Shimla: देवभूमि की कानून व्यवस्था पर संकट: आम आदमी पार्टी की दो अहम मामलों में निष्पक्ष जांच की मांग

शिमला। सुरजीत सिंह ठाकुर प्रदेश अध्यक्ष, आम आदमी पार्टी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड के मुख्य अभियंता विमल नेगी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। उनकी पत्नी द्वारा लगाए गए आरोप बेहद गंभीर हैं। यह केवल एक परिवार का नहीं, बल्कि पूरे सिस्टम की साख का सवाल है।

आम आदमी पार्टी की मांगें:

  • मौत की निष्पक्ष व पारदर्शी जांच सुनिश्चित की जाए।

  • राजनीतिक हस्तक्षेप से मुक्त जांच हो।

  • दोषियों को, चाहे वे कितने भी प्रभावशाली क्यों न हों, कठोर सजा मिले।

  • सरकारी कर्मचारियों की सुरक्षा हेतु कार्यस्थल पर उत्पीड़न के विरुद्ध ठोस नीति बनाई जाए।

एसपी संजीव गांधी: ईमानदारी को दबाने की साजिश?

शिमला के एसपी संजीव गांधी पर लगे आरोप और उनके द्वारा उच्चाधिकारियों पर लगाए गए गंभीर आरोप हिमाचल की पुलिस व्यवस्था में व्याप्त भीतरखाने की खामियों को उजागर करते हैं। एक निडर और ईमानदार अधिकारी को निशाना बनाना, पूरे सिस्टम की गिरती साख को दर्शाता है।

आम आदमी पार्टी की मांगें:

  • संजीव गांधी द्वारा लगाए गए आरोपों की गंभीर व निष्पक्ष जांच हो।

  • पुलिस विभाग को राजनीतिक हस्तक्षेप से मुक्त किया जाए।

  • ईमानदार अधिकारियों को संरक्षण व प्रोत्साहन मिले।

कांग्रेस और भाजपा: राजनीतिक रोटियां सेंकना बंद करें!

जब प्रदेश गंभीर संकट से गुजर रहा है, तब कांग्रेस और भाजपा इसे राजनीति का अखाड़ा बना रही हैं। यह समय राजनीतिक बयानबाज़ी का नहीं, बल्कि सच सामने लाने का है। आम आदमी पार्टी स्पष्ट करती है कि:

  • यह मुद्दा राजनीतिक नहीं, जनहित और न्याय का है।

  • सरकार पर दबाव बनाया जाए ताकि दोषियों को सजा मिले और सिस्टम में सुधार हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *