ADVERTISE WITH US
📢 ARB Times के साथ अपने व्यापार को नई पहचान दें | विज्ञापन के लिए संपर्क करें: 9418210413 | ✉ editor@arbtimes.in | arbtimeshp@gmail.com | 🌐 www.arbtimes.in

Shimla: बॉलीवॉल में विनोज नेगी की नेतृत्व में हिमाचल टीम ने झटका कांस्य पदक, मुख्यमंत्री ने दी बधाई

December 7, 2025 9:32 PM
---Advertisement---

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला

देहरादून में 12 से 16 नवम्बर तक आयोजित अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश फॉरेस्ट टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। जिसमें हिमाचल प्रदेश ने छह स्वर्ण, दो रजत और पांच कांस्य पदक जीते हैं। वहीं बॉलीवॉल टीम ने रामपुर क्षेत्र से संबंधित विनोज नेगी की अगुवाई में कांस्य पदक अपने नाम किया।

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने प्रतियोगिता में  पूरी टीम को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि दर्शाती है कि हिमाचल प्रदेश के कर्मचारी किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। उन्होंने कहा कि परिश्रम और समर्पण के बल पर टीम ने राज्य का गौरव बढ़ाया है। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि वर्तमान सरकार खिलाड़ियों के कौशल को निखारने और उन्हें बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

इस प्रतियोगिता में देशभर की 42 टीमों ने भाग लिया। हिमाचल प्रदेश ने समग्र प्रदर्शन में 10वां स्थान हासिल किया जबकि मार्च-पास्ट में दूसरा स्थान प्राप्त किया। यह इस प्रतियोगिता में अब तक का राज्य का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन माना जा रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment