Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Monday, September 14
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    हिमाचल प्रदेश

    Kinnaur: वन अधिकार अधिनियम-2006 से स्थानीय लोगों को मिलेगा भूमि पर मालिकाना हक: जगत सिंह नेगी

    ARB Times DeskBy ARB Times DeskMay 27, 2025Updated:November 23, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, किन्नौर
    राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने किन्नौर जिले के पूह विकास खंड की ग्राम पंचायत पूह में वन अधिकार अधिनियम-2006 की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार जनजातीय क्षेत्रों के भूमिहीन लोगों को जमीन का मालिकाना हक देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि पंचायत स्तर पर वन अधिकार समितियों का गठन कर कार्य को ज़मीनी स्तर पर आगे बढ़ाया जा रहा है।

    मंत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार हमेशा निर्धन एवं उपेक्षित वर्गों के उत्थान के लिए सक्रिय रही है, जिसका प्रमाण वन अधिकार अधिनियम, सूचना का अधिकार अधिनियम, नौ-तोड़ अधिनियम जैसे कानून हैं। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश व जनजातीय क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए सरकार कार्यरत है।

    इससे पूर्व उन्होंने ब्लॉक स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता की और नागरिकों की समस्याओं पर विस्तृत विचार-विमर्श किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।

    बैठक में नागरिक अस्पताल चांगो में चिकित्सकों की कमी, राजस्व विभाग के रिक्त पदों को भरने, चूलिंग संपर्क सड़क मार्ग के निर्माण कार्य को पूर्ण करने व नमज्ञा ग्राम पंचायत में मल निकासी योजना को समयबद्ध रूप से पूरा करने के निर्देश दिए गए।

    बैठक का संचालन कार्यकारी अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी नारायण सिंह चौहान ने किया। उन्होंने उपस्थित लोगों को वन अधिकार अधिनियम-2006 की बारीकियों से अवगत करवाया।

    इसके पश्चात मंत्री ने 20 सूत्रीय कार्यक्रम एवं योजना विकास समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए सभी विभागों से कार्यों की अद्यतन रिपोर्ट मांगी। उन्होंने अधिकारियों को पूर्व बैठक के निर्देशों पर अमल सुनिश्चित करने और निर्माणाधीन कार्यों को समय पर पूरा करने के आदेश दिए।

    बैठक में असंगठित श्रमिक कल्याण, आवास सुविधा, गरीबी उन्मूलन, तथा पर्यावरण संरक्षण में जन भागीदारी जैसे मुद्दों पर भी विस्तृत चर्चा हुई।

    अंत में मंत्री ने उपस्थित अधिकारियों से सामाजिक सुरक्षा योजनाओं और कल्याणकारी योजनाओं का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।


    📌 मुख्य बिंदु:

    • वन अधिकार अधिनियम-2006 पर ज़मीनी स्तर पर कार्य

    • पूह में शिकायत निवारण समिति की बैठक

    • अधूरे कार्यों को समयबद्ध पूरा करने के निर्देश

    • पर्यावरण संरक्षण व गरीब कल्याण योजनाओं पर चर्चा

    #किन्नौरविकास #गरीबीउन्मूलन #जगतसिंहनेगी #जनजातीयकल्याण #पर्यावरणसंरक्षण #भूमिहीनकोहक #वनअधिकारअधिनियम #सामाजिकसुरक्षा #हिमाचलसरकार
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleShimla: नर्सों की भर्ती में कोरोना वॉरियर्स को प्राथमिकता, मेडिकल टेक्नोलॉजी पर खर्च होंगे ₹1350 करोड़ : सीएम सुक्खू
    Next Article Shimla: देवभूमि की कानून व्यवस्था पर संकट: आम आदमी पार्टी की दो अहम मामलों में निष्पक्ष जांच की मांग
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Shimla: नशा तस्करों की कमाई अब जनता की होगी : मुख्यमंत्री

    September 12, 2026

    Delhi: केंद्रीय ऊर्जा मंत्री से मिले CM सुक्खू, शानन-बैरा स्यूल समेत हिमाचल के विद्युत मुद्दे उठाए

    September 8, 2026

    Shimla: सड़क सुरक्षा और रख-रखाव को मजबूत करने के लिए अहम संशोधन : विक्रमादित्य सिंह

    September 5, 2026

    Shimla: 33 साल तक के होमगार्ड अब पुलिस भर्ती में ले सकेंगे भाग, आयु सीमा में मिली 5 साल की छूट

    August 12, 2026

    Delhi: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मिले विक्रमादित्य सिंह, नए शहर और शहरी परियोजनाओं के लिए मांगा केंद्र का सहयोग

    August 7, 2026

    Delhi: विक्रमादित्य सिंह ने गडकरी से की मुलाकात, हिमाचल की सड़क परियोजनाओं पर मिली बड़ी सौगात

    August 6, 2026

    Shimla: 1000 नई ई-बसें और 100 हाइड्रोजन बसें खरीदेगी सरकार, मुख्यमंत्री ने 297 इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी

    July 30, 2026

    Shimla: 6 से 8 अगस्त तक ब्लॉक स्तर पर होंगे ‘अपना परिवार सुखी परिवार’ जन-संवाद कार्यक्रम: मुख्यमंत्री सुक्खू

    July 30, 2026

    Himachal Pradesh: हिमाचल में खनिज राजस्व में तीन वर्षों में 70% बढ़ोतरी, पर्यावरण संरक्षण के साथ वैज्ञानिक खनन पर जोर: मुख्यमंत्री

    July 29, 2026

    Himachal : लाहौल में बड़ा हादसा: संसारी-किलाड़ मार्ग पर टाटा सूमो पर गिरी चट्टान; 6 माह की बच्ची समेत सभी 13 लोगों की मौत

    July 25, 2026

    Cabinet: सुक्खू कैबिनेट का बड़ा फैसला: मानदेय में बढ़ोतरी, नई भर्तियां और कई विकास परियोजनाओं को हरी झंडी

    July 20, 2026

    Shimla: मुख्यमंत्री का बागवानों को बड़ा तोहफा, 45 करोड़ रुपये का भुगतान जारी, HMIS पोर्टल लॉन्च

    July 17, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    September 2026
    MTWTFSS
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930 
    « Aug    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 2 8 1 3
    Users Today : 120
    Total Users : 122813
    Total views : 241855
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.