ADVERTISE WITH US
📢 ARB Times के साथ अपने व्यापार को नई पहचान दें | विज्ञापन के लिए संपर्क करें: 9418210413 | ✉ editor@arbtimes.in | arbtimeshp@gmail.com | 🌐 www.arbtimes.in

Kinnaur: विश्व दिव्यांग दिवस पर किन्नौर में दिव्यांगजनों का सम्मान, उपायुक्त ने सम्मानित किए दिव्यांगजन

December 7, 2025 9:31 PM
---Advertisement---

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, किन्नौर

अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के अवसर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के जिला कल्याण कार्यालय किन्नौर द्वारा रिकांगपिओ स्थित बचत भवन में जिला स्तरीय समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा ने की।

रिकांगपिओ स्थित बचत भवन में बच्चों को सम्मानित करने बाद उपायुक्त व अन्य

उपायुक्त ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य विशेष रूप से सक्षम लोगों को समाज और राष्ट्र की मुख्यधारा से जोड़ना है। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा दिव्यांगजनों को सरकारी नौकरियों में 4 प्रतिशत आरक्षण तथा हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान की गई है। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से दिव्यांगजनों को हरसंभव सहयोग देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों ने हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है और वे आज सक्षम वर्ग के लिए भी प्रेरणास्रोत बन चुके हैं। उन्होंने दिव्यांगजनों से पंचायतों की ग्रामसभाओं में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने तथा अपनी मांगें और समस्याएं मजबूती से रखने का भी आग्रह किया।

इस अवसर पर नशा मुक्त भारत अभियान के तहत दिव्यांगजनों द्वारा जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गईं, जिनका उद्देश्य युवाओं को नशे की लत और इसके दुष्प्रभावों से अवगत कराना था। जिला कल्याण अधिकारी ने उपस्थित लोगों को विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।

कार्यक्रम के उपलक्ष्य पर जिला चिकित्सा विभाग एवं जिला आयुष विभाग द्वारा विशेष नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर भी आयोजित किया गया। इस दौरान जिला दिव्यांग कल्याण संघ किन्नौर के अध्यक्ष राजेन्द्र नेगी ने मुख्य अतिथि को दिव्यांगजनों की समस्याओं से अवगत करवाया और उपायुक्त को मांग पत्र सौंपा।

इस अवसर पर बच्चों द्वारा योग प्रदर्शन तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनोहारी प्रस्तुतियां दी गईं। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित पैरा स्पोर्ट्स प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले दिव्यांग खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में एकीकृत जनजातीय विकास परियोजना अधिकारी घनश्याम दास शर्मा, जिला श्रम कल्याण अधिकारी सपन जसरोटिया, बाल विकास परियोजना अधिकारी कल्पा सुभद्रा नेगी, जिला कार्यक्रम कार्यालय के अधीक्षक संजोक सिंह मेहता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment