Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Sunday, November 1
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    हिमाचल प्रदेश

    Shimla: एफआईआर के आधार पर छात्रों को हॉस्टल से न निकाला जाए: एसएफआई की मांग

    ARB Times DeskBy ARB Times DeskNovember 4, 2025Updated:November 10, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    छात्रों को छात्रावास से निकालने के विरोध में विवि परिसर में प्रदर्शन करती एसएफआई

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला

    हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया  इकाई ने आज डीन ऑफ स्टडीज को ज्ञापन सौंपते हुए मांग की कि केवल एफआईआर दर्ज होने के आधार पर किसी भी छात्र को हॉस्टल से वंचित न किया जाए। इकाई अध्यक्ष योगी और इकाई सचिव मुकेश ने कहा कि विश्वविद्यालय एक शैक्षणिक संस्था है, जहाँ छात्रों का उद्देश्य पढ़ाई और विकास करना होता है, न कि दंड भुगतना। किसी छात्र पर एफआईआर दर्ज होना केवल जांच की शुरुआत है, दोष सिद्धि का प्रमाण नहीं। ऐसे में छात्र को हॉस्टल से निकालना कानूनी और नैतिक दोनों रूप से गलत है।

    एसएफआई ने कहा कि हॉस्टल केवल रहने की जगह नहीं बल्कि छात्रों का दूसरा घर होता है, और यदि केवल एफआईआर के आधार पर उन्हें बाहर किया गया तो यह उनकी शिक्षा और मानसिक स्थिति दोनों पर नकारात्मक असर डालेगा। संगठन ने यह भी आरोप लगाया कि कई बार राजनीतिक कारणों या व्यक्तिगत विरोध के चलते झूठे मामले दर्ज किए जाते हैं। ऐसे मामलों को सही मानकर प्रशासन द्वारा कार्रवाई करना लोकतांत्रिक और न्यायिक मूल्यों के खिलाफ है।

    एसएफआई ने स्पष्ट किया कि जब तक न्यायालय द्वारा दोष सिद्ध नहीं होता, तब तक किसी छात्र को सज़ा या प्रतिबंध लगाना भारतीय संविधान के “निर्दोषता के सिद्धांत” (Presumption of Innocence) का उल्लंघन है। संगठन ने विश्वविद्यालय प्रशासन से अपील की कि वह संस्थान को शिक्षा, संवाद और समानता का केंद्र बनाए, जहाँ हर छात्र को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, सुरक्षा और समान अवसर मिले।

    एसएफआई ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने भेदभावपूर्ण रवैया जारी रखा, तो संगठन छात्रों के अधिकारों की रक्षा के लिए आंदोलन शुरू करेगा।

    #FIR Students Rights #Himachal Student Politics #HPU Administration #HPU News #HPU Shimla News #HPU Students Hostel #Presumption of Innocence India #SFI Himachal Pradesh University #SFI Protest Himachal #Shimla University Updates
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleKinnaur: जिला परिषद किन्नौर की बैठक में विकास योजनाओं और आय-व्यय पर हुई चर्चा
    Next Article Hamirpur: हमीरपुर में 14 वर्षीय नाबालिग ने महिला पर किया हमला, दुराचार के प्रयास के बाद दराती से हमला
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Education: हिमाचल में सीबीएसई स्कूलों के लिए 3,100 शिक्षकों की भर्ती को मंजूरी, 30 हजार रुपये मिलेगा मासिक मानदेय

    October 28, 2026

    Rampur Bushahr: सराहन में कल होगा वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण, 8 से 10 हजार लोगों के पहुंचने की संभावना

    October 17, 2026

    Police: हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती: PST-PET के ई-कॉल लेटर जारी, अभ्यर्थी ऐसे करें डाउनलोड

    October 14, 2026

    Shimla: हिम ई-पंचायत प्रोसिडिंग सिस्टम लॉन्च करने वाला देश का पहला राज्य बना हिमाचल

    September 25, 2026

    Shimla: किशाऊ परियोजना में हिमाचल के हित सुरक्षित, 2000 करोड़ का वित्तीय बोझ लाभान्वित राज्य उठाएंगे

    September 15, 2026

    Shimla: नशा तस्करों की कमाई अब जनता की होगी : मुख्यमंत्री

    September 12, 2026

    Delhi: केंद्रीय ऊर्जा मंत्री से मिले CM सुक्खू, शानन-बैरा स्यूल समेत हिमाचल के विद्युत मुद्दे उठाए

    September 8, 2026

    Shimla: सड़क सुरक्षा और रख-रखाव को मजबूत करने के लिए अहम संशोधन : विक्रमादित्य सिंह

    September 5, 2026

    Shimla: 33 साल तक के होमगार्ड अब पुलिस भर्ती में ले सकेंगे भाग, आयु सीमा में मिली 5 साल की छूट

    August 12, 2026

    Delhi: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मिले विक्रमादित्य सिंह, नए शहर और शहरी परियोजनाओं के लिए मांगा केंद्र का सहयोग

    August 7, 2026

    Delhi: विक्रमादित्य सिंह ने गडकरी से की मुलाकात, हिमाचल की सड़क परियोजनाओं पर मिली बड़ी सौगात

    August 6, 2026

    Shimla: 1000 नई ई-बसें और 100 हाइड्रोजन बसें खरीदेगी सरकार, मुख्यमंत्री ने 297 इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी

    July 30, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    November 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30 
    « Oct    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Home Himachal Crime Politics
    Archives

    Our Visitor

    1 2 8 1 9 7
    Users Today : 12
    Total Users : 128197
    Total views : 250364
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.