एआरबी टाइम्स ब्यूरो, कुल्लू
क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय कुल्लू द्वारा दिसंबर माह के लिए वाहनों की पासिंग एवं ड्राइविंग टेस्ट का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। आरटीओ कुल्लू राजेश भंडारी ने जानकारी देते हुए बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आरटीओ कुल्लू में 05, 12 और 24 दिसंबर को वाहनों की पासिंग की जाएगी, जबकि 20 दिसंबर को ड्राइविंग टेस्ट आयोजित होगा।
इसी तरह आरएलए कुल्लू में 18 दिसंबर 2025 को ड्राइविंग टेस्ट होंगे।
आरएलए मनाली में 10 और 23 दिसंबर 2025 को वाहनों की पासिंग तथा 11 दिसंबर 2025 को ड्राइविंग टेस्ट आयोजित किए जाएंगे।
इसके अलावा बंजार में 19 दिसंबर 2025 को वाहन पासिंग एवं ड्राइविंग टेस्ट दोनों आयोजित किए जाएंगे।
आरटीओ कार्यालय ने संबंधित वाहन मालिकों और आवेदकों से निर्धारित तिथियों पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ समय पर उपस्थित होने की अपील की है।
