Close Menu
  • होम
  • देश
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Facebook X (Twitter) Instagram
एआरबी टाइम्स
Subscribe
  • होम
  • देश
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
एआरबी टाइम्स
देश

आंध्र प्रदेश में बड़ा हादसा: चलती बस आग का गोला बनी, 20 यात्रियों की जिंदा जलकर मौत

आंध्र प्रदेश के कुरनूल में बस हादसा, आग लगने से 20 यात्रियों की जिंदा जलकर मौत। शॉर्ट सर्किट और टक्कर से हादसे की आशंका, जांच जारी। पढ़ें पूरी खबर।
ARB Times DeskBy ARB Times DeskOctober 24, 2025Updated:April 13, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit Email
Follow Us
Facebook X (Twitter)
आंध्र प्रदेश के कुरनूल में निजी बस में लगी आग। Source : Social Media

कुरनूल (आंध्र प्रदेश)। राजस्थान के बाद अब आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में भीषण सड़क हादसा सामने आया है। हैदराबाद-बेंगलूरू हाईवे पर शुक्रवार तड़के एक निजी बस आग का गोला बन गई, जिसमें 20 यात्रियों की जिंदा जलकर मौत हो गई। हादसे में कई लोग झुलस गए हैं, जबकि कुछ ने कूदकर अपनी जान बचाई। जानकारी के अनुसार, बेंगलूरू से हैदराबाद जा रही इस निजी बस की चिन्नाटेकुर के पास एक दोपहिया वाहन से टक्कर हो गई। टक्कर के कुछ ही सेकंड बाद बस में आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई। उस समय बस में 40 से अधिक यात्री सवार थे। कुछ यात्रियों ने किसी तरह खिड़कियों से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन कई लोग अंदर ही फंस गए। हादसे के दौरान बस का मुख्य दरवाजा शॉर्ट सर्किट के कारण जाम हो गया, जिससे लोग बाहर नहीं निकल सके।

कुरनूल पुलिस के मुताबिक, बस में लगी आग को बुझाने में काफी वक्त लग गया। जब तक दमकल दल मौके पर पहुंचा, तब तक बस पूरी तरह जल चुकी थी। पुलिस ने बताया कि हादसे में अब तक 20 शव बरामद किए गए हैं, जिनमें से 11 की पहचान हो चुकी है। बाकी की पहचान प्रक्रिया जारी है। पुलिस का कहना है कि हादसे की असली वजह का पता लगाने के लिए जांच जारी है। प्राथमिक जांच में शॉर्ट सर्किट और टक्कर के बाद लगी चिंगारी को आग लगने का कारण माना जा रहा है।

10 दिन पहले राजस्थान में भी हुआ था ऐसा ही हादसा

यह हादसा तब हुआ है जब करीब 10 दिन पहले राजस्थान के जैसलमेर में भी इसी तरह का दर्दनाक बस हादसा हुआ था। 14 अक्टूबर को जैसलमेर-जोधपुर हाईवे पर एक एसी स्लीपर बस में आग लगने से 22 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई थी। वहां भी बस का गेट लॉक हो गया था, जिससे यात्री बाहर नहीं निकल पाए थे।

फिर उठा सवाल: बसों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल

दोनों हादसों ने बसों की सुरक्षा व्यवस्था और इमरजेंसी एग्जिट सिस्टम पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यात्रियों और परिवहन विशेषज्ञों ने मांग की है कि सरकार निजी बस ऑपरेटरों पर सख्त निगरानी रखे और वाहनों की तकनीकी जांच अनिवार्य करे, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को टाला जा सके।

#AndhraPradeshBusAccident #AndhraPradeshNews #ARBtimes #BusFire #BusFireAccident #BusSafety #HighwayAccident #IndiaNews #KurnoolTragedy
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Tumblr Telegram Email
Previous ArticleShimla : चौपाल के कटौटी गांव में दो मकान जले, पांच परिवार बेघर
Next Article Shimla: कमजोर वर्गों के कल्याण हेतु हिमाचल सरकार चला रही प्रमुख योजनाएं – विधायक नन्द लाल
ARB Times Desk
  • Website

Related Posts

चंडीगढ़ में रोहड़ू के व्यक्ति का सरेआम कत्ल, ग्राहक बनकर आए बदमाशों ने बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां

June 14, 2026

Diesel Petrol New Rules : देश में डीजल-पेट्रोल की नई गाइडलाइंस जारी, एक दिन में मिलेगा सिर्फ 200 लीटर डीजल

June 13, 2026

Jaspal Rana Death News : मशहूर निशानेबाजी कोच जसपाल राणा का 49 वर्ष की उम्र में निधन

June 12, 2026

LPG Gas Cylinder Price Hike: घरेलू गैस सिलेंडर 29 रुपये महंगा, तीन महीने में 89 रुपये बढ़े दाम

June 7, 2026

India-China: भारत-चीन सीमा व्यापार को गति देने की तैयारी, पूह में आयोजित हुई अहम बैठक

June 4, 2026

IPL 2026 Final: विराट कोहली के विजयी छक्के से RCB बनी चैंपियन, गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराया

June 1, 2026

NHPC: क्षेत्रीय कार्यालय चंडीगढ़ में स्वच्छता पखवाड़ा-2026 संपन्न, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

May 30, 2026

हिमाचल-हरियाणा बॉर्डर पर भीषण हादसा: रेणुकाजी जा रहे एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

May 30, 2026

NEET UG Re-Exam 2026: 21 जून को होगी पुनर्परीक्षा, NTA ने परीक्षा शहर बदलने की विंडो खोली

May 16, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

June 2026
MTWTFSS
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930 
« May    
Useful links

🛡️ Government Links

  • भारत सरकार पोर्टल
  • हिमाचल प्रदेश सरकार
  • हिमाचल पुलिस
  • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
  • NIC
  • RTI Online
  • Election Commission of India

🎓 Education & Universities

  • HP University (HPU)
  • Central University HP
  • SPU Mandi
  • IGMC Shimla
  • HP Technical University

💼 Jobs & Services

  • National Career Service
  • HP Employment Portal
  • HPPSC
  • HPSSSB
  • MyGov India
  • UIDAI Aadhaar Services
Categories
Archives

Our Visitor

1 1 1 8 9 6
Users Today : 15
Total Users : 111896
Total views : 223407
Advertisement

आपकी बात, हमारी आवाज़

खबर, शिकायत, सुझाव या स्थानीय समस्या की जानकारी हमें भेजें।

📞 9418210413
✉️ editor@arbtimes.in
अभी कॉल करें ईमेल भेजें
ARB Times | आपकी खबर, आपकी आवाज़
Home Himachal Crime Politics
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • About us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy 
  • Editorial Policy
  • Terms & Conditions
© 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.