Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Tuesday, September 15
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    हिमाचल प्रदेश

    Jubbal: युवाओं को नशे से दूर रखने में खेल गतिविधियां महत्वपूर्ण – शिक्षा मंत्री

    ARB Times DeskBy ARB Times DeskMay 10, 2025Updated:November 23, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    सालना में आयोजित कब्ब्डी प्रतियोगिता की विजेता टीम को सम्मानित करते शिक्षा मंत्री

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो

    जुब्ब्ल। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने जुब्बल क्षेत्र कीकुड्डू पंचायत के सालना गांव में राज कुमार मेमोरियल कब्बडी प्रीमियर लीग टूर्नामेंट के समापन समारोह की अध्यक्षता की। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला मचोती और नालागढ़ की टीमों के बीच खेला गया जिसमें नालागढ़ की टीम विजय रही। वर्तमान समय में जहाँ युवा नशे के दलदल में फँसता जा रहा है, वहीं इस तरह के खेल आयोजनों से युवाओं का स्वास्थ्य सुदृढ़ होता है वहीँ एक स्वस्थ प्रतियोगिता भी निर्मित होती है जिससे कि युवाओं की ऊर्जा सकारात्मक दिशा की ओर अग्रसर होती है।

    जुब्बल कोटखाई विस क्षेत्र में 124 सड़कों की हुई पासिंग
    रोहित ठाकुर ने बताया कि कुड्डू पंचायत उत्तराखंड के साथ लगती सीमावर्ती पंचायत है और विकास के दृष्टिकोण से और कांग्रेस पार्टी के एक मजबूत गढ़ के मद्देनज़र इस क्षेत्र में उनकी विशेष रूचि रहती है। वर्तमान सरकार में उनके शिक्षा मंत्री रहते हुए पिछले लगभग अढ़ाई वर्षों में पूरे विधानसभा क्षेत्र में 124 सड़कों की पासिंग हुई है जिसमें कुड्डू पंचायत में 4 सड़कों की पासिंग हुई है और सालाना गाँव की सड़क भी इसमें शामिल है। इस क्षेत्र में लगभग 4 करोड़ रूपये से सड़कों के निर्माण का कार्य निरंतर जारी है। इसके साथ ही नढाल गाँव, जो इस पंचायत का दूर दराज़ स्थित गाँव है, वहां की सड़क का कार्य भी प्रगति पर है और 15 अगस्त 2025 से पूर्व इस कार्य को पूर्ण कर लिया जायेगा। इसके अतिरिक्त, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ढाडी रावत के भवन निर्माण का कार्य भी प्रगति पर है और अति शीघ्र इसे जनता को समर्पित किया जायेगा।

    शिक्षा मंत्री ने महासू देवता के मंदिर में नवाया शीश 
    शिक्षा मंत्री राज्य विद्युत बोर्ड कॉलोनी चौंरी भी गए जहाँ उन्होंने महासू देवता के मंदिर में शीश नवाया और स्थानीय लोगों से संवाद स्थापित किया। शिक्षा मंत्री ने बताया कि वर्तमान प्रदेश सरकार प्रदेश के विकास हेतू प्रतिबद्ध है और विशेषकर जुब्बल नावर कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में सर्वागीण विकास सुनिश्चित हुआ है। उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र में भी बहुत से महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए है जिसमें हज़ारों की संख्या में विभिन्न श्रेणीयों के शिक्षकों के पदों को भरा गया है और आने वाले समय में भी एनटीटी और वोकेशनल टीचर के पदों को भी शीघ्र भरा जायेगा और यह प्रक्रिया प्रगति पर है। इस दौरान शिक्षा मंत्री ने महिला मंडल को 20 हजार रुपए देने की भी घोषणा की।

