Close Menu
  • होम
  • देश
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, June 10
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
एआरबी टाइम्स
Subscribe
  • होम
  • देश
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
एआरबी टाइम्स
अदालत

सुप्रीम कोर्ट से हिमाचल के बागवानों को बड़ी राहत, सेब के पेड़ नहीं कटेंगे, हाईकोर्ट का आदेश रद्द

सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल प्रदेश के लाखों सेब बागवानों को बड़ी राहत देते हुए सेब के पेड़ काटने संबंधी हाईकोर्ट का आदेश रद्द कर दिया। फैसले से किसानों की आजीविका और राज्य की अर्थव्यवस्था को बड़ा संरक्षण मिला। पढ़ें पूरी खबर
ARB Times DeskBy ARB Times DeskDecember 17, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit Email
Follow Us
Facebook X (Twitter)

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | नई दिल्ली 

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को हिमाचल प्रदेश के लाखों बागवानों को बड़ी राहत देते हुए वन भूमि पर कथित अतिक्रमण बताकर सेब के पेड़ों को हटाने संबंधी हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के आदेश को रद्द कर दिया। शीर्ष अदालत ने कहा कि इस तरह के आदेश के दूरगामी सामाजिक और आर्थिक परिणाम होते हैं, जो समाज के हाशिए पर खड़े वर्गों और भूमिहीन लोगों को गंभीर रूप से प्रभावित कर सकते हैं। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने स्पष्ट किया कि फलदार पेड़ों को काटने से जुड़े फैसले नीतिगत दायरे में आते हैं और अदालतों को ऐसे मामलों में अत्यधिक सतर्कता बरतनी चाहिए। पीठ ने कहा कि हाईकोर्ट ने आदेश पारित करते समय इसके व्यापक सामाजिक और आर्थिक प्रभावों पर पर्याप्त विचार नहीं किया।

शिमला जिले के कोटखाई में कोर्ट के आदेशों के बाद काटे गए सेब के पेड़। फाइल फोटो

सुप्रीम कोर्ट ने माना कि हिमाचल प्रदेश जैसे पहाड़ी राज्य में सेब बागवानी किसानों की आजीविका का प्रमुख साधन होने के साथ-साथ राज्य की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। लाखों परिवार प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से सेब उत्पादन पर निर्भर हैं, ऐसे में बिना किसी ठोस नीति और वैकल्पिक व्यवस्था के सेब के पेड़ों को काटने का आदेश समाज के कमजोर तबके को गहरे संकट में डाल सकता है। हालांकि, अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि वन भूमि पर अतिक्रमण एक गंभीर कानूनी मुद्दा है और राज्य सरकार कानून के तहत कार्रवाई कर सकती है। अदालत ने राज्य सरकार को आदेश दिया कि वह गरीब और भूमिहीन लोगों की सहायता के लिए केंद्र के समक्ष प्रस्ताव पेश करे।

शिमला जिले के कोटखाई में कोर्ट के आदेशों के बाद काटे गए सेब के पेड़। फाइल फोटो

यह मामला सुप्रीम कोर्ट में तब पहुंचा जब हिमाचल प्रदेश सरकार ने 2 जुलाई को दिए गए हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती दी। इसके अलावा पूर्व उप महापौर टिकेंद्र सिंह पंवर सहित अन्य याचिकाकर्ताओं की याचिकाओं पर भी सुनवाई हुई। इससे पहले शीर्ष अदालत ने इन आदेशों पर अंतरिम रोक लगाई थी। याचिकाकर्ताओं ने दलील दी थी कि मानसून के दौरान बड़े पैमाने पर पेड़ काटे जाने से भूस्खलन और मिट्टी के कटाव जैसी आपदाओं का खतरा बढ़ सकता है। उन्होंने बताया कि 18 जुलाई तक चैथला, कुमारसैन और रोहड़ू क्षेत्रों में 3,800 से अधिक सेब के पेड़ काटे जा चुके थे, जबकि राज्यभर में करीब 50,000 पेड़ काटने की योजना थी। इससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान के साथ-साथ जन आक्रोश भी बढ़ा।

