Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Friday, October 2
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    राष्ट्रीय

    Chandigarh : डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर चंडीगढ़ की पूर्व चीफ आर्किटेक्ट से 2.5 करोड़ ठगे

    ARB Times DeskBy ARB Times DeskJune 3, 2025Updated:November 23, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो
    चंडीगढ़। सेक्टर-10ए की 70 वर्षीय पूर्व चीफ आर्किटेक्ट सुमित कौर साइबर ठगी का शिकार हो गईं। ठगों ने खुद को ट्राई, सीबीआई और सुप्रीम कोर्ट का वरिष्ठ अधिकारी बताकर उन्हें मानसिक दबाव में डालते हुए करीब 2.5 करोड़ रुपये की ठगी कर ली। पीड़िता के अनुसार, 3 मई को उन्हें एक कॉल आया जिसमें खुद को ट्राई का अधिकारी बताने वाले व्यक्ति ने आरोप लगाया कि उनके मोबाइल नंबर का इस्तेमाल गैरकानूनी गतिविधियों में हो रहा है। इसके बाद महिला को वॉट्सएप कॉल पर एक अन्य व्यक्ति से जोड़ा गया, जिसने खुद को सीबीआई का डीआईजी बताया। उसने महिला को बताया कि उनका नाम मनी लॉन्ड्रिंग केस में आ रहा है, जिसमें जेट एयरवेज के सीईओ का भी नाम है।

    महिला को एक फर्जी गिरफ्तारी वारंट और मुंबई के कैनरा बैंक में उनके नाम से खोले गए एक फर्जी खाते की जानकारी दी गई। 4 मई को उन्हें ‘डिजिटल अरेस्ट’ में होने की बात कहकर हर समय मोबाइल ऑन रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही, बैंक खातों, बीमा, म्यूचुअल फंड, पीपीएफ और डाकघर की जमाओं की जानकारी भी मांगी गई। 5 मई को उन्हें वीडियो कॉल पर सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से मिलवाने का नाटक किया गया और एक फर्जी कोर्ट ऑर्डर दिखाया गया, जिसमें संपत्ति 48 घंटे के लिए ‘जांच खाते’ में ट्रांसफर करने का आदेश था। लगातार कॉल और गिरफ्तारी की धमकियों के चलते महिला ने डर के मारे लगभग 2.5 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में ट्रांसफर कर दिए। कुछ दिन बाद जब सभी नंबर बंद हो गए, तब उन्हें ठगी का पता चला।

    कैसे होता है ‘डिजिटल अरेस्ट’ फ्रॉड?

    1. फोन या व्हाट्सएप कॉल से संपर्क:
      ठग खुद को सरकारी संस्था का अधिकारी बताकर कहते हैं कि आपके मोबाइल नंबर, बैंक अकाउंट या दस्तावेज़ों का उपयोग गैरकानूनी कामों में हो रहा है।

    2. डर और धमकी:
      पीड़ित को बताया जाता है कि उनके खिलाफ FIR हो चुकी है, गिरफ्तारी वारंट जारी है, और उन्हें तुरंत सहयोग करना होगा वरना उन्हें ‘डिजिटल अरेस्ट’ कर लिया जाएगा।

    3. फर्जी वीडियो कॉल/ऑर्डर:
      उन्हें नकली कोर्ट ऑर्डर, फर्जी सुप्रीम कोर्ट या CBI अधिकारियों की वीडियो कॉल्स दिखाई जाती हैं, जिससे वे भरोसा कर लें।

    4. संपत्ति और बैंक डिटेल्स की मांग:
      ठग कहते हैं कि जांच के लिए सभी बैंक, म्यूचुअल फंड, बीमा और संपत्ति की जानकारी देनी होगी और रकम “सीक्रेट सुपरविजन अकाउंट” में ट्रांसफर करनी होगी।

    5. कंट्रोल और निगरानी:
      पीड़ित से कहा जाता है कि वे हर समय फोन ऑन रखें, किसी से बात न करें और दिए गए निर्देशों का पालन करें।

    असलियत क्या है?

