Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Rampur Bushahr: रामपुर नगर परिषद में पहली बार भाजपा का कब्जा, 5 वार्ड जीतकर बदला सियासी समीकरण
    • ननखड़ी में हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, पिता-बेटी की मौत
    • सिपुर मेला 2026: महिला कबड्डी में बाबा जोगों तो वॉलीबॉल में लव ब्रदर्स बनी चैंपियन
    • HPBOSE 10th Second Exam 2026: ड्यूल परीक्षा प्रणाली के लिए पात्रता तय, जानें कौन दे सकेगा दूसरा एग्जाम
    • दैनिक राशिफल 17 मई 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    • Shimla: कमला नेहरू अस्पताल को शिफ्ट करने के विरोध में जनवादी महिला समिति का प्रदर्शन
    • Rampur Bushahr: रामपुर महाविद्यालय में यूजीसी नेट/सेट एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु विशेष कोचिंग शुरू
    • MC Election: नगर परिषद चुनाव 2026: ईवीएम वितरित, मतदान अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश
    Facebook X (Twitter)
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • रामपुर बुशहर
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • सोलन
      • सिरमौर
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • कुल्लू
      • मंडी
      • ऊना
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    राजनीति

    AI Impact Summit 2026 विवाद : मुख्यमंत्री कार्यालय की भूमिका की हो निष्पक्ष जांच : रणधीर

    AI Impact Summit 2026 विवाद को लेकर भाजपा विधायक रणधीर शर्मा ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर गंभीर आरोप लगाए। मुख्यमंत्री कार्यालय की भूमिका की केंद्रीय एजेंसी से जांच की मांग।
    ARB Times TeamBy ARB Times TeamFebruary 28, 2026Updated:February 28, 2026No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    शिमला में पत्रकारों से बात करते भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी रणधीर शर्मा। BJP

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला 

    भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी एवं विधायक रणधीर शर्मा ने AI Impact Summit 2026 विवाद को लेकर प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने पूरे प्रकरण की केंद्रीय एजेंसी से निष्पक्ष जांच की मांग की है। शर्मा ने कहा कि 20 फरवरी 2026 को दिल्ली में आयोजित AI Impact Summit 2026 के दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से किया गया अर्धनग्न प्रदर्शन राष्ट्रविरोधी कृत्य था। इस अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम में 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि शामिल थे और यह आयोजन किसी राजनीतिक दल का नहीं बल्कि भारत सरकार का था। ऐसे में इस प्रकार का प्रदर्शन देश की छवि को नुकसान पहुंचाने वाला है।

    मुख्यमंत्री पर सीधे आरोप

    भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि इस पूरे घटनाक्रम के सूत्रधार स्वयं मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने विधानसभा की परंपराओं की अनदेखी करते हुए आरडीजी (Revenue Deficit Grant) मुद्दे को राजनीतिक उद्देश्य से उठाया। कहा कि 16 मार्च 2026 से शुरू हुए बजट सत्र में राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव लाने की संवैधानिक परंपरा को दरकिनार कर आरडीजी पर सरकारी संकल्प लाया गया और तीन दिन चर्चा कराई गई। प्रस्ताव पारित होने के बाद सदन स्थगित कर दिया गया। उन्होंने प्रश्न उठाया कि क्या मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री या वित्त मंत्री से आरडीजी बहाली को लेकर कोई मुलाकात की? उनके अनुसार दिल्ली दौरे के दौरान आरडीजी पर ठोस पहल नहीं की गई, बल्कि कांग्रेस नेताओं से राजनीतिक मुलाकातें की गईं।

    हिमाचल सदन में ठहराने का आरोप

    रणधीर शर्मा ने दावा किया कि प्रदर्शन में शामिल व्यक्तियों को हिमाचल सदन में ठहराया गया। उन्होंने कहा कि स्वयं मुख्यमंत्री ने स्वीकार किया कि कमरों की बुकिंग मुख्यमंत्री कार्यालय से हुई थी। यह तथ्य मुख्यमंत्री कार्यालय की भूमिका पर सवाल खड़ा करता है।भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर आरोपियों को हिरासत में लेने के बाद उन्हें हिमाचल लाया गया और दूरस्थ क्षेत्र में ठहराया गया। जब दिल्ली पुलिस विधिसम्मत अनुमति लेकर उन्हें वापस ले जा रही थी, तब हिमाचल पुलिस द्वारा रोके जाने और अधिकारियों पर एफआईआर दर्ज किए जाने की बात भी उन्होंने उठाई। यह पूरा घटनाक्रम राजनीतिक दबाव में हुआ प्रतीत होता है और आरोपियों को बचाने का प्रयास किया गया।

    #AIImpactSummit2026 #BJPHimachal #HimachalPolitics #PoliticalControversy #RandhirSharma #RDGIssue #ShimlaNews #SukhvinderSinghSukhu
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    रामपुर जिला परिषद चुनाव: चार वार्डों से 16 उम्मीदवारों ने भरे नामांकन, कांग्रेस बागियों ने बढ़ाई सियासी हलचल

    May 11, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर बुशहर: कांग्रेस ने चार जिला परिषद सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की

    May 9, 2026

    Himachal Pradesh Panchayati Raj Election 2026 : आज से नामांकन शुरू, 12 मई को स्क्रूटनी; जानें कौन लड़ सकेगा चुनाव

    May 7, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर नगर परिषद चुनाव: 24 उम्मीदवार मैदान में, कांग्रेस में ‘घर की लड़ाई’ से मुकाबला और रोचक

    May 6, 2026

    Himachal Panchayat Elections 2026 : नया कानून लागू, चिट्टा मामलों में संलिप्त लोग नहीं लड़ सकेंगे चुनाव

    May 6, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर के चार जिला परिषद वार्डों के लिए भाजपा ने उम्मीदवार किए घोषित

    May 5, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    May 2026
    MTWTFSS
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.