एआरबी टाइम्स ब्यूरो
रामपुर बुशहर। विश्व पशु चिकित्सा दिवस, जो हर वर्ष अप्रैल माह के अंतिम शनिवार को मनाया जाता है, के अवसर पर बहुआयामी पशु चिकित्सालय, रामपुर द्वारा दो महत्वपूर्ण गतिविधियाँ आयोजित की गईं। इस कार्यक्रम के अंतर्गत 14 कुत्तों को निःशुल्क एंटी-रेबीज वैक्सीन लगाई गई। इस पहल से रेबीज जैसे घातक रोग की रोकथाम में सहायता मिलेगी और पशु व मानव दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी। विशेष शिविर के अंतर्गत 137 भेड़-बकरियों को एफएमडी (Foot and Mouth Disease) टीकाकरण किया गया। साथ ही पशुओं को डिपिंग और कृमिनाशक दवाइयों का वितरण भी किया गया, जिससे उनके स्वास्थ्य एवं उत्पादकता में सुधार हो सके। कार्यक्रम के दौरान ज्ञान सिंह (भेड़पालक) को पशु चिकित्सा के प्रतीक चिन्ह ‘बैज’ पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डॉ. अनिल शर्मा ने कहा कि “पशुपालक ही पशुपालन विभाग की रीढ़ की हड्डी हैं। इस आयोजन में पशुपालन विभाग, रामपुर के डॉ. अनिल शर्मा, डॉ. मोनिका शर्मा, डॉ. अक्षय कुमार, पशु औषधि संयोजक करण गुप्ता, सुनीता वर्मा, पशुपालन परिचारक गुलाब सिंह, सेबू देवी एवं शिबी देवी आदि उपस्थित थे।
Trending
- SPU Mandi Convocation 2026: राज्यपाल ने छात्रों को दिया ‘विकसित भारत 2047’ का विजन, 575 छात्रों को बांटीं डिग्री
- Himachal Pradesh Panchayati Raj Election 2026 : आज से नामांकन शुरू, 12 मई को स्क्रूटनी; जानें कौन लड़ सकेगा चुनाव
- Himachal Panchayat Election 2026 : सरकारी जमीन पर ससुर का कब्जा होने पर बहू नहीं लड़ सकेगी चुनाव, आशा वर्करों को हाईकोर्ट से राहत
- दैनिक राशिफल 07 मई 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
- Rampur Bushahr: सर्वपल्ली कॉलेज में लुकेश, इशिता, प्रांजल और साक्षी बने टॉपर, नोगली कॉलेज का शत-प्रतिशत परिणाम
- Rampur Bushahr: रामपुर नगर परिषद चुनाव: 24 उम्मीदवार मैदान में, कांग्रेस में ‘घर की लड़ाई’ से मुकाबला और रोचक
- Rampur Bushahr: प्रशिक्षुओं को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से अवगत कराने पहुँची भारतीय सेना
- Rampur Bushahr: लूहरी जल विद्युत परियोजना: 129 विस्थापित परिवारों को 5 लाख की एकमुश्त राशि का विकल्प, 31 मई अंतिम तिथि
