एआरबी टाइम्स ब्यूरो, कुल्लू
अग्रणी जिला प्रबंधक कुल्लू, राजेंद्र कुमार ने जानकारी दी कि जिले के विभिन्न बैंकों और जीवन बीमा कंपनियों में 90523 खातों में कुल 20.79 करोड़ रुपये की राशि अनक्लेम्ड (DEA Fund) के रूप में पड़ी हुई है।
इन खातों में पिछले 10 वर्षों से लेन-देन न होने के कारण यह जमा राशि डीईए फंड में ट्रांसफर की गई है। खाताधारकों को उनकी अनक्लेम्ड राशि वापस दिलाने के लिए भारत सरकार के वित्त विभाग के निर्देशानुसार 1 अक्टूबर से 31 दिसंबर 2025 तक बैंकों और बीमा कंपनियों द्वारा विशेष जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि 28 नवंबर 2025 को विभिन्न बैंकों द्वारा निम्न स्थानों पर विशेष शिविर लगाए जाएंगे—
PNB – पलचान
SBI – ढालपुर
यूको बैंक – मनाली
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया – भून्तर
कांगड़ा बैंक – बंजार
हिमाचल ग्रामीण बैंक – आनी व निरमंड
इन शिविरों में लोगों को अनक्लेम्ड राशि प्राप्त करने की प्रक्रिया व आवश्यक दस्तावेजों के बारे में विस्तृत जानकारी दी जाएगी।
अधिकारी ने सभी खाताधारकों से अपील की कि वे अपने खातों में हर छह महीने में कम से कम एक बार लेन-देन अवश्य करें और समय-समय पर KYC/री-KYC अपडेट करवाते रहें, ताकि उनकी जमा राशि डीईए फंड में ट्रांसफर न हो।
