Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Tuesday, September 22
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    राजनीति

    Himachal : युवा दरकिनार, रिटायर्ड मित्रों पर मेहरबान सुक्खू सरकार: जयराम ठाकुर

    जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर युवाओं की अनदेखी, रिटायर्ड मित्रों की पुनर्नियुक्ति और पटवारी भर्ती में अनियमितताओं के आरोप लगाए।
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskJanuary 19, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    जयराम ठाकुर, पूर्व सीएम हिमाचल प्रदेश

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | मंडी

    हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार प्रदेश के लाखों बेरोजगार युवाओं के प्रति पूरी तरह असंवेदनशील हो चुकी है और सत्ता का दुरुपयोग केवल अपने चहेते रिटायर्ड मित्रों को लाभ पहुंचाने के लिए किया जा रहा है। कांग्रेस ने सत्ता में आने से पहले युवाओं को हर साल एक लाख सरकारी नौकरियां देने का वादा किया था, लेकिन कार्यकाल के चौथे वर्ष में भी हालात इसके बिल्कुल उलट हैं। आज पढ़ा-लिखा युवा नौकरी की तलाश में भटक रहा है, जबकि सरकार ने भर्ती प्रक्रियाओं को ठप कर रखा है।

    युवाओं से परीक्षा शुल्क के नाम पर 12 करोड़ वसूले, परीक्षा नहीं करवाई

    उन्होंने आरोप लगाया कि हाल ही में 530 पटवारी पदों के लिए विज्ञापन जारी कर सरकार ने लाखों अभ्यर्थियों से परीक्षा शुल्क के नाम पर 12 करोड़ रुपये से अधिक की राशि वसूली, लेकिन अभी तक न तो लिखित परीक्षा करवाई गई है और न ही चयन प्रक्रिया आगे बढ़ी है। इसके विपरीत, सरकार ने बिना परीक्षा के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को इन्हीं पदों पर पुनर्नियुक्त करना शुरू कर दिया है, जो बेरोजगार युवाओं के साथ खुला अन्याय है। जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार योग्यता और वरिष्ठता को दरकिनार कर चाटुकारिता को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने एक तहसीलदार को नियमों की अनदेखी कर एचएएस अधिकारी बनाए जाने का मामला उठाते हुए कहा कि यह मामला अभी भी उच्च न्यायालय में विचाराधीन है, इसके बावजूद सरकार अपने मित्रों को लाभ पहुंचा रही है।

    सिरमौर में शगुन योजना की 60 लाख की राशि ट्रेजरी में अटकी

    नेता प्रतिपक्ष ने मुख्यमंत्री शगुन योजना का मुद्दा उठाते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार की लापरवाही के कारण गरीब परिवारों की बेटियां सबसे अधिक प्रभावित हो रही हैं। सिरमौर जिले में योजना के तहत 193 लाभार्थियों की करीब 60 लाख रुपये की राशि ट्रेजरी में अटकी पड़ी है। शगुन राशि न मिलने से परिवारों को बेटियों की शादी के लिए कर्ज लेने को मजबूर होना पड़ रहा है। महिलाओं को हर महीने ₹1500 देने की कांग्रेस की गारंटी को झूठा करार दिया। उन्होंने कहा कि पिछली भाजपा सरकार के समय बेटियों से प्रतियोगी परीक्षाओं का आवेदन शुल्क समाप्त किया गया था, लेकिन मौजूदा सरकार ने इसे फिर से लागू कर दिया है।

    रिटायर्ड कर्मियों की पुनर्नियुक्ति पर रोक की मांग

    उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की कि रिटायर्ड कर्मचारियों की पुनर्नियुक्ति पर तुरंत रोक लगाई जाए, लंबित भर्तियों को पारदर्शिता से पूरा किया जाए और शगुन योजना की राशि तुरंत जारी की जाए। जयराम ठाकुर ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने सुधार नहीं किया तो भाजपा बेरोजगार युवाओं और बेटियों के हक की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ेगी।

    #CongressVsBJP #HimachalPolitics #himachalpradesh #hpnews #HPPolitics #JairamThakur #MandiNews #PatwariBharti #PoliticalNews #ShagunYojana #ShimlaNews #SukhuGovernment
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleShimla : चनोग पंचायत में 3.50 करोड़ की विकास परियोजनाओं की शुरुआत
    Next Article एनजेएचपीएस ने रचा इतिहास, दूसरा सबसे तेज 7,000 मिलियन यूनिट बिजली उत्पादन का रिकॉर्ड
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Hamirpur News : जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर हमला, बोले- जनभावना नहीं, मनमर्जी से चल रही सरकार

    September 20, 2026

    Sirmaur : जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर हमला, बोले- विकास ठप, भ्रष्टाचार चरम पर और कर्ज का नया रिकॉर्ड

    September 19, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर में युवा कांग्रेस की बैठक, नवनियुक्त जोन प्रभारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

    September 18, 2026

    BJP: भाजपा मंडल सराहन ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

    September 14, 2026

    Mandi News : हिमकेयर योजना पर जयराम ठाकुर का हमला, बोले- घोटाला है तो साबित करके दिखाएं

    September 13, 2026

    Rampur Bushahr News: परिवहन निगमों के निजीकरण पर रोक की मांग, 21 सितंबर को सौंपेंगे ज्ञापन

    September 13, 2026

    Rampur Bushahr: भाजपा मंडल रामपुर की बैठक में संगठन मजबूती पर मंथन, सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों पर चर्चा

    September 12, 2026

    Kullu: किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ अक्टूबर में रामपुर में किसान सभा का राज्य स्तरीय सम्मेलन

    September 11, 2026

    BJP: शिमला जिला परिषद में भाजपा का परचम, 2027 के बदलाव का बजा बिगुल : भाजपा मंडल रामपुर

    September 10, 2026

    Shimla News: शिमला जिला परिषद पर भाजपा का कब्जा, भूपेंद्र सिसोदिया अध्यक्ष और भरत कलांटा उपाध्यक्ष निर्वाचित

    September 10, 2026

    Rampur Bushahr: सिटी जोन रामपुर की विशेष बैठक में संगठन की मजबूती पर मंथन

    September 10, 2026

    Rampur Bushahr: शपथ पत्र और पावर ऑफ अटॉर्नी शुल्क बढ़ाना जनविरोधी : कौल सिंह नेगी

    September 7, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    September 2026
    MTWTFSS
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930 
    « Aug    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 3 8 0 0
    Users Today : 62
    Total Users : 123800
    Total views : 243542
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.