Close Menu
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Facebook X (Twitter) Instagram
एआरबी टाइम्स
Subscribe
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
एआरबी टाइम्स
रामपुर बुशहर

Rampur Bushahr: रामपुर के नोगली में 26 दिसंबर से तीन दिवसीय एमएमए प्रतियोगिता, 200 फाइटर लेंगे हिस्सा

ARB Times DeskBy ARB Times DeskDecember 18, 2025Updated:April 13, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit Email
Follow Us
Facebook X (Twitter)
एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह एमएमए प्रतियोगिता का विमोचन करते हुए

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर

बीस्ट आईटीटी रामपुर की ओर से 26 दिसंबर से रामपुर के नोगली स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में तीन दिवसीय मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (एमएमए) प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में अफगानिस्तान सहित देश के विभिन्न राज्यों से करीब 200 एमएमए फाइटर भाग लेंगे। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना और क्षेत्र में मार्शल आर्ट्स को एक नई पहचान दिलाना है।

वीरवार को उपमंडलाधिकारी रामपुर हर्ष अमेंद्र सिंह ने प्रतियोगिता के पोस्टर का विधिवत विमोचन किया। इस अवसर पर उन्होंने आयोजकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं युवाओं की प्रतिभा को मंच प्रदान करती हैं और उन्हें अनुशासन, आत्मविश्वास तथा शारीरिक फिटनेस की ओर प्रेरित करती हैं।

प्रतियोगिता की विस्तृत जानकारी देते हुए बीस्ट आईटीटी के अध्यक्ष भीष्म चंद ने बताया कि एमएमए प्रतियोगिता आठ अलग-अलग भार वर्गों में आयोजित की जाएगी। प्रत्येक भार वर्ग के विजेता खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार और ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि 26 दिसंबर को सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों का वजन किया जाएगा, जबकि 27 और 28 दिसंबर को रोमांचक मुकाबले आयोजित होंगे। इन मुकाबलों को देखने के लिए बड़ी संख्या में खेल प्रेमियों के पहुंचने की उम्मीद है।

उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में अफगानिस्तान के अलावा महाराष्ट्र, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, असम, पंजाब, राजस्थान और मणिपुर सहित कई राज्यों से खिलाड़ी भाग लेने पहुंचेंगे। आयोजन को लेकर क्षेत्र के युवाओं और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में कोच कपिल देव, उपप्रधान ललित बदरेल, सचिव मंगल दास, मुख्य सलाहकार अनु गोस्वामी, डॉ. बिहारी लाल चौहान, अश्वनी शर्मा सहित अनेक खिलाड़ी और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अधिक संख्या में पहुंचकर प्रतियोगिता का आनंद लेने और खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने की अपील की है।

#HimachalSports #MartialArtsIndia #MixedMartialArts #MMACompetition #Rampur #RamPurNews #SportsNews #YouthInSports
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Tumblr Telegram Email
Previous ArticleHimachal : बिलासपुर के जंगल में रस्सी से बंधा महिला का शव मिला, हत्या का केस दर्ज
Next Article Rampur Bushahr: स्वामी विवेकानंद जयंती पर रामपुर कॉलेज मैदान में ओपन क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन
ARB Times Desk
  • Website

Related Posts

Rampur Bushahr: रामपुर में NH-5 पर अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई शुरू, 32 लोगों को नोटिस; एक सप्ताह में हटाने के निर्देश

July 9, 2026

Rampur Bushahr: राजस्व व बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने सराहन में पंचायत प्रतिनिधियों से की मुलाकात, जन समस्याएं सुनी

July 7, 2026

SJVN: एसजेवीएन की 1500 और 412 मेगावाट परियोजनाओं में संविदा कर्मचारियों का धरना जारी

July 7, 2026

Election: ननखड़ी पंचायत समिति में भाजपा की जीत, कांता खूंद अध्यक्ष और अमर सिंह कालटा बने उपाध्यक्ष

July 7, 2026

Rampur Traffic Plan: रामपुर में 7 जुलाई से नए ट्रैफिक प्लान का ट्रायल, शहर में पार्किंग और भारी वाहनों पर सख्ती

July 6, 2026

National Highway: राष्ट्रीय राजमार्ग-5 से हटेगा अतिक्रमण, 9 जुलाई से शुरू होगा संयुक्त निरीक्षण अभियान

July 6, 2026

हिमाचल में आफत की बारिश: भरमौर में कार पर पत्थर गिरने से बच्ची की मौत, रामपुर के नरैण में बादल फटने से भारी नुकसान

July 6, 2026

Rampur Bushahr: देवता नाग वैली युवक मंडल जघोरी को मिला नया नेतृत्व, जगत ठानकू सर्वसम्मति से बने अध्यक्ष

July 6, 2026

Gram-Sabha: कलेड़ा मझेवटी पंचायत का बड़ा फैसला: बिना अनुमति फेरी-कबाड़ व्यापार पर रोक, गौवंश छोड़ने पर ₹5000 जुर्माना

July 5, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

July 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
« Jun    
Useful links

🛡️ Government Links

  • भारत सरकार पोर्टल
  • हिमाचल प्रदेश सरकार
  • हिमाचल पुलिस
  • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
  • NIC
  • RTI Online
  • Election Commission of India

🎓 Education & Universities

  • HP University (HPU)
  • Central University HP
  • SPU Mandi
  • IGMC Shimla
  • HP Technical University

💼 Jobs & Services

  • National Career Service
  • HP Employment Portal
  • HPPSC
  • HPSSSB
  • MyGov India
  • UIDAI Aadhaar Services
Categories
Archives

Our Visitor

1 1 4 8 5 3
Users Today : 1
Total Users : 114853
Total views : 228393
Advertisement

आपकी बात, हमारी आवाज़

खबर, शिकायत, सुझाव या स्थानीय समस्या की जानकारी हमें भेजें।

📞 9418210413
✉️ editor@arbtimes.in
अभी कॉल करें ईमेल भेजें
ARB Times | आपकी खबर, आपकी आवाज़
Home Himachal Crime Politics
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • About us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy 
  • Editorial Policy
  • Terms & Conditions
© 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.