    • भारत में किसी व्यक्ति को डिजिटल तरीके से न तो ‘अरेस्ट’ किया जा सकता है, न ही संपत्ति यूं ही ट्रांसफर करवाई जा सकती है।
      गिरफ्तारी की प्रक्रिया हमेशा भौतिक रूप से पुलिस द्वारा, वैध वारंट के साथ होती है।
      कोर्ट या सरकारी एजेंसियां कभी भी फोन या व्हाट्सएप पर व्यक्तिगत जानकारी या पैसे ट्रांसफर करने को नहीं कहतीं।

    बचाव कैसे करें?

    • ऐसे कॉल्स को तुरंत काटें और नंबर ब्लॉक करें।
      कभी भी अपनी पर्सनल, बैंक या पहचान संबंधी जानकारी शेयर न करें।
      किसी सरकारी एजेंसी का हवाला देने पर उस एजेंसी की वेबसाइट या लोकल थाने से पुष्टि करें।
      शक होने पर तुरंत साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 या https://cybercrime.gov.in पर शिकायत करें।
    #CBI #ChandigarhNews #CyberCellChandigarh #CyberCrime #DigitalArrest #FinancialFraud #OnlineScam #SeniorCitizenFraud #SupremeCourtFakeCall #TRAI
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleShimla: सेंट थॉमस स्कूल शिमला ने मनाया शताब्दी समारोह, विस अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया रहे मुख्यातिथि
    Next Article Kangra: देहरा में 100 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास: दुर्गेश अरण्य वन्य प्राणी उद्यान बनेगा पर्यटन का नया केंद्र
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Chandigarh: स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत एनएचपीसी ने चलाया स्वच्छता एवं जागरूकता अभियान

    September 23, 2026

    NHPC: एनएचपीसी क्षेत्रीय कार्यालय चंडीगढ़ में श्रद्धापूर्वक मनाया गया विश्वकर्मा दिवस

    September 17, 2026

    Rampur Bushahr: राष्ट्रीय इंजीनियर्स दिवस पर CISF और IIT कानपुर के बीच दो महत्वपूर्ण समझौते

    September 17, 2026

    Delhi: एनएचपीसी की अध्यक्षता वाली नराकास फरीदाबाद को मिला ‘सर्वश्रेष्ठ’ राजभाषा शील्ड

    September 15, 2026

    SJVNL: बक्सर थर्मल पावर प्रोजेक्ट की यूनिट-II का वाणिज्यिक संचालन शुरू, SJVN के CMD भूपेंद्र गुप्ता ने किया उद्घाटन

    September 15, 2026

    Varanasi: वाराणसी में FHRAI के 56वें वार्षिक अधिवेशन में बोले मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू

    August 23, 2026

    Kullu: बेटी पढ़ाओ, सपनों को उड़ान दो—श्रुति ठाकुर ने रोशन किया आनी और हिमाचल का नाम

    August 19, 2026

    Delhi: NIFTEM काउंसिल में प्रोफेसर डॉ. सिकंदर कुमार निर्वाचित, हिमाचल के खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र को नई उम्मीद

    August 17, 2026

    New Delhi: परेश राणपरा ने एनएचपीसी के निदेशक (कार्मिक) का पदभार संभाला

    July 30, 2026

    Chandigarh : पीयू में PhD स्कॉलर ज्योति की करंट लगने से मौत, छात्रों ने वीसी दफ्तर पर धावा बोला; जानें पूरा मामला

    July 29, 2026

    Shimla : कंप्यूटर ऑपरेटरों को नियमित करने के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई अंतरिम रोक; प्रतिवादियों को नोटिस

    July 15, 2026

    Telangana : पॉक्सो एक्ट के आरोपी ने जमानत पर छूटते ही की 6 हत्याएं; पीड़िता, उसकी मां-नानी समेत पत्नी और 2 मासूम बच्चों को काटा

    July 12, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    October 2026
    MTWTFSS
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031 
    « Sep    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 5 1 0 5
    Users Today : 25
    Total Users : 125105
    Total views : 245604
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.