Close Menu
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Facebook X (Twitter) Instagram
एआरबी टाइम्स
Subscribe
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
एआरबी टाइम्स
स्वास्थ्य

Himachal : आईजीएमसी शिमला में मरीज से मारपीट मामले में सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर बर्खास्त

IGMC शिमला में मरीज से मारपीट के मामले में सरकार ने सख्त कार्रवाई करते हुए सीनियर रेजिडेंट डॉ. राघव निरुला को बर्खास्त कर दिया। जांच रिपोर्ट में रेजिडेंट डॉक्टर नीति 2025 के उल्लंघन की पुष्टि हुई।
ARB Times DeskBy ARB Times DeskDecember 25, 20251 Comment3 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit Email
Follow Us
Facebook X (Twitter)
आईजीएमसी शिमला

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला

राजधानी शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) में मरीज से मारपीट के मामले में राज्य सरकार ने कड़ा फैसला लेते हुए आरोपी सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर को बर्खास्त कर दिया है। पल्मोनरी मेडिसिन विभाग में तैनात सीनियर रेजिडेंट डॉ. राघव निरुला की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई हैं। यह कार्रवाई जांच कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर की गई है। चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान निदेशक की ओर से बुधवार देर शाम डॉक्टर के टर्मिनेशन के आदेश जारी किए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने 23 दिसंबर को इस घटना की 24 घंटे के भीतर जांच रिपोर्ट तलब की थी। सरकार के निर्देशों के अनुसार गठित उच्चस्तरीय जांच कमेटी ने तय समय सीमा के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंप दी, जिसके आधार पर यह सख्त प्रशासनिक कार्रवाई की गई। जांच समिति की रिपोर्ट के मुताबिक इस घटना के लिए मरीज और सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर दोनों जिम्मेदार पाए गए हैं। रिपोर्ट में पूरे घटनाक्रम को कदाचार, दुर्व्यवहार, अनुचित आचरण और एक लोक सेवक के लिए अशोभनीय कृत्य की श्रेणी में रखा गया है और कमेटी ने इसे रेजिडेंट डॉक्टर नीति 2025 का स्पष्ट उल्लंघन बताया है। इन्हीं तथ्यों के आधार पर नीति की धारा-9 के तहत डॉ. राघव निरुला को सीनियर रेजिडेंसी पद से हटाने का निर्णय लिया गया।

चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान निदेशक की ओर से जारी आदेश में बताया गया है कि 22 दिसंबर 2025 को आईजीएमसी शिमला की अनुशासनात्मक जांच समिति की प्रारंभिक रिपोर्ट प्राप्त हुई थी। रिपोर्ट के अनुसार, 36 वर्षीय मरीज अर्जुन और डॉ. राघव निरुला के बीच अस्पताल में किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जो बाद में हाथापाई में बदल गया। इस घटना का वीडियो क्लिप भी सामने आया था, जिसने मामले को और गंभीर बना दिया। घटना के बाद मरीज के परिजनों की ओर से डॉक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई गई। इस मामले की जांच फिलहाल पुलिस कर रही है।

डॉक्टर को 22 को कर दिया गया था निलंबित

हालांकि, वीडियो क्लिप और प्रारंभिक जांच रिपोर्ट के आधार पर डॉ. राघव निरुला को 22 दिसंबर को ही निलंबित कर दिया गया था।इसके बाद राज्य सरकार ने 23 दिसंबर को एक उच्चस्तरीय जांच कमेटी का गठन किया और रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए थे। कमेटी ने बुधवार को अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंप दी। इसके बाद बर्खास्तगी के आदेश जारी किए गए। राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि अस्पताल परिसरों में अनुशासनहीनता और हिंसा को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

और पढ़ें : >> आईजीएमसी में मरीज को पीटने के आरोप में डॉक्टर सस्पेंड, एफआईआर दर्ज

#ARBtimes #DoctorTerminated #HealthDepartment #HimachalNews #IGMCShimla #MedicalNews #ShimlaNews
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Tumblr Telegram Email
Previous Articleदैनिक राशिफल : Thursday, December 25, 2025
Next Article Rampur Bushahr: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ज्यूरी में विद्यार्थियों के लिए व्यावहारिक प्रशिक्षण कार्यक्रम आरंभ
ARB Times Desk
  • Website

Related Posts

Blood Donation: ननखड़ी में आर्यवर्त सोसाइटी का रक्तदान शिविर सफल, 45 यूनिट रक्त संग्रहित

July 7, 2026

Shimla: नशा मुक्त हिमाचल के निर्माण में हर नागरिक की सहभागिता जरूरी : जगत सिंह नेगी

June 26, 2026

Drug Alert : हिमाचल में बनी 43 दवाएं गुणवत्ता जांच में फेल, CDSCO रिपोर्ट से बढ़ी चिंता

June 23, 2026

Health: खनेरी में स्वास्थ्य सेवाओं को झटका, चार दिन से बंद एक्स-रे सुविधा, अल्ट्रासाउंड मशीन भी खराब

June 13, 2026

Shimla: मुख्यमंत्री सुक्खू ने चार नई एंबुलेंसों को दिखाई हरी झंडी, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी मजबूती

June 8, 2026

DDU Shimla: शिमला में बच्चों में बढ़े वायरल हेपेटाइटिस के मामले, डीडीयू अस्पताल में 11 बच्चे भर्ती

May 23, 2026

Blood Camp:शहीद पवन दंगल की स्मृति में ज्यूरी में रक्तदान शिविर, 51 यूनिट रक्त हुआ एकत्र

May 20, 2026

Rampur Bushahr: खनेरी जीएनएम स्कूल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, जांच के बीच प्रधानाचार्य बदलीं

May 19, 2026

Shimla: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने किया ‘तंबाकू मुक्त हिमाचल’ अभियान का शुभारंभ, युवाओं से नशा मुक्त समाज निर्माण का आह्वान

May 13, 2026
View 1 Comment
Leave A Reply Cancel Reply

July 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
« Jun    
Useful links

🛡️ Government Links

  • भारत सरकार पोर्टल
  • हिमाचल प्रदेश सरकार
  • हिमाचल पुलिस
  • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
  • NIC
  • RTI Online
  • Election Commission of India

🎓 Education & Universities

  • HP University (HPU)
  • Central University HP
  • SPU Mandi
  • IGMC Shimla
  • HP Technical University

💼 Jobs & Services

  • National Career Service
  • HP Employment Portal
  • HPPSC
  • HPSSSB
  • MyGov India
  • UIDAI Aadhaar Services
Categories
Archives

Our Visitor

1 1 4 7 7 1
Users Today : 17
Total Users : 114771
Total views : 228264
Advertisement

आपकी बात, हमारी आवाज़

खबर, शिकायत, सुझाव या स्थानीय समस्या की जानकारी हमें भेजें।

📞 9418210413
✉️ editor@arbtimes.in
अभी कॉल करें ईमेल भेजें
ARB Times | आपकी खबर, आपकी आवाज़
Home Himachal Crime Politics
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • About us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy 
  • Editorial Policy
  • Terms & Conditions
© 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.