एआरबी टाइम्स ब्यूरो, कुल्लू
हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम, 2011 के तहत सख्त प्रवर्तन कार्रवाई करते हुए टीम एक्साइज कुल्लू ने भुंतर क्षेत्र में व्यापक जांच अभियान चलाया। इस दौरान अवैध शराब की बिक्री व भंडारण को लेकर कुल चार अलग-अलग आबकारी मामले दर्ज किए गए। इस अभियान में एक टीन शेड, एक ढाबा, एक चिकन कॉर्नर और एक वाहन से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की गई। टीन शेड से रॉयल स्टैग की 9 बोतलें, ऑल सीजन्स की 7 बोतलें, ओल्ड मोंक की 2 बोतलें, टुबर्ग बीयर की 12 बोतलें और वीआरवी संतरा की 6 बोतलें जब्त की गईं।
वार्ड नंबर-1, भुंतर स्थित एक ढाबे से ऑल सीजन्स की 4 बोतलें और वैट-69 की 375 मिली की 1 बोतल बरामद की गई। वहीं जिया क्षेत्र के एक चिकन कॉर्नर से तीसरे मामले में ऑल सीजन्स की 10 बोतलें जब्त की गईं। एक अन्य मामले में भुंतर क्षेत्र में एक टाटा नैनो कार से गोल्फर शॉट की 11 बोतलें, रॉयल स्टैग की 5 बोतलें, ऑल सीजन्स की 1 बोतल, ओल्ड मोंक रम की 11 बोतलें और वीआरवी संतरा की 8 बोतलें बरामद की गईं। सभी जब्त शराब की बोतलों पर “For sale in Himachal Pradesh only” अंकित पाया गया। पकड़ी गई शराब को मौके पर ही जब्त कर सुरक्षित अभिरक्षा में लिया गया है और आरोपियों के खिलाफ हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम, 2011 के तहत विधिवत मामले दर्ज किए गए हैं।
यह पूरी कार्रवाई एसटीईओ फूल चंद राणा, एएसटीईओ सुरेश कुमार शर्मा, एएसटीईओ बंजार सर्किल पंकज राणा, एएसटीईओ कुल्लू राकेश कुमार, कॉन्स्टेबल खीमा राम कौंडल, कॉन्स्टेबल अशोक कुमार एवं चालक सुरेश कुमार की टीम द्वारा की गई।
