एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर
रामपुर के स्प्रिंगडेल स्कूल खनेरी की कक्षा छठी की छात्रा अर्शी कामटस ने अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण कर सैनिक स्कूल सुजानपुर टीहरा में अपना स्थान पक्का किया है। अर्शी ने यह उपलब्धि अनुसूचित जनजाति (ST) श्रेणी में उपलब्ध एकमात्र सीट हासिल कर प्राप्त की है, जो स्कूल और क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।
हर वर्ष आयोजित होने वाली अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा (AISSEE) के माध्यम से देशभर के सैनिक स्कूलों में प्रवेश दिया जाता है। अर्शी कामटस ने अपनी कड़ी मेहनत, लगन और प्रतिभा के दम पर इस चुनौतीपूर्ण परीक्षा को सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर यह मुकाम हासिल किया। इस उपलब्धि से स्प्रिंगडेल स्कूल खनेरी सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। स्कूल के प्रधानाचार्य मनीष आनंद ने अर्शी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
वहीं अर्शी के अभिभावकों ने भी इस सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि न केवल उनके स्कूल बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। अर्शी की यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी।
