Close Menu
  • होम
  • देश
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Facebook X (Twitter) Instagram
एआरबी टाइम्स
Subscribe
  • होम
  • देश
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
एआरबी टाइम्स
रामपुर बुशहर

Rampur Bushahr : नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन ने रचा इतिहास, 150 बिलियन यूनिट बिजली उत्पादन का आंकड़ा पार

हिमाचल के नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन ने 150 बिलियन यूनिट संचयी बिजली उत्पादन का ऐतिहासिक आंकड़ा पार किया। SJVN CMD भूपेंद्र गुप्ता ने टीम को दी बधाई।
ARB Times DeskBy ARB Times DeskMarch 10, 2026Updated:April 13, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit Email
Follow Us
Facebook X (Twitter)

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर 

एसजेवीएन लिमिटेड के नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन ने बिजली उत्पादन के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए 150 बिलियन यूनिट संचयी विद्युत उत्पादन का ऐतिहासिक आंकड़ा पार कर लिया है। देश के सबसे बड़े भूमिगत जलविद्युत स्टेशन के रूप में पहचान रखने वाले नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन ने इस उपलब्धि के साथ स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन और राष्ट्रीय विद्युत ग्रिड को मजबूत बनाने में अपनी अहम भूमिका को फिर से साबित किया है।

इस ऐतिहासिक उपलब्धि के अवसर पर पावर हाउस परिसर में एक विशेष समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एसजेवीएन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक भूपेंद्र गुप्ता और निदेशक (कार्मिक) अजय कुमार शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे। इसके अलावा आरएचपीएस के परियोजना प्रमुख विकास मारवाह, एलएचईपी-I के परियोजना प्रमुख विकास शर्मा और एसजेवीएन के उप मुख्य सतर्कता अधिकारी मनमीत गुप्ता भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

सीएमडी भूपेंद्र गुप्ता ने कहा कि मई 2004 में कमीशनिंग के बाद से नाथपा झाकड़ी परियोजना लगातार उत्कृष्ट संचालन और विश्वसनीय बिजली उत्पादन का उदाहरण रही है। उन्होंने कहा कि यह परियोजना उत्तरी विद्युत ग्रिड की आधारशिला के रूप में उभरी है और पीक डिमांड के समय ग्रिड की स्थिरता बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है। निदेशक (कार्मिक) अजय कुमार शर्मा ने इस उपलब्धि का श्रेय परियोजना से जुड़े वर्तमान और पूर्व सभी कर्मचारियों को दिया। उन्होंने कहा कि नाथपा झाकड़ी परियोजना ने न केवल ऊर्जा उत्पादन में बल्कि क्षेत्र के विकास और आर्थिक प्रगति में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

7,610.257 मिलियन यूनिट था अब तक का सर्वाधिक वार्षिक उत्पादन

परियोजना ने अपने संचालन काल में कई उल्लेखनीय रिकॉर्ड भी बनाए हैं। वित्तीय वर्ष 2011-12 में 7,610.257 मिलियन यूनिट का अब तक का सर्वाधिक वार्षिक उत्पादन दर्ज किया गया था। इसके बाद जुलाई 2024 में 1,222.170 मिलियन यूनिट का रिकॉर्ड मासिक उत्पादन हुआ, जबकि 13 अगस्त 2024 को 39.572 मिलियन यूनिट का अब तक का सबसे अधिक दैनिक उत्पादन दर्ज किया गया।150 बिलियन यूनिट बिजली उत्पादन का यह आंकड़ा पर्यावरणीय दृष्टि से भी बेहद महत्वपूर्ण है। यह उपलब्धि जीवाश्म ईंधन आधारित ऊर्जा पर निर्भरता कम करने और ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन घटाने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।

#ARBtimes #CleanEnergy #HimachalNews #himachalpradesh #HydroPower #NathpaJhakriProject #PowerGeneration #RampurBushahr #RenewableEnergy #SJVN
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Tumblr Telegram Email
Previous ArticleHimachal : आपदा या बीमारी से सूखे चीड़ के पेड़ों की कटाई को मिलेगी अनुमति, वन विभाग ने बदले नियम
Next Article Rampur Bushahr : ज्यूरी में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर, चालक की मौत
ARB Times Desk
  • Website

Related Posts

Rampur Bushahr: दूध उत्पादकों की समस्याओं को लेकर 6 जुलाई को दत्तनगर में होगा प्रदर्शन, मिल्कफेड प्रबंधन से भी होगी वार्ता

June 13, 2026

Rampur Bushahr: निरथ-पांडाधार-ननखड़ी सड़क पर 10 दिन रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन, 14 से 24 जून तक बदला जाएगा मार्ग

June 11, 2026

Rampur Bushahr: 15 जून को रामपुर में होगी आपदा प्रबंधन की मॉक ड्रिल, तैयारियों को लेकर अधिकारियों की बैठक

June 11, 2026

Rampur Bushahr: रामपुर नगर परिषद के नवनिर्वाचित पार्षदों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

June 11, 2026

Rampur Bushahr: लंबित भुगतान से परेशान पेंशनर, सरकार से देय राशि जल्द जारी करने की मांग

June 10, 2026

Sports: ज्यूरी में 14 जून से राज्य स्तरीय सब-जूनियर बॉक्सिंग प्रतियोगिता, 250 से अधिक खिलाड़ी दिखाएंगे दम

June 10, 2026

Rampur Bushahr: रामपुर के वार्ड 6 और 7 के लिए 18.50 करोड़ की पेयजल योजना का सफल ट्रायल

June 9, 2026

Rampur Bushahr: ननखड़ी कॉलेज विलय पर पुनर्विचार की मांग: लोक निर्माण मंत्री को सौंपा ज्ञापन

June 7, 2026

 SJVNL झाकड़ी के स्टाफ लेडीज़ क्लब ने किया पौधारोपण, दिया हरित भविष्य का संदेश

June 7, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

June 2026
MTWTFSS
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930 
« May    
Useful links

🛡️ Government Links

  • भारत सरकार पोर्टल
  • हिमाचल प्रदेश सरकार
  • हिमाचल पुलिस
  • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
  • NIC
  • RTI Online
  • Election Commission of India

🎓 Education & Universities

  • HP University (HPU)
  • Central University HP
  • SPU Mandi
  • IGMC Shimla
  • HP Technical University

💼 Jobs & Services

  • National Career Service
  • HP Employment Portal
  • HPPSC
  • HPSSSB
  • MyGov India
  • UIDAI Aadhaar Services
Categories
Archives

Our Visitor

1 1 1 7 8 0
Users Today : 57
Total Users : 111780
Total views : 223165
Advertisement

आपकी बात, हमारी आवाज़

खबर, शिकायत, सुझाव या स्थानीय समस्या की जानकारी हमें भेजें।

📞 9418210413
✉️ editor@arbtimes.in
अभी कॉल करें ईमेल भेजें
ARB Times | आपकी खबर, आपकी आवाज़
Home Himachal Crime Politics
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • About us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy 
  • Editorial Policy
  • Terms & Conditions
© 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.