Close Menu
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
एआरबी टाइम्स
Subscribe
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
एआरबी टाइम्स
राष्ट्रीय

Hoshiarpur Accident: घनी धुंध में कार-बस में टक्कर, ऊना के तीन चचेरे भाइयों समेत 4 की मौत

Hoshiarpur Accident : पंजाब के होशियारपुर में घनी धुंध के कारण कार और पंजाब रोडवेज बस की भीषण टक्कर हो गई। हादसे में ऊना जिले के चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है।
ARB Times DeskBy ARB Times DeskJanuary 11, 2026Updated:April 13, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Facebook X (Twitter)

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | चंडीगढ़ 

Hoshiarpur Accident : पंजाब के होशियारपुर जिले में शनिवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। घनी धुंध के कारण दसूहा–होशियारपुर मुख्य मार्ग पर दोसड़का के पास एक कार पंजाब रोडवेज की बस से जा टकराई। इस भीषण दुर्घटना में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की तीव्रता इतनी अधिक थी कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और बस उसे करीब 200 मीटर तक घसीटते हुए ले गई।

मृतकों की पहचान हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के चलेट गांव निवासी रिटायर्ड फौजी सुखविंद्र सिंह, सुशील कुमार, बृज कुमार और अरुण कुमार के रूप में हुई है। इनमें सुखविंद्र सिंह, सुशील कुमार और बृज कुमार आपस में चचेरे भाई थे। एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत से चलेट गांव में मातम पसरा हुआ है। जानकारी के अनुसार, सभी लोग अमित कुमार को अमृतसर एयरपोर्ट छोड़ने जा रहे थे। अमित नौकरी के सिलसिले में विदेश जाने वाला था। शनिवार तड़के जब कार दोसड़का के पास पहुंची, उस समय सड़क पर घनी धुंध छाई हुई थी, जिससे दृश्यता बेहद कम थी। इसी दौरान पंजाब रोडवेज की बस से कार की आमने-सामने टक्कर हो गई।

हादसे में चारों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अमित कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अमित को तुरंत होशियारपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अमित ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह कार में सो रहा था और तेज धमाके की आवाज से उसकी नींद खुली। बाहर घनी धुंध के कारण कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर के बाद बस कार को करीब 200 मीटर तक घसीटते हुए ले गई और अंत में सड़क किनारे बनी झुग्गियों के पास जाकर रुकी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस बस चालक से पूछताछ कर रही है और हादसे के कारणों की जांच जारी है। प्रारंभिक जांच में घनी धुंध और कम दृश्यता को दुर्घटना का मुख्य कारण माना जा रहा है।

#ARBtimes Dense Fog Accident Himachal Una News Hoshiarpur News Punjab Accident News Punjab Roadways Road Accident
Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
Previous Articleदैनिक राशिफल 11 जनवरी 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
Next Article दैनिक राशिफल 12 जनवरी 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
ARB Times Desk
  • Website

Related Posts

Shimla : कंप्यूटर ऑपरेटरों को नियमित करने के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई अंतरिम रोक; प्रतिवादियों को नोटिस

July 15, 2026

Telangana : पॉक्सो एक्ट के आरोपी ने जमानत पर छूटते ही की 6 हत्याएं; पीड़िता, उसकी मां-नानी समेत पत्नी और 2 मासूम बच्चों को काटा

July 12, 2026

Punjab : मानसा में खौफनाक वारदात; शक में पति ने की 8 माह की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी मौत

July 12, 2026

NHPC: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान में एनएचपीसी के 300 मेगावाट कर्णीसर सोलर पावर प्लांट का उद्घाटन किया

July 5, 2026

Chandigarh: एनएचपीसी क्षेत्रीय कार्यालय चंडीगढ़ में फोर्टिस अस्पताल के सहयोग से निःशुल्क स्वास्थ्य परिचर्चा

July 2, 2026

Chandigarh : पंजाब यूनिवर्सिटी हॉस्टल एडमिशन 2026 : जानिए पात्रता, फीस स्ट्रक्चर और जरूरी नियम

June 29, 2026

चंडीगढ़ में रोहड़ू के व्यक्ति का सरेआम कत्ल, ग्राहक बनकर आए बदमाशों ने बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां

June 14, 2026

Diesel Petrol New Rules : देश में डीजल-पेट्रोल की नई गाइडलाइंस जारी, एक दिन में मिलेगा सिर्फ 200 लीटर डीजल

June 13, 2026

Jaspal Rana Death News : मशहूर निशानेबाजी कोच जसपाल राणा का 49 वर्ष की उम्र में निधन

June 12, 2026

LPG Gas Cylinder Price Hike: घरेलू गैस सिलेंडर 29 रुपये महंगा, तीन महीने में 89 रुपये बढ़े दाम

June 7, 2026

India-China: भारत-चीन सीमा व्यापार को गति देने की तैयारी, पूह में आयोजित हुई अहम बैठक

June 4, 2026

IPL 2026 Final: विराट कोहली के विजयी छक्के से RCB बनी चैंपियन, गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराया

June 1, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

July 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
« Jun    
Useful links

🛡️ Government Links

  • भारत सरकार पोर्टल
  • हिमाचल प्रदेश सरकार
  • हिमाचल पुलिस
  • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
  • NIC
  • RTI Online
  • Election Commission of India

🎓 Education & Universities

  • HP University (HPU)
  • Central University HP
  • SPU Mandi
  • IGMC Shimla
  • HP Technical University

💼 Jobs & Services

  • National Career Service
  • HP Employment Portal
  • HPPSC
  • HPSSSB
  • MyGov India
  • UIDAI Aadhaar Services
Categories
Archives

Our Visitor

1 1 5 6 7 8
Users Today : 55
Total Users : 115678
Total views : 229962
Home Himachal Crime Politics
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • About us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy 
  • Editorial Policy
  • Terms & Conditions
Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.