Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Thursday, October 1
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    शिक्षा

    Education Reforms : अब तकनीकी शिक्षकों को भी राज्य पुरस्कार, हिमाचल में हर वर्ष 10 को मिलेगा सम्मान

    ARB Times DeskBy ARB Times DeskJune 4, 2025Updated:November 23, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो 

    शिमला। हिमाचल प्रदेश में तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को भी अब राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। नई योजना को राज्य सरकार ने राजपत्र में अधिसूचित कर दिया है। इसका उद्देश्य तकनीकी शिक्षा में नवाचार, समर्पण, शोध और विद्यार्थियों के समग्र विकास में योगदान देने वाले शिक्षकों को पहचान और प्रोत्साहन देना है। यह पुरस्कार हर वर्ष शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रदान किया जाएगा। योजना के तहत तकनीकी शिक्षा की छह विभिन्न श्रेणियों में कुल दस शिक्षकों को राज्य स्तरीय पुरस्कार दिया जाएगा। इनमें आईटीआई के तीन, डिग्री कॉलेज स्तर पर रिसर्च एक्सीलेंस व इनोवेशन के दो, आईटीआई और पॉलिटेक्निक स्तर पर इंडस्ट्री कोलैबोरेशन के दो और पॉलिटेक्निक, इंजीनियरिंग व फार्मेसी कॉलेज के एक-एक शिक्षक शामिल हैं।

    पुरस्कार स्वरूप शिक्षकों को मेडल, हिमाचली टोपी, शॉल, स्कार्फ, किताबों का सेट, स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। यह सम्मान किसी भी शिक्षक को उनके पूरे सेवाकाल में केवल एक बार ही दिया जा सकेगा। सेवानिवृत्त शिक्षक और जिन पर कोई अनुशासनात्मक कार्रवाई लंबित है, वे इस योजना के लिए पात्र नहीं होंगे। केवल वे शिक्षक जो 30 अप्रैल तक सेवा में होंगे, उन्हें पात्र माना जाएगा। चयन प्रक्रिया बहुस्तरीय होगी। पहले चरण में विशेषज्ञ समिति नामांकनों की जांच करेगी, इसके बाद तकनीकी शिक्षा निदेशक की अध्यक्षता में समिति सिफारिश करेगी। अंतिम निर्णय राज्य स्तरीय चयन समिति द्वारा लिया जाएगा, जिसकी अध्यक्षता सचिव (तकनीकी शिक्षा) करेंगे।

    शिक्षकों के चयन में शैक्षणिक उत्कृष्टता, शोध कार्य, नवाचार शिक्षण विधियां, पाठ्यक्रम विकास, छात्र परियोजना मार्गदर्शन, शोध प्रकाशन, पेटेंट फाइलिंग, औद्योगिक सहयोग और सॉफ्टवेयर या उपकरण निर्माण जैसे मापदंडों को प्राथमिकता दी जाएगी। यह योजना प्रदेश की तकनीकी शिक्षा व्यवस्था में गुणवत्ता सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।

     

    #CMSSukhvinderSinghSukhu #EducationReforms #HimachalTeachers #InnovationInTeaching #TeacherAwards #TechnicalEducation #तकनीकीशिक्षा #राज्यस्तरीयपुरस्कार #शिक्षकसम्‍मान #हिमाचलप्रदेश
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleCOVID-19 : हिमाचल में कोरोना फिर सक्रिय : नाहन में 82 वर्षीय महिला संक्रमित पाई गई
    Next Article Online Fraud : शिमला में फेक रिव्यू का झांसा देकर युवक से 9 लाख रुपये ठगे, ऑनलाइन फ्रॉड का नया तरीका
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Education: रामपुर कॉलेज में वाणिज्य सोसाइटी का गठन, डॉ. राजन नेगी बनीं अध्यक्ष

    September 30, 2026

    HPU Shimla : पीजी समेत सभी कोर्सों में ऑनलाइन पंजीकरण 1 अक्तूबर से, 30 तक मौका

    September 30, 2026

    Education: डीएवी रामपुर के खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जीते कई पदक, तीन का राष्ट्रीय स्तर के लिए चयन

    September 29, 2026

    Rampur Bushahr: ज्यूरी स्कूल में सात दिवसीय एनएसएस शिविर शुरू, स्वयंसेवकों ने लिया सेवा का संकल्प

    September 29, 2026

    Education: जी.बी. पंत महाविद्यालय रामपुर में CSCA 2026-27 की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ

    September 29, 2026

    Education: बुशहर बीएड संस्थान नोगली कलना में कौशल विकास कार्यक्रम आयोजित

    September 26, 2026

    Education: विद्यालय प्रांगण में गूंजा सामूहिक ‘वंदे मातरम्’, विद्यार्थियों में जगाई राष्ट्रचेतना

    September 26, 2026

    Education: बी.एड. द्वितीय सेमेस्टर में सर्वपल्ली संस्थान का शानदार प्रदर्शन

    September 26, 2026

    Himachal News : डीएलएड की 739 रिक्त सीटों के लिए तीसरे चरण की काउंसलिंग 28 सितंबर को

    September 26, 2026

    HPU Shimla : स्नातक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं अक्तूबर में, 30 सितंबर तक भरें परीक्षा फार्म

    September 26, 2026

    Education: सर्वपल्ली संस्थान में गूंजा ‘वंदे मातरम्’, विद्यार्थियों को राष्ट्रीय मूल्यों के प्रति किया जागरूक

    September 26, 2026

    Education: गॉर्टन मिशन स्कूल कोटगढ़ में वार्षिक दिवस समारोह धूमधाम से आयोजित

    September 26, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    October 2026
    MTWTFSS
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031 
    « Sep    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 4 9 9 6
    Users Today : 126
    Total Users : 124996
    Total views : 245423
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.