Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Saturday, October 17
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    क्राइम

    Shimla: ढली के देवली कॉलोनी में नवजात का शव मिलने से सनसनी, कुत्ता मुंह में लेकर पहुंचा, पुलिस जांच में जुटी

    ARB Times DeskBy ARB Times DeskDecember 24, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    फोटा स्रोत-गुगल

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला

    राजधानी शिमला के ढली क्षेत्र स्थित देवली कॉलोनी में मंगलवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब स्थानीय लोगों ने एक लावारिस कुत्ते के मुंह में नवजात शिशु का शव देखा। इस दर्दनाक दृश्य को देख लोगों ने तुरंत कुत्तों को भगाया और शव को और नुकसान होने से बचाया, इसके बाद मामले की सूचना ढली पुलिस को दी गई।

    स्थानीय निवासियों के अनुसार, कुत्ता नवजात के शव को काफी दूरी से उठाकर लाया था। जब वह शव को नोचने लगा, तभी आसपास मौजूद लोगों की नजर उस पर पड़ी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विरोचन नेगी के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

    पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों के बयान दर्ज करने के बाद शव को अपने कब्जे में लेकर आईजीएमसी शिमला भेजा। अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है, जबकि बिसरा सैंपल को आगे की जांच के लिए सीएफएसएल जुन्गा भेजा जा रहा है।

    प्रारंभिक जांच में नवजात के शव पर कुत्तों या अन्य जंगली जानवरों के काटने के निशान पाए गए हैं। शव पर मिट्टी लगी होने के कारण पुलिस को आशंका है कि नवजात को कहीं दबाया गया था, जहां से कुत्ते ने शव को निकाल लिया। पुलिस इस पहलू के साथ-साथ अन्य संभावित कारणों की भी जांच कर रही है।

    फिलहाल नवजात का शव आईजीएमसी अस्पताल के शवगृह में सुरक्षित रखा गया है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को इस नवजात या घटना से संबंधित कोई जानकारी हो, तो वह तुरंत ढली पुलिस स्टेशन से संपर्क करे। पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 94 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के इलाकों में भी पूछताछ की जा रही है।

    #BreakingNews #CrimeNews #Dhali #himachalpradesh #IGMCShimla #NewbornBody #PoliceInvestigation #ShimlaNews
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous Articleदैनिक राशिफल : Wednesday, December 24, 2025
    Next Article Mandi: मंडी की बल्हघाटी में तेंदुए का कहर: एक युवक की मौत, पांच गंभीर घायल, ग्रामीणों ने तेंदुआ मार गिराया
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Crime News: नूरपुर पुलिस ने नशा तस्करी के आरोपी की 74.12 लाख रुपये की संपत्ति की फ्रीज

    October 17, 2026

    Crime News: कुमारसैन में महिलाओं से छीने सोने के आभूषण 100% बरामद, आरोपी जेल में

    October 16, 2026

    Hamirpur News : हमीरपुर में 3 हजार रुपये के विवाद में मिस्त्री की हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार; दूसरा फरार

    October 16, 2026

    Crime: शिमला में महिला से 10 बोतल अवैध शराब बरामद, मामला दर्ज

    October 15, 2026

    Crime: रामपुर के चौधरी अड्डे पर महिला का पर्स लेकर फरार हुआ युवक, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

    October 14, 2026

    Crime: जुब्बल चिट्टा तस्करी मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार, अब तक 24 ग्राम नशा बरामद

    October 14, 2026

    Shimla News: रोहड़ू के मेंहदली में 195 ग्राम चरस बरामद, 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार

    October 13, 2026

    Shimla News: शोघी में बस से 22 ग्राम चिट्टा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

    October 12, 2026

    Accident: रामपुर बस हादसा: दो की मौत, 21 घायल, प्रशासन ने बांटी राहत राशि

    October 9, 2026

    Shimla News : सोशल मीडिया पर सूट खरीदने के नाम पर महिला से 46 हजार की ठगी

    October 9, 2026

    Una News : नकड़ोह में पुलिस टीम पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश, थाना प्रभारी घायल; 14.50 ग्राम चिट्‌टा बरामद

    October 7, 2026

    Shimla News : चिट्‌टा तस्करी के अंतरराज्यीय नेटवर्क पर शिकंजा, चंडीगढ़-मोहाली से दो गिरफ्तार

    October 6, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    October 2026
    MTWTFSS
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031 
    « Sep    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 6 8 5 4
    Users Today : 58
    Total Users : 126854
    Total views : 248233
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.