Close Menu
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
एआरबी टाइम्स
Subscribe
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
एआरबी टाइम्स
क्राइम

Himachal : डिजिटल अरेस्ट कर 98 लाख की साइबर ठगी, पूर्व सैनिक को बनाया शिकार

डिजिटल अरेस्ट कर 98 लाख की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। फर्जी CBI, RBI और कोर्ट अधिकारी बनकर पूर्व सैनिक को डराया गया। जानें पूरा मामला और बचाव के उपाय।
ARB Times DeskBy ARB Times DeskJanuary 9, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Facebook X (Twitter)

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | मंडी 

मंडी जिले में डिजिटल अरेस्ट कर ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है। ठगों ने खुद को दूरसंचार विभाग, सीबीआई, आरबीआई और न्यायालय का अधिकारी बताकर एक सेवानिवृत्त सैनिक से करीब 98 लाख रुपये की ठगी कर ली। इस मामले में साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन मध्य खंड मंडी में केस दर्ज कर लिया गया है और साइबर पुलिस गहन जांच में जुट गई है।

पुलिस के अनुसार शिकायतकर्ता बिलासपुर जिले का निवासी और पूर्व सैनिक है। पीड़ित को अज्ञात व्यक्तियों ने फोन और वीडियो कॉल के जरिए संपर्क किया। कॉल करने वालों ने खुद को दूरसंचार विभाग का अधिकारी बताते हुए कहा कि उनके नाम पर फर्जी सिम जारी हुई है, जिसका इस्तेमाल मनी लॉन्ड्रिंग में किया गया है। इसके बाद कॉल सीबीआई, आरबीआई और न्यायालय के कथित अधिकारियों तक ट्रांसफर कर दी गई। ठगों ने पीड़ित पर मनी लॉन्ड्रिंग में संलिप्त होने का झूठा आरोप लगाते हुए उसे डिजिटल अरेस्ट रखा। 15 से 30 दिसंबर तक पीड़ित को लगातार मानसिक दबाव में रखा गया और किसी से भी संपर्क न करने की सख्त हिदायत दी गई।

आरोप है कि ठगों ने फर्जी गिरफ्तारी वारंट दिखाया और धमकी दी कि यदि किसी को जानकारी दी तो उन्हें 5 से 7 साल तक की सजा हो सकती है। इस दौरान ठगों ने फर्जी वीडियो कॉल के माध्यम से कोर्ट की कार्यवाही भी दिखाई, जिसमें कथित जज ने पीड़ित की संपत्ति और धनराशि कोर्ट में जमा करने के आदेश दिए। डर और मानसिक दबाव में आकर पीड़ित ने ठगों की ओर से बताए गए अलग-अलग बैंक खातों में अपनी जमा पूंजी ट्रांसफर कर दी। इस तरह कुल लगभग 98 लाख की ठगी को अंजाम दिया गया। ठगों ने पीड़ित के मोबाइल फोन से संबंधित कॉल डिटेल, मैसेज और अन्य डिजिटल साक्ष्य भी जबरन डिलीट करवा दिए, ताकि सबूत न बच सकें। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि इस तरह के कॉल, वीडियो कॉल या व्हाट्सएप संदेशों से सतर्क रहें। कोई भी सरकारी एजेंसी डिजिटल अरेस्ट नहीं करती और न ही फोन या वीडियो कॉल पर पैसे जमा कराने को कहती है।

ऐसे मामलों से कैसे बचें?

