Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Monday, September 14
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    हिमाचल प्रदेश

    Mandi : एएमआरयू में पहली बार बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा में लागू होगा परसेंटाइल मानदंड

    ARB Times DeskBy ARB Times DeskMay 27, 2025Updated:November 9, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो
    मंडी। अटल मेडिकल एवं अनुसंधान विश्वविद्यालय (एएमआरयू) मंडी ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा में पहली बार परसेंटाइल योग्यता मापदंड को लागू किया है। इस वर्ष प्रतिशतता की बजाय परसेंटाइल को आधार बनाया गया है, जो इंडियन नर्सिंग काउंसिल के निर्देशानुसार है। विश्वविद्यालय ने इस बदलाव की जानकारी अपने प्रोस्पेक्टस में भी अपडेट कर दी है। विश्वविद्यालय ने विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। कुल 2,529 सीटों के लिए आवेदन मांगे गए हैं, जिनमें से लगभग 1,600 सीटें बीएससी नर्सिंग के लिए हैं। प्रवेश परीक्षा 11 जून 2025 को दो सत्रों (प्रातः और सायं) में आयोजित होगी। ये सीटें विश्वविद्यालय से संबद्ध सरकारी एवं निजी संस्थानों में उपलब्ध हैं। इस कदम से प्रवेश प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, त्वरित और सुव्यवस्थित होगी। साथ ही, ऑनलाइन प्रमाण पत्र के उपयोग से कागजी फर्जीवाड़े की संभावना भी कम होगी। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे प्रवेश परीक्षा के लिए निर्धारित मापदंडों और ऑनलाइन प्रक्रिया की पूरी जानकारी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट से लें।

    सामान्य वर्ग के लिए 50, एससी-एसटी के लिए 40 परसेंटाइल

    बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा के लिए न्यूनतम योग्यता के तौर पर परसेंटाइल निर्धारित किया गया है। सामान्य वर्ग के लिए न्यूनतम 50 परसेंटाइल, सामान्य वर्ग दिव्यांग के लिए 45 परसेंटाइल, जबकि एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के लिए 40 परसेंटाइल तय की गई है। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. प्रवीण कुमार शर्मा ने बताया कि यह मापदंड इंडियन नर्सिंग काउंसिल के निर्देशानुसार बनाया गया है। इस वर्ष की प्रवेश परीक्षा पूरी तरह डिजिटल होगी। आवेदन, काउंसलिंग, और एडमिट कार्ड की प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से ही होगी। ऑफलाइन जारी किए गए बोनाफाइड हिमाचली और जाति प्रमाण पत्र काउंसलिंग में स्वीकार नहीं किए जाएंगे। सभी उम्मीदवारों को ऑनलाइन जारी प्रमाण पत्र ही काउंसलिंग में प्रस्तुत करना होगा। इसके अलावा, एडमिट कार्ड भी केवल डिजिटल स्वरूप में ही उपलब्ध होंगे और डाक से भेजे नहीं जाएंगे।

     

     

     

     

     

    #अटलमेडिकलयूनिवर्सिटी #ऑनलाइनप्रक्रिया #डिजिटलप्रमाणपत्र #नर्सिंगप्रवेश #परसेंटाइलमानदंड #प्रवेशपरीक्षा #बीएससीनर्सिंग #शिक्षासत्र2025
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleRampur Bushahr : नाथपा झाकड़ी प्रोजेक्ट में भूस्खलन और बाढ़ पर सफल मॉक ड्रिल
    Next Article Shimla : बंदला हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज में यौन उत्पीड़न मामला, प्राचार्य निलंबित
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Shimla: नशा तस्करों की कमाई अब जनता की होगी : मुख्यमंत्री

    September 12, 2026

    Delhi: केंद्रीय ऊर्जा मंत्री से मिले CM सुक्खू, शानन-बैरा स्यूल समेत हिमाचल के विद्युत मुद्दे उठाए

    September 8, 2026

    Shimla: सड़क सुरक्षा और रख-रखाव को मजबूत करने के लिए अहम संशोधन : विक्रमादित्य सिंह

    September 5, 2026

    Shimla: 33 साल तक के होमगार्ड अब पुलिस भर्ती में ले सकेंगे भाग, आयु सीमा में मिली 5 साल की छूट

    August 12, 2026

    Delhi: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मिले विक्रमादित्य सिंह, नए शहर और शहरी परियोजनाओं के लिए मांगा केंद्र का सहयोग

    August 7, 2026

    Delhi: विक्रमादित्य सिंह ने गडकरी से की मुलाकात, हिमाचल की सड़क परियोजनाओं पर मिली बड़ी सौगात

    August 6, 2026

    Shimla: 1000 नई ई-बसें और 100 हाइड्रोजन बसें खरीदेगी सरकार, मुख्यमंत्री ने 297 इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी

    July 30, 2026

    Shimla: 6 से 8 अगस्त तक ब्लॉक स्तर पर होंगे ‘अपना परिवार सुखी परिवार’ जन-संवाद कार्यक्रम: मुख्यमंत्री सुक्खू

    July 30, 2026

    Himachal Pradesh: हिमाचल में खनिज राजस्व में तीन वर्षों में 70% बढ़ोतरी, पर्यावरण संरक्षण के साथ वैज्ञानिक खनन पर जोर: मुख्यमंत्री

    July 29, 2026

    Himachal : लाहौल में बड़ा हादसा: संसारी-किलाड़ मार्ग पर टाटा सूमो पर गिरी चट्टान; 6 माह की बच्ची समेत सभी 13 लोगों की मौत

    July 25, 2026

    Cabinet: सुक्खू कैबिनेट का बड़ा फैसला: मानदेय में बढ़ोतरी, नई भर्तियां और कई विकास परियोजनाओं को हरी झंडी

    July 20, 2026

    Shimla: मुख्यमंत्री का बागवानों को बड़ा तोहफा, 45 करोड़ रुपये का भुगतान जारी, HMIS पोर्टल लॉन्च

    July 17, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    September 2026
    MTWTFSS
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930 
    « Aug    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 2 9 0 9
    Users Today : 216
    Total Users : 122909
    Total views : 241999
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.