशन प्रक्रिया भी शीघ्र ही शुरू की जाएगी। पीयू के इवनिंग विभाग में संचालित बीकॉम जैसे पाठ्यक्रमों में छात्रों को उनकी शैक्षणिक योग्यता (मेरिट) के आधार पर दाखिला दिया जाएगा!

#AcademicCalendar #CollegeAdmissions #EarlyAdmissions #EducationReforms #EntranceTests #HigherEducationIndia #NationalEducationPolicy #New Education Policy #PUAdmissions2025 #PUChandigarh #Merit Based Admission #PunjabUniversity
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Tumblr Telegram Email
Previous ArticleRampur Bushahr: ह्यूमेन पीपल एनजीओ के अध्यक्ष बने अनिल मोक्टा
Next Article Shimla : सरकार को सौंपी गई रिपोर्ट में खुलासा, ऑफिस में प्रताड़ना झेल रहे थे नेगी
ARB Times Desk
  • Website

Related Posts

Chandigarh : पंजाब यूनिवर्सिटी हॉस्टल एडमिशन 2026 : जानिए पात्रता, फीस स्ट्रक्चर और जरूरी नियम

June 29, 2026

चंडीगढ़ में रोहड़ू के व्यक्ति का सरेआम कत्ल, ग्राहक बनकर आए बदमाशों ने बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां

June 14, 2026

Diesel Petrol New Rules : देश में डीजल-पेट्रोल की नई गाइडलाइंस जारी, एक दिन में मिलेगा सिर्फ 200 लीटर डीजल

June 13, 2026

Jaspal Rana Death News : मशहूर निशानेबाजी कोच जसपाल राणा का 49 वर्ष की उम्र में निधन

June 12, 2026

LPG Gas Cylinder Price Hike: घरेलू गैस सिलेंडर 29 रुपये महंगा, तीन महीने में 89 रुपये बढ़े दाम

June 7, 2026

India-China: भारत-चीन सीमा व्यापार को गति देने की तैयारी, पूह में आयोजित हुई अहम बैठक

June 4, 2026

IPL 2026 Final: विराट कोहली के विजयी छक्के से RCB बनी चैंपियन, गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराया

June 1, 2026

NHPC: क्षेत्रीय कार्यालय चंडीगढ़ में स्वच्छता पखवाड़ा-2026 संपन्न, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

May 30, 2026

हिमाचल-हरियाणा बॉर्डर पर भीषण हादसा: रेणुकाजी जा रहे एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

May 30, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

July 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
« Jun    
Useful links

🛡️ Government Links

  • भारत सरकार पोर्टल
  • हिमाचल प्रदेश सरकार
  • हिमाचल पुलिस
  • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
  • NIC
  • RTI Online
  • Election Commission of India

🎓 Education & Universities

  • HP University (HPU)
  • Central University HP
  • SPU Mandi
  • IGMC Shimla
  • HP Technical University

💼 Jobs & Services

  • National Career Service
  • HP Employment Portal
  • HPPSC
  • HPSSSB
  • MyGov India
  • UIDAI Aadhaar Services
Categories
Archives

Our Visitor

1 1 3 8 3 9
Users Today : 23
Total Users : 113839
Total views : 226707
Advertisement

आपकी बात, हमारी आवाज़

खबर, शिकायत, सुझाव या स्थानीय समस्या की जानकारी हमें भेजें।

📞 9418210413
✉️ editor@arbtimes.in
अभी कॉल करें ईमेल भेजें
ARB Times | आपकी खबर, आपकी आवाज़
Home Himachal Crime Politics
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • About us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy 
  • Editorial Policy
  • Terms & Conditions
© 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.