और पढ़ें
>> हाईकोर्ट के आदेश पर हिमाचल में वन विभाग की सख्ती ; सेब, नाशापाती और चेरी के 420 पेड़ काटे
>> सेब से लदे पेड़ों की कटाई पर रोक लगाने सुप्रीम कोर्ट पहुंची हिमाचल सरकार, हाईकोर्ट के फैसले को दी चुनौती

 

#AppleFarmers #AppleOrchards #ARBtimes #DistrictAdministration #HimachalNews #himachalpradesh #HimachalPradeshNews #HimachalUpdates #MandiNews #SukhvinderSinghSukhu #SupremeCourt #VikramadityaSingh
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Tumblr Telegram Email
Previous Articleदैनिक राशिफल : Wednesday, December 17, 2025
Next Article रामपुर के भूपेश धीमान एचपीएमसी में गैर सरकारी निदेशक नियुक्त
ARB Times Desk
  • Website

Related Posts

Shimla : जमीन भले ही निजी हो, रास्ता बंद नहीं होगा… पारंपरिक रास्तों पर हिमाचल हाईकोर्ट की कड़ी टिप्पणी

June 10, 2026

Shimla : निजी अस्पतालों का भुगतान रोकने के फैसले पर हिमाचल हाईकोर्ट की रोक, सरकार से जवाब तलब

June 6, 2026

Shimla : नगर निकायों में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुनाव में विधायक नहीं कर सकेंगे मतदान : हिमाचल हाईकोर्ट

June 5, 2026

Court: 52 ग्राम चिट्टा तस्करी मामले में दो दोषी करार, मुख्य आरोपी को 4 साल कठोर कारावास

June 1, 2026

Kangra : शाहपुर में पिता की कुल्हाड़ी से हत्या करने वाले बेटे को उम्रकैद

May 30, 2026

Himachal High Court : नगर निकायों में 7 जून से पहले दिलाई जाएगी शपथ, हाईकोर्ट में सरकार का जवाब

May 28, 2026

Himachal High Court : स्वीकृत पद के बिना कर्मचारी का तबादला अवैध, HPU की सीनियर प्राइवेट सेक्रेटरी का ट्रांसफर रद्द

May 27, 2026

Himachal Pradesh High Court : जज करेंगे कार पूलिंग, 50% कर्मचारियों को मिलेगी वर्क फ्रॉम होम सुविधा

May 19, 2026

Himachal High Court : ससुर के अतिक्रमण पर बहू की उम्मीदवारी रद्द करने के मामले में सरकार को नोटिस

May 16, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

June 2026
MTWTFSS
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930 
« May    
Useful links

🛡️ Government Links

  • भारत सरकार पोर्टल
  • हिमाचल प्रदेश सरकार
  • हिमाचल पुलिस
  • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
  • NIC
  • RTI Online
  • Election Commission of India

🎓 Education & Universities

  • HP University (HPU)
  • Central University HP
  • SPU Mandi
  • IGMC Shimla
  • HP Technical University

💼 Jobs & Services

  • National Career Service
  • HP Employment Portal
  • HPPSC
  • HPSSSB
  • MyGov India
  • UIDAI Aadhaar Services
Categories
Archives

Our Visitor

1 1 1 2 4 4
Users Today : 130
Total Users : 111244
Total views : 222047
Advertisement

आपकी बात, हमारी आवाज़

खबर, शिकायत, सुझाव या स्थानीय समस्या की जानकारी हमें भेजें।

📞 9418210413
✉️ editor@arbtimes.in
अभी कॉल करें ईमेल भेजें
ARB Times | आपकी खबर, आपकी आवाज़
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • About us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy 
  • Editorial Policy
  • Terms & Conditions
© 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.