Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Rampur Bushahr: सर्वपल्ली बीएड व एमएड कॉलेज नोगली में शहीदी दिवस मनाया गया
    • Himachal Cabinet Meeting : पंचायती राज में बड़ा बदलाव, नशे की तस्करी में शामिल लोग चुनाव नहीं लड़ पाएंगे
    • Rampur Bushahr: ग्राम नरैण में FMD-जागरूकता एवं पशु स्वास्थ्य कार्यक्रम का आयोजन
    • Shimla: बसंतपुर में बिहार के युवक का शव बरामद, साथियों पर हत्या का आरोप
    • Shimla: नशे के कारोबार से अर्जित संपत्तियों की होगी जांच, “ड्रग फ्री हिमाचल” ऐप से जागरूक होंगे छात्र
    • Dharamshala : महिला पर जानलेवा हमले के दोषी को 10 साल की सजा, ₹44 हजार जुर्माना
    • दैनिक राशिफल 23 मार्च 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    • Mandi : सुंदरनगर का सात दिवसीय नलवाड़ एवं किसान मेला शुरू, तकनीकी शिक्षा मंत्री ने किया शुभारंभ
    Facebook X (Twitter)
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
        • रामपुर बुशहर
        • रोहड़ू
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • सोलन
      • सिरमौर
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • कुल्लू
      • चंबा
      • मंडी
      • ऊना
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
      • अदालत
    • शिक्षा
      • करियर एवं रोजगार
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
      • आईपीएल-2025
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    हिमाचल प्रदेश

    Lahaul Spiti : रोहतांग दर्रा बंद, सड़क पर बर्फ जमने के कारण आज से वाहनों की आवाजाही पर रोक

    बढ़ती ठंड और सड़क पर जमी बर्फ के कारण छह महीनों के लिए रोहतांग दर्रा बंद, लाहौल-स्पीति प्रशासन ने ग्रांफू–रोहतांग और जिंगजिंगबार–सरचू मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। अटल टनल के आसपास कुछ पर्यटन स्थल खुलेंगे। पढ़ें पूरी खबर
    ARB Times TeamBy ARB Times TeamNovember 20, 2025No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, लाहौल। बढ़ती ठंड और सड़क पर बर्फ जमने से उत्पन्न खतरे को देखते हुए रोहतांग दर्रा को छह महीनों के लिए बंद कर दिया गया है। लाहौल-स्पीति जिला प्रशासन ने वीरवार से राष्ट्रीय राजमार्ग-03 पर ग्रांफू से रोहतांग और जिंगजिंगबार से सरचू तक सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के आदेश जारी किए हैं। इस आदेश के बाद देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को अब अगले सीज़न तक रोहतांग पास के दर्शन के लिए इंतजार करना होगा।

    ठंड बढ़ने और सड़क पर बर्फ जमने से बढ़ा खतरा

    प्रशासन के अनुसार इस वर्ष तापमान सामान्य से अधिक तेजी से गिर रहा है। कई स्थानों पर पारा शून्य से कई डिग्री नीचे पहुंच गया है।
    सुबह और रात के समय सड़क पर बर्फ जमने से फिसलन बढ़ रही है, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका भी काफी अधिक है। इन्हीं परिस्थितियों को देखते हुए प्रशासन ने एहतियात के तौर पर NH-03 के इन भागों को पूरी तरह बंद कर दिया है। मौसम विभाग ने भी आगामी दिनों में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में अधिक हिमपात की चेतावनी जारी की है। ऐसे में मार्ग खुला रखना यात्रियों और राहत-बचाव दलों दोनों के लिए जोखिमभरा हो सकता था।

    अटल टनल के रास्ते कुछ स्थानों तक पर्यटन जारी रहेगा

    रोहतांग पास बंद होने के बावजूद, अटल टनल रोहतांग के रास्ते कोकसर और ग्रांफू क्षेत्र तक पर्यटकों की आवाजाही संभव रहेगी। ग्रांफू के आसपास का क्षेत्र स्नो-व्यू पॉइंट सहित सर्दियों में बर्फ का आनंद लेने के लिए उपयुक्त माना जाता है। इसके अलावा लाहौल घाटी के प्रमुख पर्यटन स्थल सिस्स,  केलांग, उदयपुर, जिस्पा, दारचा सर्दियों में भी सुरक्षित रूप से सुलभ रहेंगे और पर्यटकों के लिए आकर्षण बने रहेंगे। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ग्रांफू-रोहतांग और जिंगजिंगबार-सरचू मार्ग पर किसी भी निजी या व्यावसायिक वाहन को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। इन आदेशों का पालन करवाने के लिए पुलिस और प्रशासनिक दल तैनात कर दिए गए हैं। प्रशासन ने पर्यटकों और स्थानीय नागरिकों से अपील की है कि वे बिना अनुमति ऊपरी क्षेत्रों की ओर न जाएं।

    #ARBtimes #HimachalNews #himachalpradesh #HimachalTourism #LahaulSpiti #RohtangPass #SnowfallUpdate #TrafficAlert himachalpradeshnew
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    Himachal Cabinet Meeting : पंचायती राज में बड़ा बदलाव, नशे की तस्करी में शामिल लोग चुनाव नहीं लड़ पाएंगे

    March 23, 2026

    State Level Nalwari Fair : बिलासपुर में वॉल पेंटिंग में दिखा हुनर, जलमग्न भंजवाणी पुल की प्रतिकृति ने खींचा ध्यान

    March 22, 2026

    Himachal Budget 2026-27: जयराम ठाकुर बोले, बजट नीरस और जनता विरोधी, कांग्रेस भी नाराज

    March 22, 2026

    Shimla : LSD Drug Case : हिमाचल में STF के 4 पुलिसकर्मी बर्खास्त, करोड़ों के ड्रग रैकेट में फंसी वर्दी; जानें पूरा मामला

    March 22, 2026

    Himachal Budget 2026-27: गरीबों को 300 यूनिट फ्री बिजली, महिलाओं को मदद, ₹54,298 करोड़ का बजट पेश

    March 22, 2026

    Himachal Economic Survey : राज्य में ₹25,430 बढ़ी प्रति व्यक्ति आय, अब ₹2.83 लाख ; राष्ट्रीय औसत से ₹64,051 ज्यादा

    March 21, 2026

    Himachal Weather Update: मौसम का यू-टर्न, मार्च में लौटी जनवरी जैसी ठंड, बर्फबारी-बारिश से लुढ़का पारा

    March 20, 2026

    Shimla Drug Case : 1 करोड़ के LSD नशे की तस्करी मामले में निलंबित STF के चारों पुलिसकर्मी गिरफ्तार

    March 20, 2026

    Shimla Drug Case : STF के 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, 1 करोड़ की ड्रग तस्करी में जांच तेज

    March 19, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    March 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031 
    « Feb    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Our Visitor

    1 0 1 1 1 3
    Users Today : 144
    Total Users : 101113
    Total views : 204821
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.