Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, November 10
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    हिमाचल प्रदेश

    Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बुद्ध पूर्णिमा पर दिया शांति, करुणा और आत्मनिर्भरता का संदेश

    ARB Times DeskBy ARB Times DeskMay 12, 2025Updated:November 23, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Follow Us
    Google News Flipboard

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो

    शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शिमला स्थित संभोटा तिब्बती स्कूल में बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित समारोह में भाग लिया। इस पावन अवसर पर उन्होंने सभी को शुभकामनाएं देते हुए भगवान बुद्ध की शिक्षाओं को जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया ताकि एक सशक्त और समरस समाज का निर्माण हो सके।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान बुद्ध का ‘अप्प दीपो भव’ का मंत्र हमें आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा देता है, जो आज भारत को आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने के मार्ग में अत्यंत प्रासंगिक है। उन्होंने कहा कि आज के समय में, जब समाज हिंसा, असहिष्णुता और अविश्वास से ग्रस्त है, तब बुद्ध का शांति, करुणा और सहिष्णुता का संदेश मार्गदर्शक बनता है।

    मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि वैशाख पूर्णिमा का दिन भगवान बुद्ध के जीवन की तीन प्रमुख घटनाओं — जन्म, ज्ञान प्राप्ति और महापरिनिर्वाण — से जुड़ा हुआ है, जो इस दिन को अत्यंत पवित्र और महत्वपूर्ण बनाता है।

    अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने विद्यालय से जुड़ी अपनी पुरानी स्मृतियों को भी साझा किया। उन्होंने बताया कि शिमला नगर निगम में पार्षद के रूप में कार्य करने के दौरान उनके कई मित्र इसी विद्यालय से शिक्षित हुए थे और सर्दियों की छुट्टियों में वे यहां क्रिकेट खेला करते थे।

    इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने त्सेरिंग पलकत नेगी और पेमा दोरजे को भारत-तिब्बत मैत्री अवार्ड से सम्मानित किया। कार्यक्रम में तिब्बत, किन्नौर और लाहौल-स्पिति की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं पर आधारित रंगारंग प्रस्तुतियां भी दी गईं।

    इस मौके पर विधायक हरीश जनारथा, महापौर सुरेंद्र चौहान, उप-महापौर उमा कौशल, तिब्बती निर्वासित सरकार के प्रमुख प्रतिनिधि लहाक्पा त्सेरिंग, उपायुक्त अनुपम कश्यप समेत कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

    #अप्पदीपोभव #बुद्धपूर्णिमा #भगवानबुद्ध #भारततिब्बतमैत्री #मुख्यमंत्रीसुखविंद्रसिंहसुक्खू #शांति_करुणा_संदेश #संभोटातिब्बतीस्कूल #हिमाचलसमाचार
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleRampur Bushahr: प्रतिमा स्थापना से पूर्व वीरभद्र सिंह की स्मृति में भव्य कलश यात्रा का शुभारंभ
    Next Article IPL 2025 : क्रिकेट का रोमांच लौटेगा 17 मई से, 6 वेन्यू पर मुकाबले, फाइनल 3 जून को
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Shimla: बीबीएमबी एरियर मामले में हिमाचल को ऐतिहासिक जीत, 20 वर्षों में मिलेंगे 20 हजार करोड़ रुपये : मुख्यमंत्री

    November 6, 2026

    Education: हिमाचल में सीबीएसई स्कूलों के लिए 3,100 शिक्षकों की भर्ती को मंजूरी, 30 हजार रुपये मिलेगा मासिक मानदेय

    October 28, 2026

    Rampur Bushahr: सराहन में कल होगा वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण, 8 से 10 हजार लोगों के पहुंचने की संभावना

    October 17, 2026

    Police: हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती: PST-PET के ई-कॉल लेटर जारी, अभ्यर्थी ऐसे करें डाउनलोड

    October 14, 2026

    Shimla: हिम ई-पंचायत प्रोसिडिंग सिस्टम लॉन्च करने वाला देश का पहला राज्य बना हिमाचल

    September 25, 2026

    Shimla: किशाऊ परियोजना में हिमाचल के हित सुरक्षित, 2000 करोड़ का वित्तीय बोझ लाभान्वित राज्य उठाएंगे

    September 15, 2026

    Shimla: नशा तस्करों की कमाई अब जनता की होगी : मुख्यमंत्री

    September 12, 2026

    Delhi: केंद्रीय ऊर्जा मंत्री से मिले CM सुक्खू, शानन-बैरा स्यूल समेत हिमाचल के विद्युत मुद्दे उठाए

    September 8, 2026

    Shimla: सड़क सुरक्षा और रख-रखाव को मजबूत करने के लिए अहम संशोधन : विक्रमादित्य सिंह

    September 5, 2026

    Shimla: 33 साल तक के होमगार्ड अब पुलिस भर्ती में ले सकेंगे भाग, आयु सीमा में मिली 5 साल की छूट

    August 12, 2026

    Delhi: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मिले विक्रमादित्य सिंह, नए शहर और शहरी परियोजनाओं के लिए मांगा केंद्र का सहयोग

    August 7, 2026

    Delhi: विक्रमादित्य सिंह ने गडकरी से की मुलाकात, हिमाचल की सड़क परियोजनाओं पर मिली बड़ी सौगात

    August 6, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    What's Hot

    Kullu: 8 साल बाद चजाई नाग शरशाह का भद्र मेला, 1 से 7 सितम्बर तक धूमधाम से होगा आयोजन

    August 27, 2025

    Rampur Bushahr: जनता के मुद्दों पर संघर्ष तेज करेगी सीपीआई(एम), संगठन विस्तार का लिया संकल्प

    June 12, 2026

    Shimla: मुख्यमंत्री का भाजपा पर हमला, सर्वदलीय बैठक से वॉकआउट की निंदा

    February 13, 2026

    Himachal Politics : 2027 के विधानसभा चुनाव में हिमाचल प्रदेश से कांग्रेस की विदाई और बीजेपी की वापसी तय : हिमंत

    November 1, 2026

    Rampur Bushahr: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ज्यूरी में विद्यार्थियों के लिए व्यावहारिक प्रशिक्षण कार्यक्रम आरंभ

    December 25, 2025

    Rampur Bushahr: कार्यशाला के माध्यम से युवाओं को नवाचार और उद्यमिता के लिए किया प्रोत्साहित

    October 16, 2025
    November 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30 
    « Oct    
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 8 6 0 2
    Users Today : 0
    Total Users : 128602
    Total views : 251282
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.