Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, November 17
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    स्वास्थ्य

    Bilaspur : एम्स बिलासपुर में पहली बार रोबोटिक सर्जरी से घुटने का प्रत्यारोपण

    ARB Times DeskBy ARB Times DeskMay 22, 2025Updated:November 9, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Follow Us
    Google News Flipboard

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो

    बिलासपुर। एम्स बिलासपुर के ऑर्थोपेडिक विभाग ने प्रदेश की चिकित्सा सेवाओं में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए पहली बार रोबोटिक तकनीक से घुटने का सफल प्रत्यारोपण किया है। इस सर्जरी के साथ ही एम्स बिलासपुर प्रदेश का पहला सरकारी संस्थान बन गया है, जहां रोबोटिक सर्जरी की सुविधा उपलब्ध है। संस्थान के हड्डी रोग विभाग में अत्याधुनिक तकनीक से युक्त यह रोबोट लगाया गया है, जिसकी कीमत करीब तीन करोड़ रुपये बताई जा रही है। इस तकनीक से हड्डी रोगियों को अधिक सटीक, सुरक्षित और तेज रिकवरी वाला इलाज मिलेगा।

    बुजुर्ग महिला को मिला नया जीवन
    यह सर्जरी एक बुजुर्ग महिला पर की गई, जो लंबे समय से गठिया और घुटनों की गंभीर बीमारी से पीड़ित थीं। डॉक्टरों ने बताया कि रोबोटिक तकनीक से जोड़ों की सटीक एलाइनमेंट और रियल-टाइम बैलेंसिंग संभव हो पाई, जिससे ऑपरेशन अधिक सफल और मरीज की रिकवरी तेज हुई। इस सर्जरी को डॉ. गौरव कुमार शर्मा, डॉ. अमित सलारिया, डॉ. रंजीत चौधरी और डॉ. देवेंद्र की टीम ने अंजाम दिया। सर्जरी में करीब दो घंटे का समय लगा। रोबोटिक सर्जरी में पारंपरिक सर्जरी की तुलना में करीब 30 मिनट अधिक लगते हैं, लेकिन इसकी सटीकता और कम जटिलता इसे खास बनाती है। अब एम्स बिलासपुर में जटिल ट्रॉमा, रीढ़ की हड्डी, ऑर्थ्रोस्कोपिक सर्जरी के साथ रोबोटिक घुटना प्रत्यारोपण भी किया जाएगा। इससे मरीजों को इलाज के लिए राज्य से बाहर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। डॉ. गौरव कुमार शर्मा ने बताया कि इस तकनीक से प्रदेश के हजारों मरीजों को लाभ होगा। एम्स प्रशासन का कहना है कि यह पहल संस्थान को अस्थि रोग चिकित्सा में क्षेत्रीय उत्कृष्टता केंद्र के रूप में स्थापित करेगी।

    #AIIMS #AIIMSBilaspur #HealthcareHimachal #KneeReplacement #MedicalInnovation #OrthopedicSurgery #RoboticKneeSurgery #RoboticSurgery
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleRampur Bushahr:नाथपा बांध से छोड़ा जा रहा अतिरिक्त पानी, सतलुज नदी के किनारे न जाएं
    Next Article Shimla : नशा तस्करों को बड़ा झटका: ₹2.65 करोड़ की संपत्ति जब्ती की कार्रवाई शुरू
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Shimla: दंत महाविद्यालयों को आधुनिक उपकरणों से लैस करेगी प्रदेश सरकार, सीनियर रेजिडेंसी नीति भी होगी लागू

    November 13, 2026

    Himachal News : जॉब ट्रेनी डॉक्टरों को पीजी कोटे का लाभ, सरकार ने पॉलिसी में किया संशोधन

    November 7, 2026

    Himachal News : मेडिकल-डेंटल कॉलेजों में 2 नवंबर से पेन-डाउन हड़ताल, 5 को सचिवालय कूच करेंगे डॉक्टर

    October 29, 2026

    हिमाचल प्रदेश को बड़ी सौगात: केंद्र सरकार ने 6 मेडिकल कॉलेजों में 320 नई पीजी सीटों और 415 करोड़ के अनुदान को दी मंजूरी

    October 24, 2026

    Solan News : देवभूमि में बनी दवाइयों पर उठे सवाल: बुखार, दर्द और बीपी समेत 93 सैंपल मानकों पर खरे नहीं उतरे

    October 24, 2026

    Shimla: कमला नेहरू अस्पताल में गायनी ओपीडी बहाल करने की मांग, महिला समिति ने किया प्रदर्शन

    October 17, 2026

    AIIMS Bilaspur: एम्स बिलासपुर के प्रथम दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

    October 7, 2026

    Shimla News: जॉब ट्रेनी प्रशिक्षु चिकित्सकों को पीजी पाठ्यक्रम करने की अनुमति दी जाएगी: मुख्यमंत्री

    October 5, 2026

    Himachal News: हिमाचल में बनी 64 दवाएं गुणवत्ता जांच में फेल, बच्चों के सिरप से एंटीबायोटिक तक शामिल

    September 23, 2026

    Health: स्वास्थ्य विभाग ने 228 चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती प्रक्रिया शुरू की

    September 18, 2026

    Health: खनेरी अस्पताल में सात नए डॉक्टरों की तैनाती, रेडियोलॉजिस्ट और दो नेत्र रोग विशेषज्ञ भी शामिल

    September 14, 2026

    Rampur Bushahr: सराहन क्षेत्र के 40 जरूरतमंद मरीजों के निशुल्क नेत्र ऑपरेशन

    September 10, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    What's Hot

    Kinnaur : राजस्व मंत्री के काफिले को प्राथमिकता देने पर हंगामा, लोगों ने किया विरोध

    September 7, 2025

    Kinnaur: सेब सीज़न की तैयारी को लेकर किन्नौर में बैठक आयोजित, उपायुक्त ने दिए निर्देश

    July 15, 2025

    Shimla : हिमाचल में मंत्रियों का यात्रा भत्ता बढ़ा, अब 25 रुपये प्रति किमी मिलेगा

    November 18, 2025

    Rampur Bushahr: अपशिष्ट से सृजन की ओर: सर्वपल्ली संस्थान में अनूठी प्रतियोगिता का आयोजन

    May 3, 2025

    आज का राशिफल 08 नवंबर 2026: मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल, शुभ अंक और उपाय

    November 8, 2026

    Shimla : ढली में जेसीबी खाई में गिरी, ऑपरेटर समेत दो की मौत

    April 19, 2025
    November 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30 
    « Oct    
    Archives
    Categories

    Our Visitor

    1 2 9 1 8 6
    Users Today : 94
    Total Users : 129186
    Total views : 252175
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.