  • कोई भी सरकारी एजेंसी फोन या वीडियो कॉल पर गिरफ्तारी या डिजिटल अरेस्ट की बात नहीं करती।

  • फर्जी कॉल में डराने, धमकाने और गोपनीयता बनाए रखने को कहा जाता है, यह ठगी का बड़ा संकेत है।

  • कभी भी अपना बैंक विवरण, ओटीपी, पासवर्ड या निजी जानकारी साझा न करें।

  • वीडियो कॉल पर दिखाई जाने वाली यूनिफॉर्म, कोर्ट या अधिकारी पूरी तरह फर्जी हो सकते हैं।

  • किसी भी संदिग्ध कॉल या मैसेज की तुरंत जानकारी नजदीकी पुलिस स्टेशन या साइबर हेल्पलाइन 1930 पर दें।

  • परिवार या भरोसेमंद व्यक्ति से तुरंत बात करें, अकेले फैसला न लें।

#ARBtimes #CyberAlert #CyberCrime #CyberFraud #DigitalArrest #himachal #HimachalNews #MandiNews #OnlineFraud #OnlineScam
Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
Previous Articleदैनिक राशिफल 9 जनवरी 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
Next Article Himachal Panchayat Election : 30 अप्रैल से पहले चुनाव कराने का हाईकोर्ट का आदेश
ARB Times Desk
  • Website

Related Posts

Kangra : देहरा के पूर्व विधायक होशियार सिंह पर FIR दर्ज; सरकारी धन के दुरुपयोग-धोखाधड़ी का आरोप

July 20, 2026

Kangra : विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान; मायके पक्ष ने दामाद पर लगाए प्रताड़ना के गंभीर आरोप

July 20, 2026

Himachal : शिमला पुलिस ने ध्वस्त किया 5 राज्यों में फैला अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क; चंडीगढ़ और मोहाली से दबोचे तस्कर

July 19, 2026

Shimla : ₹500 करोड़ के क्रिप्टोकरेंसी घोटाले में ED ने 3 और आरोपी पकड़े, 2.48 लाख लोगों से ठगी

July 18, 2026

Shimla : पुलिस ने होटल में दबिश देकर पंजाब के 3 नशा तस्कर दबोचे; शोघी में 10 ग्राम चिट्टे के साथ रामपुर का युवक गिरफ्तार

July 18, 2026

Sirmaur : नाहन में कैदी को ला रही पुलिसकर्मियों की गाड़ी ने महिला को कुचला, मौके पर ही मौत

July 18, 2026

Himachal : हमीरपुर में बेटे का खौफनाक कदम: शराब के नशे में 65 वर्षीय पिता को मुक्कों से पीट-पीटकर मार डाला

July 16, 2026

Kullu : बुजुर्ग से ₹11.60 लाख की ठगी: आयुर्वेदिक दवा और इलाज के बहाने पंजाब के शातिर ने लगाई चपत

July 15, 2026

Kangra : पुलिस का नशे पर बड़ा प्रहार: 3 महिलाओं समेत 7 तस्कर गिरफ्तार, 49.48 ग्राम चिट्‌टा बरामद

July 15, 2026

Hamirpur : 14 वर्षीय लड़की की संदिग्ध मौत, सुसाइड नोट के आधार पर पड़ोसियों समेत 8 लोगों पर केस दर्ज

July 13, 2026

Telangana : पॉक्सो एक्ट के आरोपी ने जमानत पर छूटते ही की 6 हत्याएं; पीड़िता, उसकी मां-नानी समेत पत्नी और 2 मासूम बच्चों को काटा

July 12, 2026

Punjab : मानसा में खौफनाक वारदात; शक में पति ने की 8 माह की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी मौत

July 12, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

July 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
« Jun    
Useful links

🛡️ Government Links

  • भारत सरकार पोर्टल
  • हिमाचल प्रदेश सरकार
  • हिमाचल पुलिस
  • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
  • NIC
  • RTI Online
  • Election Commission of India

🎓 Education & Universities

  • HP University (HPU)
  • Central University HP
  • SPU Mandi
  • IGMC Shimla
  • HP Technical University

💼 Jobs & Services

  • National Career Service
  • HP Employment Portal
  • HPPSC
  • HPSSSB
  • MyGov India
  • UIDAI Aadhaar Services
Categories
Archives

Our Visitor

1 1 5 9 9 9
Users Today : 37
Total Users : 115999
Total views : 230476
Home Himachal Crime Politics
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • About us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy 
  • Editorial Policy
  • Terms & Conditions
Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.