Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    एआरबी टाइम्स
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    Subscribe
    एआरबी टाइम्स
    स्पोर्ट्स

    अब हिमाचल में 59 खेलों को मिलेगा सरकारी नौकरी में 3% कोटा, 19 नए खेल शामिल

    हिमाचल सरकार ने 19 नए खेलों को उत्कृष्ट खिलाड़ी कोटा में शामिल कर सूची 59 तक बढ़ाई। ग्रुप A से D तक सरकारी नौकरी में 3% कोटा अब अधिक खिलाड़ियों को मिलेगा।
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskNovember 14, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने खेल क्षेत्र से जुड़े युवाओं को बड़ा तोहफा देते हुए उत्कृष्ट खिलाड़ियों के लिए आरक्षण नियमों में बड़ा संशोधन किया है। मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए निर्णय के बाद वीरवार को कार्मिक विभाग ने अधिसूचना जारी की, जिसमें 19 नए खेलों को उत्कृष्ट खिलाड़ी कोटा में शामिल किया गया है। अब राज्य में कुल 59 खेलों के खिलाड़ी सरकारी नौकरी में 3% आरक्षण के पात्र होंगे। यह फैसला उन खिलाड़ियों और खेल संघों के लिए राहत भरा कदम है, जो लंबे समय से नए उभरते खेलों को आरक्षण सूची में शामिल करने की मांग कर रहे थे।

    वुशू, किक बॉक्सिंग, तलवारबाजी, नेटबॉल जैसे खेलों में कोटा

    अधिसूचना के अनुसार निम्नलिखित खेलों को उत्कृष्ट खिलाड़ी कोटा में जोड़ा गया है। इनमें वुशू, किक बॉक्सिंग, तलवारबाजी, नेटबॉल, बेसबॉल, रग्बी, बधिर खेल, मल्लखंब, कूडो, मोटर स्पोर्ट्स, पेंचक सिलाट, शूटिंग बॉल, सॉफ्ट टेनिस, रोल बॉल, टेनपिन बॉलिंग, रस्साकशी, सेपक टकरा आदि। इन खेलों की लोकप्रियता हिमाचल में तेजी से बढ़ रही है और कई खिलाड़ी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। सरकार ने स्पष्ट किया है कि अब ग्रुप-A, B, C और D के सभी पदों पर सीधी भर्ती में उत्कृष्ट खिलाड़ियों को 3% आरक्षण मिलेगा। कार्मिक विभाग ने सभी प्रशासनिक सचिवों, आयोगों, बोर्डों, निगमों, विश्वविद्यालयों और विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए हैं कि नई अधिसूचना का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। राज्य सरकार इससे पहले तीन बार आरक्षण संबंधी आदेश जारी कर चुकी है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में कई खेल संघों और खिलाड़ियों ने अधिक खेलों को शामिल करने की मांग की थी। सरकार ने मांगों पर विचार करते हुए अब खेलों की सूची को विस्तार देकर इसे अधिक व्यापक बनाया है, जिससे उभरते खिलाड़ियों को भी सरकारी नौकरी का अवसर मिलेगा।

    हिमाचल खिलाड़ियों को सबसे बड़ी प्रोत्साहन राशि देने वाले राज्यों में शामिल राज्य सरकार खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि के रूप में भी बड़ा सहयोग प्रदान कर रही है। सरकार का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले खिलाड़ी राज्य का नाम विश्व स्तर पर रोशन करते हैं, इसलिए उन्हें अधिक समर्थन मिलना चाहिए।

