Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    एआरबी टाइम्स
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    Subscribe
    एआरबी टाइम्स
    शिक्षा

    Rampur Bushahr: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ज्यूरी में वार्षिक समारोह का आयोजन

    ARB Times DeskBy ARB Times DeskDecember 19, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    ज्यूरी स्कूल पहुंचने पर सातवें वित्तायोग अध्यक्ष व उनकी धर्मपत्नि का स्वागत करते ग्रामीण

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर

    राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ज्यूरी में आज वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया। समारोह में हिमाचल प्रदेश राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष एवं क्षेत्र के स्थानीय विधायक नन्द लाल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की, जबकि उनकी धर्मपत्नी सत्या विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।

    ज्यूरी स्कूल में छात्रों द्वारा लगाई गई विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन करते मुख्यातिथि

    एनएसएस और एनसीसी द्वारा मुख्य अतिथि का स्वागत

    कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर एनएसएस, एनसीसी एवं विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा मुख्य अतिथि को सम्मानपूर्वक सलामी दी गई। इसके उपरांत मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों द्वारा तैयार की गई विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन किया और उनके प्रयासों की सराहना की। मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने शैक्षणिक, खेलकूद एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।

    अनुशासन और मेहनत का संदेश, नशे से दूर रहने की कड़ी अपील

    मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अपने संबोधन में नन्द लाल ने कहा कि आज के विद्यार्थी ही देश और प्रदेश का भविष्य हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को चिट्टे जैसे नशे से दूर रहने की कड़ी सलाह देते हुए कहा कि नशा युवाओं के शारीरिक, मानसिक एवं नैतिक विकास में सबसे बड़ी बाधा है। मुख्य अतिथि ने कहा कि केवल पुस्तकीय ज्ञान ही नहीं, बल्कि खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियों, एनएसएस, एनसीसी एवं अन्य सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में भाग लेना भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है।

    अभिभावकों से बच्चों पर विशेष ध्यान देने की अपील

    उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया कि वे अपने बच्चों की दिनचर्या एवं गतिविधियों पर विशेष ध्यान दें और उन्हें सही मार्गदर्शन प्रदान करें, ताकि वे जिम्मेदार, संस्कारवान एवं आत्मनिर्भर नागरिक बन सकें।

    विद्यालय परिसर में नए कला मंच का उद्घाटन

    इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा विद्यालय परिसर में एसजेवीएनएल झाकड़ी एवं एसएमसी के संयुक्त सौजन्य से लगभग 7.50 लाख रुपये की लागत से निर्मित कला मंच का विधिवत उद्घाटन किया गया।

    प्रधानाचार्य द्वारा वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत

    विद्यालय के प्रधानाचार्य पदम बिष्ट ने मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों का स्वागत किया तथा विद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियों सहित वार्षिक गतिविधियों की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की।

    समारोह में गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति

    इस अवसर पर 759 ग्रेफ के कमांडर संजय नारायण, आईटीबीपी ज्यूरी के डिप्टी कमांडर ओम प्रकाश, एसएमसी प्रधान देव राज नेगी, ग्राम पंचायत ज्यूरी की प्रधान तांपा देवी सहित विभिन्न पंचायतों के जनप्रतिनिधि, अभिभावकगण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

    #AnnualPrizeDistribution #CulturalProgramme #EducationNews #himachalpradesh #Jury #NandLal #Ncc #NSS #SchoolFunction #SchoolNews #StudentFelicitations
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleRampur Bushahr: लवी मेले के व्यापारियों ने किया व्यापार मंडल का गठन, अमरनाथ बुशहरी बने अध्यक्ष
    Next Article Rampur Bushahr: युवा कांग्रेस महासचिव अंकुर शर्मा को मिला कुल्लू जिला का प्रभार
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Education: NSUI के प्रयास रंग लाए, रामपुर कॉलेज में Journalism & Mass Communication विषय पुनः बहाल

    August 14, 2026

    DAV Rampur: डीएवी रामपुर में स्वतंत्रता दिवस समारोह में गूँजा राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति का संदेश

    August 14, 2026

    SFI: JMC में दाखिला शुरू होना SFI के छात्र संघर्ष की बड़ी जीत

    August 14, 2026

    ABVP: छात्र मांगों को लेकर ABVP का आंदोलन समाप्त, कुलपति का पुतला फूंका

    August 13, 2026

    ABVP: नौगली में एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

    August 12, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर कॉलेज में नारा लेखन में लोकेश प्रथम, पोस्टर और निबंध प्रतियोगिता में भी विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर

    August 12, 2026

    Rampur Bushahr: जीबी पंत महाविद्यालय रामपुर में डिजिटल अटेंडेंस और लाइब्रेरी मैनेजमेंट सिस्टम पर ओरिएंटेशन

    August 11, 2026

    Education: जीबी पंत कॉलेज रामपुर में एनएसएस कार्यकारिणी का गठन, समाज सेवा के लिए स्वयंसेवकों ने लिया संकल्प

    August 6, 2026

    SFI रामपुर ने विधायक नंद लाल को सौंपा ज्ञापन, कॉलेज पाठ्यक्रम बहाली और बस सेवाओं की बहाली की उठाई मांग

    August 3, 2026

    Education: पुस्तकालय बना ज्ञान और शोध का केंद्र, जीबी पंत कॉलेज में विद्यार्थियों को मिली डिजिटल संसाधनों की जानकारी

    July 31, 2026

    Kullu: जीसी निरमंड में एचजीसीटीए की नई कार्यकारिणी गठित, कैप्टन डॉ. संदीप ठाकुर बने अध्यक्ष

    July 30, 2026

    ABVP: रामपुर कॉलेज में एबीवीपी का धरना, फीस वृद्धि वापस लेने समेत चार मांगों को लेकर प्रदर्शन

    July 30, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    August 2026
    MTWTFSS
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31 
    « Jul    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 1 8 7 4 7
    Users Today : 133
    Total Users : 118747
    Total views : 235144
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.