Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
        • रामपुर बुशहर
        • रोहड़ू
      • सोलन
      • सिरमौर
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • मंडी
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • ऊना
      • कांगड़ा
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    राजनीति

    भारतीय मजदूर संघ का देशव्यापी ज्ञापन कार्यक्रम: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और श्रम मंत्री मनसुख मनदाविया को भेजी मांगें

    भारतीय मजदूर संघ के आह्वान पर देशभर में ज्ञापन कार्यक्रम आयोजित। रामपुर में कर्मचारियों ने श्रम कानूनों, पुरानी पेंशन बहाली, एचआरटीसी के लिए विशेष बजट और निजीकरण पर रोक जैसी मांगें उठाईं।
    ARB Times TeamBy ARB Times TeamFebruary 25, 2026No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    एसडीएम रामपुर के माध्यम से प्रधानमंत्री व केंद्रीय श्रम मंत्री को मांगे भेजते भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारी

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर

    भारतीय मजदूर संघ के आह्वान पर बुधवार को देशभर में जिला एवं मंडल स्तर पर ज्ञापन कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी क्रम में रामपुर में भी विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने एकत्रित होकर उपमंडल अधिकारी रामपुर के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मनदाविया को ज्ञापन प्रेषित किया।

    कार्यक्रम के दौरान हिमाचल परिवहन मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री हरीश कुमार पराशर ने बताया कि हाल ही में जगन्नाथ पुरी में आयोजित अखिल भारतीय अधिवेशन में श्रमिक हितों से जुड़े पाँच महत्वपूर्ण प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए। इन प्रस्तावों में श्रम कानूनों का सार्वभौमिक लागूकरण, ठेका प्रथा में व्यापक सुधार, आंगनवाड़ी, आशा और मिड-डे मील कर्मियों को कर्मचारी का दर्जा देने, त्रिपक्षीय तंत्र को सशक्त बनाने तथा सरकारी विभागों में भर्तियों पर लगी रोक हटाने की मांग प्रमुख रूप से शामिल है।

    उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में भी कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर राज्य सरकार को शीघ्र विस्तृत मांगपत्र भेजा जाएगा। इस मांगपत्र में संगठित एवं असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए न्यूनतम वेतन और सामाजिक सुरक्षा की गारंटी, छठे वेतनमान के बकाया एरियर और लंबित महंगाई भत्ते (डीए) का भुगतान, पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) की बहाली, एचआरटीसी को सुदृढ़ करने के लिए 500 करोड़ रुपये का विशेष बजट या रोडवेज का दर्जा प्रदान करने की मांग शामिल होगी।

    इसके अतिरिक्त वेतन एवं पेंशन का भुगतान ट्रेजरी के माध्यम से सुनिश्चित करने, वेतन विसंगतियों के समाधान तथा सार्वजनिक उपक्रमों में निजीकरण की प्रक्रियाओं पर रोक लगाने की मांग भी प्रमुख रूप से उठाई गई है। संघ ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि सरकार कर्मचारियों और श्रमिकों की न्यायोचित मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लेती है, तो संगठन लोकतांत्रिक तरीके से चरणबद्ध आंदोलन शुरू करेगा।

    #BhartiyaMazdoorSangh #GyanpanKaryakram #himachalpradesh #HRTC #KarmchariMangen #PuraniPension #ShramikAdhikar
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    झाकड़ी में एसजेवीएन कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन का आठवां सम्मेलन, 49 सदस्यीय कमेटी का गठन

    March 8, 2026

    AI Impact Summit 2026 विवाद : मुख्यमंत्री कार्यालय की भूमिका की हो निष्पक्ष जांच : रणधीर

    February 28, 2026

    रामपुर में सीपीएम ने अमेरिका-भारत व्यापार समझौते के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया

    February 25, 2026

    विक्रमादित्य सिंह के सम्मान में 3 मार्च को रामपुर में भव्य समारोह, अनुसूचित जाति विभाग भी करेगा अभिनंदन

    February 25, 2026

    कोटखाई में हिमाचल सेब उत्पादक संघ का पहला सम्मेलन, आंदोलन तेज करने का ऐलान

    February 24, 2026

    Shimla : मोदी सरकार में हिमाचल को 5 गुना ज्यादा सहायता, असली अन्याय यूपीए काल में : जयराम ठाकुर

    February 19, 2026

    Shimla : भवानी ठाकुर बनीं NSUI हिमाचल की प्रदेश सचिव

    February 19, 2026

    Rampur Bushahr: हिमाचल किसान सभा रामपुर ब्लॉक का 7वां सम्मेलन किसान मजदूर भवन चाटी में सम्पन्न

    February 19, 2026

    Rampur Bushahr: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रामपुर इकाई का एक दिवसीय हस्ताक्षर अभियान

    February 18, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    March 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031 
    « Feb    
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    0 9 9 6 3 9
    Users Today : 5
    Total Users : 99639
    Total views : 202343
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Useful Links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    ⭐ © 2025 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.