एआरबी टाइम्स ब्यूरो, किन्नौर
हिमाचल प्रदेश के जिला किन्नौर के चौरा गांव की बेटी मनीषा नेगी ने अपनी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के दम पर एम्स दिल्ली में नर्सिंग ऑफिसर पद हासिल किया है। उनके चयन से परिवार सहित पूरे किन्नौर क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। बचपन से ही स्वास्थ्य सेवा में योगदान देने का सपना देखने वाली मनीषा ने अपनी स्कूली शिक्षा सराहन से आरंभ की। दसवीं: ज्यूरी पब्लिक स्कूल, बारहवीं: दिल्ली पब्लिक स्कूल, झाकड़ी और फिर अन्नाडेल, शिमला से चार वर्षीय B.Sc. नर्सिंग की। उनकी माता मानकाली प्राथमिक विद्यालय में हेड टीचर हैं, और पिता नरेन्द्र सिंह, जो किसान हैं—दोनों ने उनकी सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
NORCET परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन
इस वर्ष
14 सितंबर को प्री परीक्षा
27 सितंबर को राष्ट्रीय स्तर की NORCET परीक्षा
उत्तीर्ण कर मनीषा ने एम्स दिल्ली में चयन पाकर अपने सपने को हकीकत में बदल दिया।
परिवार और क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण
मनीषा अपनी सफलता का श्रेय अपनी मां मानकाली और बड़ी बहन साक्षी सयोगी को देती हैं। उनका मानना है—
“संघर्ष, दृढ़ निश्चय, अनुशासन और मेहनत—हर मंज़िल को आसान बना देते हैं।”
मनीषा नेगी की यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे किन्नौर के लिए गौरव और प्रेरणा का प्रतीक है।
