Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Shimla : LSD Drug Case : हिमाचल में STF के 4 पुलिसकर्मी बर्खास्त, करोड़ों के ड्रग रैकेट में फंसी वर्दी; जानें पूरा मामला
    • Kullu: रिवाड़ी गाँव के श्रीराम मंदिर में नवरात्रों पर बहेगी राम कथा की ज्ञान गंगा
    • Mandi: पंडोह में अग्निवीर भर्ती रैली शुरू, 2959 अभ्यर्थी ले रहे भाग
    • Rampur Bushahr: लूहरी जल विद्युत परियोजना चरण-1 द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 190 लोगों की हुई जांच
    • दैनिक राशिफल 22 मार्च 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    • Himachal Budget 2026-27: गरीबों को 300 यूनिट फ्री बिजली, महिलाओं को मदद, ₹54,298 करोड़ का बजट पेश
    • Rampur Bushahr: देवठी में धूमधाम से मनाई जाएगी डॉ. बीआर अम्बेडकर जयंती, सिटी पॉइंट बना आयोजन स्थल
    • Himachal Economic Survey : राज्य में ₹25,430 बढ़ी प्रति व्यक्ति आय, अब ₹2.83 लाख ; राष्ट्रीय औसत से ₹64,051 ज्यादा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
        • रामपुर बुशहर
        • रोहड़ू
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • सोलन
      • सिरमौर
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • कुल्लू
      • चंबा
      • मंडी
      • ऊना
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
      • अदालत
    • शिक्षा
      • करियर एवं रोजगार
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
      • आईपीएल-2025
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    हिमाचल प्रदेश

    Chamba : पांगी की 1926 महिलाओं को मिली 1500-1500 रुपये की सम्मान राशि, शेष को भी जल्द मिलेगा लाभ : मुख्यमंत्री

    ARB Times TeamBy ARB Times TeamApril 15, 2025Updated:November 9, 2025No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो
    पांगी (चंबा)। चंबा जिले की पांगी घाटी के किलाड़ में पहली बार आयोजित राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना के तहत घाटी की 1,926 महिलाओं को 1500-1500 रुपये दिए। महिलाओं को अप्रैल, मई और जून की सम्मान राशि एकसाथ दी गई। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि पांगी की सभी शेष पात्र महिलाओं को भी औपचारिकताएं पूर्ण होने पर इस योजना का लाभ दिया जाएगा। योजना के तहत हर पात्र महिला को 1,500 रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे। योजना में वे महिलाएं भी शामिल होंगी जो 1 जनवरी 2025 से 31 मार्च 2026 के बीच 21 वर्ष की आयु पूरी करेंगी। घरेलू सहायिकाएं भी योजना की पात्र होंगी।

    चंबा जिले के किलाड़ में राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह में महिलाओं को सम्मान राशि देते मुख्यमंत्री सुक्खू।

     

    मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर पांगी घाटी के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने थिरोट-किलाड़ 33 केवी बिजली लाइन के लिए 45.50 करोड़ रुपये की घोषणा की और बताया कि बिजली आपूर्ति मजबूत करने के लिए कुल 62 करोड़ रुपये की परियोजनाएं चल रही हैं। तांदी-शौर तक 11 केवी लाइन पर 5 करोड़ खर्च किए जा रहे हैं। पांगी को प्रदेश का पहला प्राकृतिक खेती उप-मंडल घोषित करते हुए 5 करोड़ रुपये के रिवोल्विंग फंड की घोषणा की गई। साथ ही, प्राकृतिक रूप से उगाए गए जौ पर 60 रुपये प्रति किलो का न्यूनतम समर्थन मूल्य तय किया गया। पांगी में 10,000 लीटर क्षमता वाला दूध प्रसंस्करण संयंत्र स्थापित किया जाएगा। यातायात सुविधा को बेहतर बनाने के लिए मुख्यमंत्री ने घाटी को 20 नए बस परमिट देने, बस खरीद पर 40 प्रतिशत उपदान और चार महीने के रोड टैक्स में छूट देने की घोषणा की। ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए होम-स्टे पंजीकरण पर 50 प्रतिशत छूट और संपर्क मार्गों के सुधार के लिए 1.5 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने साच को उप-तहसील का दर्जा देने, महिला मंडल भवनों के लिए बजट, किलाड़ के नागरिक अस्पताल को आदर्श स्वास्थ्य संस्थान बनाने और एक राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल खोलने की भी घोषणा की। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, विधायक सुंदर सिंह ठाकुर व अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

