Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
        • रामपुर बुशहर
        • रोहड़ू
      • सोलन
      • सिरमौर
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • मंडी
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • ऊना
      • कांगड़ा
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    लोकल स्पोर्ट्स

    Rampur Bushahr: सीनियर राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए हिमाचल प्रदेश की 14 सदस्यीय टीम घोषित

    ARB Times TeamBy ARB Times TeamDecember 29, 2025Updated:December 31, 2025No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    वाराणसी में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हिमाचल प्रदेश की वॉलीबॉल की टीम

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर

    वाराणसी में 4 से 11 जनवरी तक आयोजित होने वाली सीनियर राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने के लिए टीम का चयन कर लिया गया है। चयन प्रक्रिया के तहत प्रदेश के विभिन्न जिलों से चुने गए 24 खिलाड़ियों का विशेष कोचिंग कैंप 15 दिसंबर से दत्तनगर स्थित इंडोर स्टेडियम में लगाया गया था।

    कैंप के दौरान खिलाड़ियों ने उच्च स्तरीय तकनीकी कौशल, शारीरिक फिटनेस, अनुशासन और टीम भावना का शानदार प्रदर्शन किया। चयन समिति के अनुसार सभी 24 खिलाड़ी प्रतिभावान थे, लेकिन प्रतियोगिता के निर्धारित नियमों के तहत केवल 14 खिलाड़ियों को ही अंतिम टीम में शामिल किया जा सका। चयन खिलाड़ियों की खेल दक्षता, फिटनेस स्तर और टीम संयोजन को ध्यान में रखकर किया गया। जो खिलाड़ी इस बार अंतिम टीम में जगह नहीं बना पाए, उनके प्रदर्शन को भी सराहनीय बताया गया है। चयन समिति ने उन्हें निराश न होने की सलाह देते हुए भविष्य में बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद जताई है।

    हिमाचल प्रदेश वॉलीबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष वीरेंद्र कंवर और महासचिव मदन राणा ने चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि वे प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करेंगे।

    हिमाचल प्रदेश की चयनित टीम:
    शिमला जिला – अमित रांटा, कार्तिक वर्मा, अर्जुन, सुनील, ईशान
    ऊना जिला – कार्तिक, सचिन, अंकित
    सोलन जिला – आशीष, सौरव, अमन कुमार
    मंडी जिला – रजत
    हमीरपुर जिला – अभय
    ऊना स्पोर्ट्स हॉस्टल – दिवेश

    स्टैंडबाय खिलाड़ी:
    रमन (आउटसाइड हिटर), रोहित (आउटसाइड हिटर), अंकुश (सेटर), निंदर (मिडिल ब्लॉकर), सुजल (लिबेरो), सुरेश (ऑपोजिट हिटर)

    सीनियर वॉलीबॉल खिलाड़ियों ने रामपुर मंडल में चलाया वनाग्नि जागरूकता अभियान

    सीनियर नेशनल वॉलीबॉल टीम के खिलाड़ियों ने रामपुर मंडल में वनाग्नि के प्रति जागरूकता अभियान चलाकर सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय दिया। खिलाड़ियों ने लोगों को बताया कि जलती बीड़ी फेंकना या सूखे पत्तों में आग लगाना जैसी छोटी लापरवाहियां भी जंगलों और वन्यजीवों के लिए बड़ा खतरा बन सकती हैं। इस अभियान के माध्यम से ग्रामीणों और युवाओं को वनों के संरक्षण के लिए प्रेरित किया गया। खिलाड़ियों ने आग लगने की स्थिति में तुरंत वन विभाग को सूचना देने और जंगलों के पास आग न जलाने की अपील की। “वन हैं तो हम हैं” का संदेश अभियान की मुख्य थीम रहा।

    #HimachalSports #HimachalVolleyball #HPPlayersSelection #HPVolleyballTeam #SeniorNationalVolleyball #VaranasiTournament #VolleyballIndia
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    Rampur Bushahr : वन डे इंटर कॉलेज फैकल्टी क्रिकेट चैंपियनशिप में आनी और करसोग संयुक्त विजेता

    March 16, 2026

    Rampur Bushahr: ब्लैक ब्वॉयज ने अविनाश मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 का खिताब जीता, बॉल ब्रैकर किन्नौर रही उपविजेता

    February 18, 2026

    SAI Sports Centre Bilaspur में मुक्केबाजी व कबड्‌डी के ट्रायल 19–20 फरवरी को

    February 9, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर की बेटियाँ चमकीं राष्ट्रीय फलक पर, साईं क्रिकेट अकादमी की तीन खिलाड़ी हिमाचल टीम में

    December 28, 2025

    Rampur Bushahr: रामपुर के नोगली में 26 दिसंबर से तीन दिवसीय एमएमए प्रतियोगिता, 200 फाइटर लेंगे हिस्सा

    December 18, 2025

    Rampur Bushahr: रामपुर के दत्तनगर में होगा प्रदेश वॉलीबॉल टीम का चयन, सीनियर नेशनल के लिए प्रशिक्षण शिविर शुरू

    December 17, 2025

    Rampur Bushahr: पीहू और अलीना ने ताइक्वांडो में रचा इतिहास, बेटियों की सफलता ने बढ़ाया क्षेत्र का मान

    December 14, 2025

    Bilaspur: बिलासपुर में 48वीं इंटर कॉलेज एथलेटिक मीट का शुभारंभ, मंत्री राजेश धर्माणी ने किया खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन

    December 8, 2025

    Shimla: जलोड़ी दर्रा पार कर एनसीसी कुल्लू ने 300 किमी साइक्लिंग अभियान सम्पन्न किया

    December 1, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    March 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031 
    « Feb    
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 0 0 6 2 5
    Users Today : 33
    Total Users : 100625
    Total views : 203888
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Useful Links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    ⭐ © 2025 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.