    सरस्वती नगर महाविद्यालय में चल रहे करोड़ों रुपए के विकास कार्य
    इससे पूर्व शिक्षा मंत्री ने लाल बहादुर शास्त्री राजकीय स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय सरस्वती नगर में महाविद्यालय प्रशासन और प्रशासनिक अधिकारियों से मन्त्रणा की। इस संस्थान में विभिन्न विकास कार्य प्रगति पर है जिसमें कि मुख्यतः 80 लाख रुपए की लागत से निर्माणाधीन पार्किंग और बहुदेश्य भवन, 8 करोड़ 70 लाख की लागत से बनने वाला सभागार और बहुदेश्य भवन और 1 करोड़ की राशि से समतल होने वाले खेल मैदान का कार्य प्रगति पर है। संस्थान में 8 करोड़ 70 लाख रूपये की लागत से इंडोर स्टेडियम और 2 करोड़ से अधिक लागत से बीबीए ब्लॉक के भवन का निर्माण शीघ्र आरम्भ कर दिया जायेगा। शिक्षा मंत्री ने इस आयोजन पर स्थानीय युवक मण्डल को 50000 रूपये देने की भी घोषणा की।

     

    #कबड्डीटूर्नामेंट #खेलऔरयुवाविकास #जुब्बलकोटखाई #महासूदेवता #रोहितठाकुर #शिक्षामंत्री #सरस्वतीनगरमहाविद्यालय #हिमाचलखेल #हिमाचलविकास
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleRampur Bushahr: जागृति नव युवक मंडल झाकड़ी ने जुटाया 50 यूनिट रक्त
    Next Article Shimla:पहलगाम हमले ने राष्ट्र की आत्मा को झकझोर दिया, ऑपरेशन सिंदूर का किया अभिनंदन-अभाविप
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Shimla: किशाऊ परियोजना में हिमाचल के हित सुरक्षित, 2000 करोड़ का वित्तीय बोझ लाभान्वित राज्य उठाएंगे

    September 15, 2026

    Shimla: नशा तस्करों की कमाई अब जनता की होगी : मुख्यमंत्री

    September 12, 2026

    Delhi: केंद्रीय ऊर्जा मंत्री से मिले CM सुक्खू, शानन-बैरा स्यूल समेत हिमाचल के विद्युत मुद्दे उठाए

    September 8, 2026

    Shimla: सड़क सुरक्षा और रख-रखाव को मजबूत करने के लिए अहम संशोधन : विक्रमादित्य सिंह

    September 5, 2026

    Shimla: 33 साल तक के होमगार्ड अब पुलिस भर्ती में ले सकेंगे भाग, आयु सीमा में मिली 5 साल की छूट

    August 12, 2026

    Delhi: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मिले विक्रमादित्य सिंह, नए शहर और शहरी परियोजनाओं के लिए मांगा केंद्र का सहयोग

    August 7, 2026

    Delhi: विक्रमादित्य सिंह ने गडकरी से की मुलाकात, हिमाचल की सड़क परियोजनाओं पर मिली बड़ी सौगात

    August 6, 2026

    Shimla: 1000 नई ई-बसें और 100 हाइड्रोजन बसें खरीदेगी सरकार, मुख्यमंत्री ने 297 इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी

    July 30, 2026

    Shimla: 6 से 8 अगस्त तक ब्लॉक स्तर पर होंगे ‘अपना परिवार सुखी परिवार’ जन-संवाद कार्यक्रम: मुख्यमंत्री सुक्खू

    July 30, 2026

    Himachal Pradesh: हिमाचल में खनिज राजस्व में तीन वर्षों में 70% बढ़ोतरी, पर्यावरण संरक्षण के साथ वैज्ञानिक खनन पर जोर: मुख्यमंत्री

    July 29, 2026

    Himachal : लाहौल में बड़ा हादसा: संसारी-किलाड़ मार्ग पर टाटा सूमो पर गिरी चट्टान; 6 माह की बच्ची समेत सभी 13 लोगों की मौत

    July 25, 2026

    Cabinet: सुक्खू कैबिनेट का बड़ा फैसला: मानदेय में बढ़ोतरी, नई भर्तियां और कई विकास परियोजनाओं को हरी झंडी

    July 20, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    September 2026
    MTWTFSS
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930 
    « Aug    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 3 1 6 7
    Users Today : 166
    Total Users : 123167
    Total views : 242386
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.