    उत्कृष्ट काम करने वाले सरकारी कर्मचारी किए सम्मानित 

    समारोह में मुख्यमंत्री ने क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले सरकारी कर्मचारियों को भी सम्मानित किया। सम्मान प्राप्त करने वालों में जीपीएस फिंडपर के जेबीटी शिक्षक देवी चरण, जीपीएस कुलाल के जेबीटी शिक्षक सुरेंद्र कुमार, सिविल अस्पताल किलाड़ के सर्जन डॉ. विशाल शर्मा, जीएसएसएस किलाड़ के प्रधानाचार्य भगवान दास चौहान, तहसीलदार शांत कुमार, राजकीय महाविद्यालय पांगी की सहायक प्रोफेसर डॉ. प्रमिला देवी और पांगी पुलिस स्टेशन के एसएचओ जोगिंदर सिंह शामिल रहे। इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने राज्य के सर्वश्रेष्ठ पुलिस थानों को भी वर्ष 2024 के लिए सम्मानित किया। इनमें बिलासपुर सदर, मंडी जिले का बीएसएल कॉलोनी थाना, कांगड़ा का डमटाल थाना और ऊना का महिला थाना शामिल हैं।

    शिमला : छात्राओं ने गिद्‌दा और लुड्‌डी नृत्य पेशकर लूटी वाहवाही

    शिमला के रिज मैदान में जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह में कार्यक्रम प्रस्तुत करतीं छात्राएं।

    शिमला। हिमाचल दिवस पर ऐतिहासिक रिज मैदान पर जिला स्तरीय समारोह हुआ। इसमें ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। परेड का नेतृत्व परेड कमांडर एस आई जयदेव सिंह एसएचओ पुलिस थाना रामपुर ने किया। परेड में हिमाचल प्रदेश पुलिस के पुरुष और महिला जवानों के अलावा गृह रक्षक टुकड़ी, यातायात पुलिस और हिमाचल प्रदेश पुलिस ब्रास बैंड एवं गृह रक्षक बैंड की टुकड़ियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में संभोता तिब्तियन स्कूल छोटा शिमला के छात्रों ने जिला लाहौल स्पीति का गरशोनदा नृत्य, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शोघी की छात्राओं ने सोलन का गिद्दा, पीएम केंद्रीय विद्यालय जाखू हिल्स शिमला की छात्राओं ने पंजाबी गिद्धा, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पोर्टमोर की छात्राओं ने मंडी का लुड्डी लोकनृत्य और पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय ठियोग के छात्रों ने जिला शिमला की नाटी की शानदार प्रस्तुति दी जिसकी सभी ने सराहना की। मुख्यातिथि ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देने वाले स्कूलों को 5-5 हजार प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया।

     

    #ChambaNews #GreenEnergy #HimachalNews #himachalpradesh #NaturalFarming #Panghighati #StatelevelCelebration #SukhwinderSinghSukhu #चंबान्यूज #HimachalDiwas #पांघीघाटी #प्राकृतिकखेती #राज्यस्तरीयसमारोह #सुखविंदरसिंहसुक्खू #हरितऊर्जा #हिमाचलदिवस #हिमाचलन्यूज़ #हिमाचलप्रदेश
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    Shimla : LSD Drug Case : हिमाचल में STF के 4 पुलिसकर्मी बर्खास्त, करोड़ों के ड्रग रैकेट में फंसी वर्दी; जानें पूरा मामला

    March 22, 2026

    Himachal Budget 2026-27: गरीबों को 300 यूनिट फ्री बिजली, महिलाओं को मदद, ₹54,298 करोड़ का बजट पेश

    March 22, 2026

    Himachal Economic Survey : राज्य में ₹25,430 बढ़ी प्रति व्यक्ति आय, अब ₹2.83 लाख ; राष्ट्रीय औसत से ₹64,051 ज्यादा

    March 21, 2026

    Himachal Weather Update: मौसम का यू-टर्न, मार्च में लौटी जनवरी जैसी ठंड, बर्फबारी-बारिश से लुढ़का पारा

    March 20, 2026

    Shimla Drug Case : 1 करोड़ के LSD नशे की तस्करी मामले में निलंबित STF के चारों पुलिसकर्मी गिरफ्तार

    March 20, 2026

    Shimla Drug Case : STF के 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, 1 करोड़ की ड्रग तस्करी में जांच तेज

    March 19, 2026

    Kinnaur: शिपकिला से 1 जून 2026 से शुरू होगा भारत-चीन सीमा व्यापार, तैयारियां तेज

    March 19, 2026

    Himachal : रंगस-लठियानी मार्ग को NH बनाने की मांग, सांसद ने संसद में उठाया मामला

    March 18, 2026

    Shimla: हिमाचल में कॉलेजों की इंटरनल रैंकिंग जारी, हमीरपुर नंबर-1, संजौली दूसरे स्थान पर

    March 18, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Our Visitor

    1 0 0 9 0 2
    Users Today : 133
    Total Users : 100902
    Total views : 204409
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.