Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ननखड़ी में हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, पिता-बेटी की मौत
    • सिपुर मेला 2026: महिला कबड्डी में बाबा जोगों तो वॉलीबॉल में लव ब्रदर्स बनी चैंपियन
    • HPBOSE 10th Second Exam 2026: ड्यूल परीक्षा प्रणाली के लिए पात्रता तय, जानें कौन दे सकेगा दूसरा एग्जाम
    • दैनिक राशिफल 17 मई 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    • Shimla: कमला नेहरू अस्पताल को शिफ्ट करने के विरोध में जनवादी महिला समिति का प्रदर्शन
    • Rampur Bushahr: रामपुर महाविद्यालय में यूजीसी नेट/सेट एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु विशेष कोचिंग शुरू
    • MC Election: नगर परिषद चुनाव 2026: ईवीएम वितरित, मतदान अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश
    • Rampur Bushahr: झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन में “स्वच्छता पखवाड़ा 2026” का शुभारंभ, कर्मचारियों ने ली स्वच्छता शपथ
    Facebook X (Twitter)
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • रामपुर बुशहर
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • सोलन
      • सिरमौर
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • कुल्लू
      • मंडी
      • ऊना
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    धर्म एवं संस्कृति

    Shimla: शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने ढाडी में विकेश पनाटू मेमोरियल वॉलीबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया

    ARB Times TeamBy ARB Times TeamOctober 21, 2025Updated:November 15, 2025No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    प्रदेश शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर को सम्मानित करते नवयुवक मंडल के सदस्य

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला

    हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने जुब्बल उपमंडल के शुराचली क्षेत्र के अंतर्गत ढाडी में आयोजित “विकेश पनाटू मेमोरियल वॉलीबाल प्रतियोगिता ” का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय नवयुवक मण्डल को आयोजन के लिए बधाई दी और युवाओं को नशे से दूर रखने में खेलों की भूमिका पर प्रकाश डाला।

    सरकार खेलों को लेकर गंभीर

    शिक्षा मंत्री ने बताया कि प्रदेश सरकार खेलों के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण निर्णय ले रही है। वर्तमान में राज्यभर में 9 खेल छात्रावास संचालित हैं, जिनमें प्रशिक्षु खिलाड़ी प्रशिक्षण ले रहे हैं। विशेष रूप से ठाकुर राम लाल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खेल छात्रावास (कन्या) प्रदेश का सबसे बड़ा छात्रावास बनकर उभरा है। यहाँ वॉलीबाल, कबड्डी और बैडमिंटन में खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

    खेल और युवा: नशे से मुक्ति का रास्ता

    रोहित ठाकुर ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी कई बार नशे की गिरफ्त में आ जाती है, ऐसे में इस तरह की प्रतियोगिताएं युवाओं को सकारात्मक दिशा देने में सहायक होती हैं। खेल शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाते हैं और युवाओं को समाज की मुख्यधारा से जोड़े रखते हैं।

    शुराचली क्षेत्र से आत्मीय संबंध

    शिक्षा मंत्री ने बताया कि शुराचली क्षेत्र उनके विधानसभा क्षेत्र का एक महत्वपूर्ण भाग है और उनका इस क्षेत्र से पारिवारिक और भावनात्मक जुड़ाव है। उन्होंने बताया कि विपरीत परिस्थितियों के बावजूद यहाँ पर सड़क निर्माण, स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्र में व्यापक विकास कार्य हो रहे हैं। सावड़ा-मांदल-झगटान सड़क का कार्य तेजी से चल रहा है।

    संस्कृति से जुड़ाव अनिवार्य

    उन्होंने बताया कि प्रदेश की लोक संस्कृति और भाषाई विविधता को संरक्षित करने के लिए अब स्कूलों में हर शनिवार को छात्रों को अपनी बोली में संवाद करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

    घोषणाएं और सम्मान

    उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लोअरकोटि के छात्रों को शानदार प्रस्तुति के लिए ₹2500 प्रति छात्र देने की घोषणा की और स्थानीय युवक मंडल को ₹50000 देने की भी घोषणा की। कार्यक्रम के बाद रोहित ठाकुर ने स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं और पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।

    #Dhadi #HimachalEducationMinister #HimachalSports #JubbalSportsNews #RohitThakur #SportsPolicy2025 #VolleyballTournament
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    Kangra Cyber Fraud: रिटायर्ड सैन्य अधिकारी को डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर 16 लाख की ठगी

    May 16, 2026

    दैनिक राशिफल 26 अप्रैल 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें

    April 26, 2026

    Shimla: रोहड़ू मेले के समापन पर विक्रमादित्य सिंह का बड़ा संदेश, विकास कार्यों को मिलेगी नई रफ्तार

    April 23, 2026

    Rohru: राज्य स्तरीय रोहड़ू मेला 2026 का भव्य आगाज़, विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ने किया शुभारंभ

    April 19, 2026

    Rampur Bushahr: शिंगला में धूमधाम से मनाई गई भगवान परशुराम जयंती, देव मिलन बना मुख्य आकर्षण

    April 19, 2026

    Rampur Bushahr: मानव एकता दिवस 24 अप्रैल को: सेवा, समरसता और आध्यात्मिक चेतना का संदेश

    April 18, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    May 2026
    MTWTFSS
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Our Visitor

    1 0 8 6 3 4
    Users Today : 57
    Total Users : 108634
    Total views : 216929
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.