    ओलंपिक, शीतकालीन ओलंपिक, पैरालंपिक
    • स्वर्ण पदक: 5 करोड़ रुपये

    • रजत पदक: 3 करोड़ रुपये

    • कांस्य पदक: 2 करोड़ रुपये

    एशियाई खेल व पैरा ओलंपिक
    • स्वर्ण: 4 करोड़ रुपये

    • रजत: 2.50 करोड़ रुपये

    • कांस्य: 1.50 करोड़ रुपये

    राष्ट्रमंडल व पैरा राष्ट्रमंडल खेल
    • स्वर्ण: 3 करोड़ रुपये

    • रजत: 2 करोड़ रुपये

    • कांस्य: 1 करोड़ रुपये

    खेल विशेषज्ञों ने निर्णय को बताया ऐतिहासिक

    खेल विशेषज्ञों ने कहा कि 19 नए खेलों का शामिल होना राज्य के खेल भविष्य के लिए मील का पत्थर साबित होगा। इससे न केवल खिलाड़ियों को रोजगार के बेहतर अवसर मिलेंगे, बल्कि युवाओं में खेलों को करियर के रूप में अपनाने की प्रेरणा भी बढ़ेगी।
    ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों के खिलाड़ियों को यह नीति विशेष रूप से लाभान्वित करेगी।

    #3PercentReservation #ARBtimes #GovernmentJobsHP #HimachalNews #HimachalSports #HPGovt #NewGamesAdded #OutstandingPlayers #SportsIncentives #SportsQuota #SportsUpdate
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous Articleबिलासपुर में ईवीएम सुरक्षा में लापरवाही: 8 पुलिसकर्मी निलंबित, लाइन हाजिर
    Next Article Rampur Bushahr: एसएफआई रामपुर इकाई का 37वां सम्मेलन संपन्न, नई नेतृत्व टीम का गठन
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Sports: स्वर्गीय ठाकुर सेन नेगी जी प्रीमियर लीग: क्रिकेट के साथ नशामुक्त किन्नौर का संदेश

    August 23, 2026

    Forest: रामपुर कॉलेज ग्राउंड की बदल रही सूरत, हाइड्रोसीडिंग से उगाई जा रही घास

    August 20, 2026

    Sports: एंटी-ड्रग्स बैडमिंटन चैंपियनशिप में मनोज शर्मा और पूजा ने जीते एकल खिताब

    August 10, 2026

    HPU Shimla ने जारी किया वार्षिक खेल और युवा उत्सव का कैलेंडर: 25 अगस्त से शुरू होंगी स्पर्धाएं, जानें कब और कहां होंगे मुकाबले

    August 7, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर में पहली अंतरविभागीय खेल प्रतियोगिता का भव्य समापन, विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी व नकद पुरस्कार

    July 20, 2026

    FIFA World Cup 2026 : स्पेन बना फुटबॉल का नया बादशाह; रोमांचक फाइनल में अर्जेंटीना को 1-0 से रौंदा, फेर्रान बने हीरो

    July 20, 2026

    Vaibhav Suryavanshi: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू, 15 साल की उम्र में भारत के सबसे युवा क्रिकेटर बने

    July 5, 2026

    Boxing: किसान की बेटी तनवी ने राष्ट्रीय बॉक्सिंग में जीता कांस्य, रामपुर और हिमाचल का बढ़ाया गौरव

    July 3, 2026

    Rohru: युवाओं के चरित्र निर्माण में खेलों की अहम भूमिका, बुशहर क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन पर बोले शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर

    June 30, 2026

    NJHPS: नाथपा झाकड़ी में खेलों का रोमांच: येलो टीम ने जीती महिला क्रिकेट, वाइपर्स एफसी बना फुटबॉल चैंपियन

    June 29, 2026

    Rampur Bushahr: पाटबंगला मैदान में खेलों की गूंज, पहले दिन पुलिस, पीजी कॉलेज, वोल्टेज वॉरियर्स और राजस्व विभाग विजयी

    June 28, 2026

    Shimla: उपायुक्त अनुपम कश्यप ने खिलाड़ियों संग बैठकर किया भोजन, आत्मीय व्यवहार ने जीता सभी का दिल

    June 28, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    August 2026
    MTWTFSS
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31 
    « Jul    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 0 2 5 6
    Users Today : 51
    Total Users : 120256
    Total views : 237439
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.