शिमला। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल शोघी में 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणामों ने स्कूल को गौरवान्वित किया है। समृद्धि भारद्वाज ने 90.06% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि सुमित ने 89.08% अंक लेकर दूसरा स्थान हासिल किया। विद्यालय का कुल परीक्षा परिणाम 87% रहा। प्रधानाचार्य शालिनी तोमर ने जानकारी दी कि हाल ही में घोषित 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में केशव गुप्ता ने 95.42% और याचना ने 90% अंक प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया था। प्रधानाचार्य ने सभी छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों को इस सफलता के लिए बधाई दी। साथ ही, स्कूल प्रबंधन समिति (SMC) ने सभी विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की है। यह उपलब्धि स्कूल के उत्कृष्ट शिक्षण और छात्रों की मेहनत का प्रमाण है।
Trending
- Kinnaur: किन्नौर में ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम: मंत्री जगत सिंह नेगी ने मूरंग में सुनीं जनसमस्याएं
- Shimla: शिमला में भाजपा का सक्रिय सदस्यता सम्मेलन, कांग्रेस की नीतियों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन
- Rampur Bushahr: रामपुर में भाजपा का प्रदर्शन, कांग्रेस सरकार पर लगाए भ्रष्टाचार और वादाखिलाफी के आरोप
- Rampur Bushahr: चुनी लाल जिंटा तीसरी बार बने कांग्रेस एससी विभाग रामपुर के अध्यक्ष, किया स्वागत
- HP Teacher Recruitment : सीबीएसई स्कूलों में 808 शिक्षकों की भर्ती, 17 अप्रैल से आवेदन, जानें पूरी डिटेल
- दैनिक राशिफल 10 अप्रैल 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
- Bilaspur Jobs: घुमारवीं में 17 अप्रैल को कैंपस इंटरव्यू, श्रीराम इंश्योरेंस में 6 पदों पर भर्ती
- Shimla Chitta Case: 40 ग्राम चिट्टे के साथ महिला गिरफ्तार, पूरे गिरोह की तलाश में पुलिस जांच तेज