Close Menu
  • होम
  • देश
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Facebook X (Twitter) Instagram
एआरबी टाइम्स
Subscribe
  • होम
  • देश
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
एआरबी टाइम्स
हिमाचल प्रदेश

Shimla : थाईलैंड वर्ल्ड कप में चिढ़गांव की बेटियों का परचम, दीक्षिता को सिल्वर, सनिका को कांस्य पदक

ARB Times DeskBy ARB Times DeskApril 16, 2025Updated:November 9, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit Email
Follow Us
Facebook X (Twitter)
शिमला में उपायुक्त अनुपम कश्यप के साथ दीक्षिता और सनिका। उपायुक्त ने दोनों को सम्मानित भी किया।

एआरबी टाइम्स ब्यूरो
शिमला। थाईलैंड के बैंकॉक शहर में 7 से 12 अप्रैल 2025 तक आयोजित फर्स्ट थाईलैंड किक बॉक्सिंग वर्ल्ड कप में जिला शिमला के चिढ़गांव क्षेत्र की बेटियों दीक्षिता शिलाल और सनिका लल्टवान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश, प्रदेश और अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया। दीक्षिता शिलाल ने माइनस 56 किलोग्राम श्रेणी में सिल्वर पदक और सनिका लल्टवान ने उसी श्रेणी में कांस्य पदक जीता।
बुधवार को दोनों खिलाड़ियों ने उपायुक्त अनुपम कश्यप से उनके कार्यालय में भेंट की। उपायुक्त ने उन्हें सम्मानित करते हुए कहा कि ये बेटियां पूरे हिमाचल प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणा हैं। उन्होंने कहा कि खेलों के माध्यम से युवाओं को पहचान मिलती है और वे नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहते हैं। उपायुक्त ने दोनों खिलाड़ियों को पूर्ण सहयोग का आश्वासन देते हुए कहा कि जिला प्रशासन की ओर से चलाए जा रहे नशा विरोधी अभियान में उन्हें अहम भूमिका दी जाएगी।

सनिका लल्टवान, निवासी गांव संधाड़ी ने वर्ष 2016 में वुशू खेल से अपनी शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने ताइक्वांडो और किक बॉक्सिंग में कई उपलब्धियां हासिल कीं। उन्होंने 2023 में खेलो इंडिया शिलारू में स्वर्ण पदक, जिला किक बॉक्सिंग सुंदरनगर में स्वर्ण पदक, जालंधर प्रतियोगिता में सहभागिता तथा 2025 में दिल्ली में आयोजित इंटरनेशनल किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने बीए की पढ़ाई संजौली कॉलेज से की है।

दीक्षिता शिलाल, निवासी गांव डिसवानी, ने 2014 से किक बॉक्सिंग में भाग लेना शुरू किया। उन्होंने जिला मंडी और शिमला की प्रतियोगिताओं में सिल्वर पदक जीते। 2019 में उन्होंने राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक हासिल किया। 2020 और 2022 में गोवा में नेशनल लेवल पर सिल्वर पदक प्राप्त किए। 2023 में खेलो इंडिया शिलारू में स्वर्ण और 2024 में गोवा में कांस्य पदक जीता। 2025 में वे भारत की पहली ऐसी खिलाड़ी बनीं जिन्होंने गाला फाइट में स्वर्ण पदक और बेल्ट हासिल की।

खेलों के प्रति अपने जुनून को आगे बढ़ाते हुए, सनिका और दीक्षिता ने चिढ़गांव में हिमालयन वाॅरियर मार्शल आर्ट्स एकेडमी की स्थापना की है। एकेडमी का उद्देश्य स्कूली स्तर से बच्चों को खेलों के प्रति प्रेरित करना और नशे से दूर रखना है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को खेलों की ओर प्रोत्साहित करें। दोनों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, कोच वीरेंद्र जगिता और डॉ. संजय यादव को दिया। उन्होंने बताया कि उनके कोच ने उन्हें आगे बढ़ने के लिए हमेशा प्रेरित किया और आवश्यक संसाधनों में सहायता भी प्रदान की।

#ChirgaonChampions #DCShimla #DikshitaShilal #DistrictAdministration #himachal #HimachalNews #himachalpradesh #HimachalPradeshNews #hpnews #KickboxingWorldCup #SanikaLaltwan #Shimla #Thailand2025
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Tumblr Telegram Email
Previous ArticleRampur Bushahr : अभ्युदय चंदेल ने नेशनल बीच ग्रेपलिंग में जीता गोल्ड
Next Article Shimla: मीमांसा तृतीया – बाल साहित्य उत्सव 2025
ARB Times Desk
  • Website

Related Posts

Shimla: अध्ययन अवकाश पर सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन, सरकार का बड़ा फैसला

June 11, 2026

Shimla: राज्यपाल से मिले जगत सिंह नेगी, नौतोड़ वन भूमि स्वीकृति का उठाया मुद्दा

June 2, 2026

पंचायत चुनाव में बड़ी लापरवाही: पच्छाद में प्रधान-उपप्रधान के बॉक्स बदले, मनाली में कर्मचारी को नोटिस

May 27, 2026

कर्नाटक के स्मार्ट सिटी मॉडल को हिमाचल में अपनाएगी सरकार: बेंगलुरु दौरे पर बोले विक्रमादित्य सिंह

May 22, 2026

Shimla: श्री श्री रविशंकर ने की हिमाचल सरकार के प्राकृतिक खेती अभियान की सराहना

May 20, 2026

Rampur Bushahr: हिमाचल में 500 वन रक्षक पद खत्म करने का विरोध, ₹16,000 मानदेय में भरण पोषण मुश्किल

April 29, 2026

Shimla: चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को राहत: 30% शेष ग्रेच्युटी और लीव इनकैशमेंट जारी करने के आदेश

April 25, 2026

Election: हिमाचल में शहरी निकाय चुनाव का ऐलान: 17 मई को मतदान, 51 नगर निकायों में होगा चुनाव

April 21, 2026

Shimla: हिमाचल के स्कूलों में छात्रों को मिलेंगी स्टील की पानी की बोतलें, स्कूलों को ब्यौरा उपलब्ध करवाने के निर्देश

April 17, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

June 2026
MTWTFSS
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930 
« May    
Useful links

🛡️ Government Links

  • भारत सरकार पोर्टल
  • हिमाचल प्रदेश सरकार
  • हिमाचल पुलिस
  • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
  • NIC
  • RTI Online
  • Election Commission of India

🎓 Education & Universities

  • HP University (HPU)
  • Central University HP
  • SPU Mandi
  • IGMC Shimla
  • HP Technical University

💼 Jobs & Services

  • National Career Service
  • HP Employment Portal
  • HPPSC
  • HPSSSB
  • MyGov India
  • UIDAI Aadhaar Services
Categories
Archives

Our Visitor

1 1 1 9 7 8
Users Today : 97
Total Users : 111978
Total views : 223510
Advertisement

आपकी बात, हमारी आवाज़

खबर, शिकायत, सुझाव या स्थानीय समस्या की जानकारी हमें भेजें।

📞 9418210413
✉️ editor@arbtimes.in
अभी कॉल करें ईमेल भेजें
ARB Times | आपकी खबर, आपकी आवाज़
Home Himachal Crime Politics
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • About us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy 
  • Editorial Policy
  • Terms & Conditions
© 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.