Close Menu
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
एआरबी टाइम्स
  • About us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy 
  • Editorial Policy
  • Terms & Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
Subscribe
एआरबी टाइम्स
राजनीति

Himachal : 11 संगठनात्मक जिलों में कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त, किन्नौर व शिमला ग्रामीण की घोषणा बाकी

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के तहत 11 संगठनात्मक जिलों में कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त, प्रदेश कार्यकारिणी गठन की प्रक्रिया तेज।
ARB Times DeskBy ARB Times DeskJanuary 3, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Facebook X (Twitter)

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला

कांग्रेस हाईकमान ने हिमाचल प्रदेश में संगठन को सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए प्रदेश कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया तेज कर दी है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने शुक्रवार देर रात 11 संगठनात्मक जिलों में जिला कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी है। हालांकि किन्नौर और शिमला ग्रामीण जिलों के अध्यक्षों की घोषणा अभी शेष है। सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं।

कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के उद्देश्य से एआईसीसी अध्यक्ष ने इन नियुक्तियों को ‘संगठन सृजन अभियान’ के तहत मंजूरी दी है। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि जिला स्तर पर मजबूत नेतृत्व से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ेगा। इस अभियान के तहत प्रत्येक संगठनात्मक जिले में एआईसीसी द्वारा पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई थी। पर्यवेक्षकों ने जिलों में संगठन की स्थिति की गहन समीक्षा करते हुए स्थानीय नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से संवाद किया। जमीनी फीडबैक के आधार पर रिपोर्ट तैयार की गई, जिसके बाद वरिष्ठ नेताओं से विचार-विमर्श कर अंतिम निर्णय लिया गया। पार्टी नेतृत्व का कहना है कि नई जिला कार्यकारिणियों के गठन से कांग्रेस आगामी चुनावी चुनौतियों के लिए बेहतर रूप से तैयार हो सकेगी। कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने अधिसूचना जारी कर विश्वास जताया कि नवनियुक्त जिला अध्यक्ष संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करेंगे और जनता की आवाज़ को सड़क से सदन तक प्रभावी ढंग से उठाएंगे।

किस जिले की किसको मिली कमान, देखें सूची 

क्रम संख्याजिलानियुक्त जिला कांग्रेस अध्यक्ष
1मंडीचंपा ठाकुर
2कांगड़ाअनुराग शर्मा
3हमीरपुरसुमन भारती शर्मा
4लाहौल-स्पीतिदोरजे अंगरुप
5कुल्लूसेस राम आज़ाद
6चंबासुरजीत कुमार भरमौरी
7सिरमौरआनंद परमार
8सोलनसुभाष चंद वर्माणी
9शिमला शहरीइंदरजीत सिंह
10बिलासपुरअंजना धीमान
11ऊनादेशराज गौतम

 

#AICC #Bilaspur #CongressParty #CongressUpdate #HimachalCongress #HimachalNews #himachalpradesh #HPPolitics #Kangra #Mandi #Shimla #Sirmaur #Solan #Una
Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
Previous Articleदैनिक राशिफल : Saturday, January 3, 2026
Next Article Himachal TET Result : 10 विषयों का परिणाम घोषित, सिर्फ 25.6% अभ्यर्थी सफल
ARB Times Desk
  • Website

Related Posts

Rampur Bushahr: एलएचईपी प्रभावित किसानों ने लंबित मांगों पर तेज किया आंदोलन, 10 अगस्त के जेल भरो प्रदर्शन की बनाई रणनीति

August 5, 2026

Shimla : राजधानी में भाजपा विधायक दल की बैठक, मानसून सत्र और सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन की रणनीति पर मंथन

August 5, 2026

Shimla: विकास यात्रा पर जयराम ठाकुर का सवाल, बोले- सिर्फ सुक्खू सरकार का नहीं, सभी का योगदान दिखाएं

August 4, 2026

Shimla : जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर बड़ा हमला: विश्वविद्यालयों की फीस बढ़ाकर छात्रों और अभिभावकों को कर रही परेशान

August 4, 2026

Rampur Bushahr: लुहरी हाइड्रो प्रोजेक्ट प्रभावित किसानों की बैठक, लंबित मांगों पर आंदोलन तेज करने का ऐलान

July 31, 2026

Rampur Bushahr: रामपुर में कांग्रेस की विरोध रैली, नीट पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था पर केंद्र सरकार को घेरा

July 27, 2026

Shimla : जयराम का सुक्खू सरकार पर तीखा हमला: विदाई का बिगुल बज चुका, जनआंदोलन से सड़कों पर उतरेगी भाजपा

July 25, 2026

CPM: एचआरटीसी रामपुर डिपो में टायरों का संकट, सीपीएम ने सरकार पर साधा निशाना

July 18, 2026

Shimla : हिमाचल भाजपा ने 17 जिलों के प्रभारी और सह-प्रभारी किए नियुक्त; चेतन बरागटा को IT विभाग की कमान

July 16, 2026

Shimla : भाजपा ने चार्जशीट और जन आंदोलन समिति का किया गठन; जयराम, अनुराग समेत दिग्गज संभालेंगे मोर्चा

July 16, 2026

Rampur Bushahr: हर माह दूध की पेमेंट में देरी, कैसे चलाएं घर का खर्च: कौल सिंह नेगी

July 15, 2026

Himachal Politics: कांग्रेस सरकार के साढ़े तीन साल के कार्यकाल पर भाजपा तैयार करेगी विस्तृत चार्जशीट

July 8, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

August 2026
MTWTFSS
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31 
« Jul    
Useful links

🛡️ Government Links

  • भारत सरकार पोर्टल
  • हिमाचल प्रदेश सरकार
  • हिमाचल पुलिस
  • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
  • NIC
  • RTI Online
  • Election Commission of India

🎓 Education & Universities

  • HP University (HPU)
  • Central University HP
  • SPU Mandi
  • IGMC Shimla
  • HP Technical University

💼 Jobs & Services

  • National Career Service
  • HP Employment Portal
  • HPPSC
  • HPSSSB
  • MyGov India
  • UIDAI Aadhaar Services
Categories
Archives

Our Visitor

1 1 7 7 0 2
Users Today : 15
Total Users : 117702
Total views : 233592
Home Himachal Crime Politics
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.