Close Menu
  • होम
  • देश
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Facebook X (Twitter) Instagram
एआरबी टाइम्स
Subscribe
  • होम
  • देश
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
एआरबी टाइम्स
हिमाचल प्रदेश

Kinnaur: किन्नौर की समृद्ध संस्कृति को संजोए रखना हम सभी का दायित्व : जगत सिंह नेगी

ARB Times DeskBy ARB Times DeskMay 28, 2025Updated:November 9, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit Email
Follow Us
Facebook X (Twitter)

एआरबी टाइम्स ब्यूरो

किन्नौर। राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज किन्नौर जिला के सांगला तहसील स्थित बेरिंग नाग मंदिर परिसर में 16 लाख रुपए की लागत से निर्मित बैठक स्थल का लोकार्पण किया तथा 26 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले रोसारंग सामुदायिक भवन का शिलान्यास कर आम जनता को समर्पित किया।

इस अवसर पर आयोजित अठारो समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए मंत्री ने कहा कि किन्नौर की समृद्ध जनजातीय संस्कृति हमारे सामाजिक ताने-बाने की पहचान है, जिसे सहेज कर रखना हम सभी का संयुक्त दायित्व है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस दिशा में हरसंभव सहयोग प्रदान कर रही है।

मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत एवं प्राकृतिक सौंदर्य को वैश्विक मंच पर लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। सीमावर्ती क्षेत्रों को पर्यटन की दृष्टि से विकसित कर स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित किए जा रहे हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि जिला किन्नौर सहित पूरे प्रदेश में सड़क, जल, विद्युत, और मल निकासी जैसी आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए योजनाएं चलाई जा रही हैं। साथ ही, वन अधिकार अधिनियम-2006 के अंतर्गत भूमिहीनों को भूमि उपलब्ध करवाकर समाज के निर्धन एवं उपेक्षित वर्गों के कल्याण को प्राथमिकता दी जा रही है।

मंत्री ने स्थानीय जनता की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और उन्हें चरणबद्ध तरीके से समाधान का आश्वासन भी दिया।

इस अवसर पर एपीएमसी निदेशक व जिला कांग्रेस अध्यक्ष उमेश नेगी, पंचायत समिति कल्पा की अध्यक्षा ललिता पंचारस, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्षा सरोज नेगी, खंड विकास अधिकारी कल्पा अमीर पाल नेगी, कांग्रेस पदाधिकारी, अन्य अधिकारीगण तथा स्थानीय लोग उपस्थित रहे।


#अठारो_समारोह #किन्नौर_संस्कृति #जगतसिंहनेगी #बेरिंगनागमंदिर #वन_अधिकार #विकास_की_ओर #सांगला_समारोह #सांस्कृतिक_धरोहर #हिमाचल_पर्यटन
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Tumblr Telegram Email
Previous ArticleRampur Bushahr: रामपुर एचपीएस की पहल से विद्यालयों में बढ़ी स्वच्छता जागरूकता
Next Article Rampur Bushahr:कोली समाज का पंचायत स्तर तक विस्तार, निष्क्रिय इकाइयों में होंगे चुनाव
ARB Times Desk
  • Website

Related Posts

Shimla: अध्ययन अवकाश पर सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन, सरकार का बड़ा फैसला

June 11, 2026

Shimla: राज्यपाल से मिले जगत सिंह नेगी, नौतोड़ वन भूमि स्वीकृति का उठाया मुद्दा

June 2, 2026

पंचायत चुनाव में बड़ी लापरवाही: पच्छाद में प्रधान-उपप्रधान के बॉक्स बदले, मनाली में कर्मचारी को नोटिस

May 27, 2026

कर्नाटक के स्मार्ट सिटी मॉडल को हिमाचल में अपनाएगी सरकार: बेंगलुरु दौरे पर बोले विक्रमादित्य सिंह

May 22, 2026

Shimla: श्री श्री रविशंकर ने की हिमाचल सरकार के प्राकृतिक खेती अभियान की सराहना

May 20, 2026

Rampur Bushahr: हिमाचल में 500 वन रक्षक पद खत्म करने का विरोध, ₹16,000 मानदेय में भरण पोषण मुश्किल

April 29, 2026

Shimla: चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को राहत: 30% शेष ग्रेच्युटी और लीव इनकैशमेंट जारी करने के आदेश

April 25, 2026

Election: हिमाचल में शहरी निकाय चुनाव का ऐलान: 17 मई को मतदान, 51 नगर निकायों में होगा चुनाव

April 21, 2026

Shimla: हिमाचल के स्कूलों में छात्रों को मिलेंगी स्टील की पानी की बोतलें, स्कूलों को ब्यौरा उपलब्ध करवाने के निर्देश

April 17, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

June 2026
MTWTFSS
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930 
« May    
Useful links

🛡️ Government Links

  • भारत सरकार पोर्टल
  • हिमाचल प्रदेश सरकार
  • हिमाचल पुलिस
  • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
  • NIC
  • RTI Online
  • Election Commission of India

🎓 Education & Universities

  • HP University (HPU)
  • Central University HP
  • SPU Mandi
  • IGMC Shimla
  • HP Technical University

💼 Jobs & Services

  • National Career Service
  • HP Employment Portal
  • HPPSC
  • HPSSSB
  • MyGov India
  • UIDAI Aadhaar Services
Categories
Archives

Our Visitor

1 1 1 9 6 3
Users Today : 82
Total Users : 111963
Total views : 223493
Advertisement

आपकी बात, हमारी आवाज़

खबर, शिकायत, सुझाव या स्थानीय समस्या की जानकारी हमें भेजें।

📞 9418210413
✉️ editor@arbtimes.in
अभी कॉल करें ईमेल भेजें
ARB Times | आपकी खबर, आपकी आवाज़
Home Himachal Crime Politics
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • About us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy 
  • Editorial Policy
  • Terms & Conditions
© 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.