Close Menu
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
एआरबी टाइम्स
  • About us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy 
  • Editorial Policy
  • Terms & Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
Subscribe
एआरबी टाइम्स
स्पोर्ट्स

महिला कबड्‌डी विश्व कप में भारत की धमाकेदार शुरुआत, थाईलैंड को 45 अंकों से दी शिकस्त

महिला कबड्डी विश्व कप में भारत ने शानदार आगाज किया। पहले मैच में टीम इंडिया ने थाईलैंड को 45 अंकों से हराकर दमदार जीत दर्ज की। कप्तान रितु नेगी के नेतृत्व में भारतीय टीम ने आक्रामक खेल दिखाते हुए शुरू से अंत तक मैच पर दबदबा बनाए रखा। पढ़ें पूरी खबर
ARB Times DeskBy ARB Times DeskNovember 18, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Facebook X (Twitter)
बांग्लादेश में महिला कबड्‌डी विश्व कप में भारतीय बेटियों ने किया कमाल का प्रदर्शन।

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला । बांग्लादेश में चल रहे महिला कबड्‌डी विश्व कप में भारत ने अपने अभियान की शानदार शुरुआत की है। पहले मुकाबले में भारतीय टीम ने थाईलैंड को 65–20 के बड़े अंतर से मात देते हुए टूर्नामेंट में धमाकेदार एंट्री की। शुरू से अंत तक भारत ने आक्रामक और अनुशासित खेल दिखाते हुए थाईलैंड को वापसी का कोई मौका नहीं दिया। भारतीय टीम की कप्तान हिमाचल की बेटी रितु नेगी ने नेतृत्व में खिलाड़ियों ने अपनी नेतृत्व क्षमता, रेडिंग और डिफेंस दोनों में दमदार खेल दिखाते हुए टीम को लगातार आगे बढ़ाया। वहीं, उपकप्तान पुष्पा राणा, संजू देवी, साक्षी, भावना ठाकुर और अन्य खिलाड़ियों ने भी बेहतरीन तालमेल से खेलते हुए भारत की जीत को आसान बना दिया।

मुकाबले में हिमाचल की चार बेटियां खेलीं

इस मैच में हिमाचल प्रदेश की चार बेटियां भारतीय टीम का हिस्सा रहीं, जिन्होंने अपने दमदार प्रदर्शन से पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया। इनमें रितु नेगी (कप्तान) सिरमौर,  पुष्पा राणा (उपकप्तान), साक्षी शर्मा और भावना ठाकुर शामिल हैं। चारों खिलाड़ियों ने रेडिंग और डिफेंस दोनों मोर्चों पर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और टीम की जीत में अहम योगदान दिया।

मैच के खास पल

  • भारत ने शुरुआती मिनटों में ही बढ़त बना ली थी और हाफ टाइम तक थाईलैंड को गहरे दबाव में ला दिया।

  • भारतीय रेडर्स ने लगातार टच प्वाइंट, बोनस और डू-ऑर-डाई रेड में बेहतर प्रदर्शन किया।

  • भारतीय डिफेंडर्स की कड़ी पकड़ और सुपर टैकल के चलते थाईलैंड मात्र 20 अंकों तक ही सीमित रह गया।

  • भारत ने अंत में कुल 65 अंक बनाकर मैच को एकतरफा बना दिया।

पहले मैच में मिली इस शानदार जीत के बाद भारतीय टीम को खिताब का सबसे बड़ा दावेदार माना जा रहा है। टीम का आत्मविश्वास ऊंचाई पर है और खिलाड़ियों की लय देखकर ऐसा लग रहा है कि भारत इस बार विश्व कप में बड़ा कमाल कर सकता है।

और पढ़ें

>> भारत का पहला मैच आज, हिमाचल की बेटियों पर विशेष नजर

#HimachalPlayers #IndiaVsThailand #IndiaWins #KabaddiNews #KabaddiWorldCup #PushpaRana #RituNegi #SportsNews #TeamIndia #WomensKabaddi
Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
Previous ArticleShimla: बॉलीवॉल में विनोज नेगी की नेतृत्व में हिमाचल टीम ने झटका कांस्य पदक, मुख्यमंत्री ने दी बधाई
Next Article Shimla: तीन साल की नाकामी के बाद किस बात का जश्न मना रही सरकार: जयराम ठाकुर
ARB Times Desk
  • Website

Related Posts

Rampur Bushahr: रामपुर में पहली अंतरविभागीय खेल प्रतियोगिता का भव्य समापन, विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी व नकद पुरस्कार

July 20, 2026

FIFA World Cup 2026 : स्पेन बना फुटबॉल का नया बादशाह; रोमांचक फाइनल में अर्जेंटीना को 1-0 से रौंदा, फेर्रान बने हीरो

July 20, 2026

Vaibhav Suryavanshi: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू, 15 साल की उम्र में भारत के सबसे युवा क्रिकेटर बने

July 5, 2026

Boxing: किसान की बेटी तनवी ने राष्ट्रीय बॉक्सिंग में जीता कांस्य, रामपुर और हिमाचल का बढ़ाया गौरव

July 3, 2026

Rohru: युवाओं के चरित्र निर्माण में खेलों की अहम भूमिका, बुशहर क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन पर बोले शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर

June 30, 2026

NJHPS: नाथपा झाकड़ी में खेलों का रोमांच: येलो टीम ने जीती महिला क्रिकेट, वाइपर्स एफसी बना फुटबॉल चैंपियन

June 29, 2026

Rampur Bushahr: पाटबंगला मैदान में खेलों की गूंज, पहले दिन पुलिस, पीजी कॉलेज, वोल्टेज वॉरियर्स और राजस्व विभाग विजयी

June 28, 2026

Shimla: उपायुक्त अनुपम कश्यप ने खिलाड़ियों संग बैठकर किया भोजन, आत्मीय व्यवहार ने जीता सभी का दिल

June 28, 2026

Rampur Bushahr: लव ब्रदर्स स्पार्टन बने DJ Nation Sports Fest 2026 क्रिकेट चैंपियन, चार लाख रुपये की पुरस्कार राशि पर किया कब्जा

June 26, 2026

Boxing: अंतरराष्ट्रीय प्रो-बॉक्सिंग चैंपियनशिप का समापन, मुख्यमंत्री बोले— खेल युवाओं में अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करते हैं

June 24, 2026

Boxing: शिमला के रिज मैदान पर अंतर्राष्ट्रीय प्रो-बॉक्सिंग चैंपियनशिप, विस अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने किया शुभारंभ

June 23, 2026

Boxing: राज्य स्तरीय सब जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप में आदवती और अंकुश चमके

June 18, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

August 2026
MTWTFSS
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31 
« Jul    
Useful links

🛡️ Government Links

  • भारत सरकार पोर्टल
  • हिमाचल प्रदेश सरकार
  • हिमाचल पुलिस
  • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
  • NIC
  • RTI Online
  • Election Commission of India

🎓 Education & Universities

  • HP University (HPU)
  • Central University HP
  • SPU Mandi
  • IGMC Shimla
  • HP Technical University

💼 Jobs & Services

  • National Career Service
  • HP Employment Portal
  • HPPSC
  • HPSSSB
  • MyGov India
  • UIDAI Aadhaar Services
Categories
Archives

Our Visitor

1 1 7 6 6 9
Users Today : 273
Total Users : 117669
Total views : 233549
Home Himachal Crime Politics
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.