Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Mandi: पंडोह में अग्निवीर भर्ती रैली शुरू, 2959 अभ्यर्थी ले रहे भाग
    • Rampur Bushahr: लूहरी जल विद्युत परियोजना चरण-1 द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 190 लोगों की हुई जांच
    • दैनिक राशिफल 22 मार्च 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    • Himachal Budget 2026-27: गरीबों को 300 यूनिट फ्री बिजली, महिलाओं को मदद, ₹54,298 करोड़ का बजट पेश
    • Rampur Bushahr: देवठी में धूमधाम से मनाई जाएगी डॉ. बीआर अम्बेडकर जयंती, सिटी पॉइंट बना आयोजन स्थल
    • Himachal Economic Survey : राज्य में ₹25,430 बढ़ी प्रति व्यक्ति आय, अब ₹2.83 लाख ; राष्ट्रीय औसत से ₹64,051 ज्यादा
    • दैनिक राशिफल 21 मार्च 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    • Rampur Bushahr: सर्वपल्ली बीएड व एमएड संस्थान नोगली में विश्व जल दिवस पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    एआरबी टाइम्स
    एआरबी टाइम्स
    हिमाचल प्रदेश

    Rampur Bushahr: सफल और सुरक्षित जीवन के लिए टाइम और माइंड मैनेजमेंट आवश्यक: डॉ. सुरेश शर्मा

    ARB Times TeamBy ARB Times TeamMay 15, 2025Updated:November 23, 2025No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो

    रामपुर। पीएम श्री गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल रामपुर में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारीज के मुख्यालय माउंट आबू से पधारे यातायात एवं परिवहन प्रभाग के वाइस चेयरपर्सन बी. के. डॉ. सुरेश शर्मा ने विद्यार्थियों को जीवन में सफलता और सुरक्षा के मूल मंत्र बताए। उन्होंने कहा कि सफल जीवन के लिए केवल शिक्षा, अनुशासन और परिश्रम ही नहीं, बल्कि टाइम मैनेजमेंट और माइंड मैनेजमेंट भी अनिवार्य हैं।

    डॉ. शर्मा ने कहा कि भारत में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या दुनिया में सबसे अधिक है, जिसका मुख्य कारण यातायात नियमों की अनदेखी और ओवर स्पीडिंग है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह समस्या टाइम मैनेजमेंट की कमी से उत्पन्न होती है। 

    उन्होंने विद्यार्थियों को राजयोग मेडिटेशन अपनाने की सलाह दी, जिससे मन की एकाग्रता, सकारात्मक सोच और मानसिक शांति बढ़ती है। उन्होंने अपने शोध का हवाला देते हुए बताया कि 80% से अधिक विद्यार्थियों ने राजयोग से मन में शांति, सुकून और आध्यात्मिक विकास की अनुभूति की, जिससे उनकी एकाग्रता और प्रदर्शन में भी सुधार हुआ।

    डॉ. शर्मा ने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे सेफ्टी मैसेंजर बनकर अपने परिवार और साथियों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करें। उन्होंने सभी को सड़क सुरक्षा की शपथ भी दिलाई।

    इस अवसर पर ब्रह्मा कुमारीज सेवा केंद्र, रामपुर की प्रभारी बी. के. कृष्णा बहन ने सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। अंत में डॉ. शर्मा ने सभी विद्यार्थियों के साथ मिलकर प्रिंसिपल जयंती धीमान को जन्मदिन की बधाई भी दी।

    #BrahmaKumaris #MeditationForFocus #MindManagement #PositiveThinking #RajyogaMeditation #RoadSafety #SafeAndSuccessfulLife #SafeIndia #SchoolAwarenessProgram #StopOverSpeeding #StudentSafetyMessengers #SureshSharma #TimeManagement #TrafficAwareness #YouthForSafety
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    Himachal Budget 2026-27: गरीबों को 300 यूनिट फ्री बिजली, महिलाओं को मदद, ₹54,298 करोड़ का बजट पेश

    March 22, 2026

    Himachal Economic Survey : राज्य में ₹25,430 बढ़ी प्रति व्यक्ति आय, अब ₹2.83 लाख ; राष्ट्रीय औसत से ₹64,051 ज्यादा

    March 21, 2026

    Himachal Weather Update: मौसम का यू-टर्न, मार्च में लौटी जनवरी जैसी ठंड, बर्फबारी-बारिश से लुढ़का पारा

    March 20, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    March 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031 
    « Feb    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Our Visitor

    1 0 0 8 3 1
    Users Today : 62
    Total Users : 100831
    Total views : 204293
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.