Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Thursday, September 24
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    शिमला

    Shimla : हिमाचल के 30वें राज्यपाल बने कविंद्र गुप्ता, मुख्य न्यायाधीश ने दिलाई शपथ

    Himachal Governor Kavinder Gupta: जम्मू के कविंद्र गुप्ता ने शिमला के राजभवन में हिमाचल प्रदेश के 30वें राज्यपाल के रूप में शपथ ली। मुख्य न्यायाधीश गुरमीत सिंह संधावालिया ने दिलाई शपथ।
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskMarch 10, 2026Updated:April 13, 20261 Comment3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    लोकभवन शिमला में राज्यपाल कविंद्र गुप्ता को शपथ दिलाते हिमाचल हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश गुरमीत सिंह संधावालिया।

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला 

    हिमाचल प्रदेश को मंगलवार को नया राज्यपाल मिल गया। जम्मू के कविंद्र गुप्ता ने शिमला स्थित लोकभवन (राजभवन) में हिमाचल प्रदेश के 30वें राज्यपाल के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश गुरमीत सिंह संधावालिया ने उन्हें शपथ दिलाई। गुप्ता ने हिन्दी में शपथ ग्रहण की। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, मंत्रिमंडल के सदस्य, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

    शपथ ग्रहण के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने कहा कि वह हिमाचल प्रदेश के हितों को लेकर केंद्र सरकार के समक्ष मजबूती से पैरवी करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के समग्र विकास के लिए पार्टी राजनीति से ऊपर उठकर काम करने की आवश्यकता है। इसके लिए सरकार और विपक्ष दोनों का सहयोग जरूरी है। राज्य के विकास से जुड़े मुद्दों पर सभी पक्षों के साथ संवाद कर समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा। राज्यपाल गुप्ता ने अपने कार्यकाल की प्राथमिकताओं का जिक्र करते हुए कहा कि युवाओं का कल्याण, कौशल विकास आधारित शिक्षा और नशा मुक्ति अभियान को विशेष रूप से आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज के समय में युवाओं को रोजगारोन्मुखी शिक्षा से जोड़ना बेहद जरूरी है, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें।

    शपथ समारोह में ‘वंदे मातरम्’ के छह छंदों का गायन

    राज्यपाल के शपथ समारोह में एक विशेष पहल भी देखने को मिली। इस दौरान पहली बार ‘वंदे मातरम्’ के सभी छह छंदों का गायन किया गया। इस पर राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने कहा कि देशभक्ति और राष्ट्रीय मूल्यों को मजबूत करने के लिए वंदे मातरम् के सभी छह छंदों को शिक्षण संस्थानों में पढ़ाया जाना चाहिए। इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने पर विचार किया जाएगा।

    राजनीतिक और सार्वजनिक जीवन का लंबा अनुभव

    हिमाचल प्रदेश के नए राज्यपाल कविंद्र गुप्ता का जन्म 2 दिसंबर 1959 को जम्मू में हुआ। उनके पिता केंद्र सरकार के डाक विभाग में कार्यरत थे। 1963 में उनका परिवार पंजाब के संगरूर चला गया, जहां उनकी प्रारंभिक शिक्षा हुई। इसके बाद उन्होंने फिरोजपुर और गुरदासपुर में पढ़ाई की और 1979 में गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज गुरदासपुर से स्नातक की डिग्री प्राप्त की। 1970 के दशक की शुरुआत में वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े और यहीं से उनके सार्वजनिक जीवन की शुरुआत हुई। आपातकाल (1975–1977) के दौरान उन्हें संघ के वरिष्ठ नेताओं के साथ गुरदासपुर और पटियाला जेल में भी रहना पड़ा। छात्र जीवन में सक्रिय रहते हुए उन्होंने 1978–79 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की पंजाब इकाई के सचिव के रूप में कार्य किया। बाद में 1988 में उन्हें भारतीय जनता युवा मोर्चा जम्मू-कश्मीर का जिला अध्यक्ष बनाया गया। 1993 से 1998 तक वह युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रहे।

    नगर निगम से शुरू हुआ राजनीतिक सफर

    कविंद्र गुप्ता का राजनीतिक सफर नगर निकाय से शुरू हुआ। वह जम्मू नगर निगम के पहले निर्वाचित महापौर बने और लगातार तीन कार्यकाल तक इस पद पर रहे। 2014 में वह जम्मू-कश्मीर के गांधीनगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक चुने गए। 18 मार्च 2015 को उन्हें जम्मू-कश्मीर विधानसभा का अध्यक्ष चुना गया और वह इस पद पर पहुंचने वाले भाजपा के पहले नेता बने। 30 अप्रैल 2018 को उन्हें जम्मू-कश्मीर का उपमुख्यमंत्री नियुक्त किया गया। इसके बाद 14 जुलाई 2025 को उन्हें लद्दाख का उपराज्यपाल बनाया गया। हाल ही में 5 मार्च 2026 को उन्हें हिमाचल का राज्यपाल नियुक्त किया गया, जिसके बाद उन्होंने आज औपचारिक रूप से पदभार संभाल लिया।

    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous Articleविद्युत पेंशनर फोरम कोटगढ़-खनेटी इकाई ने  लंबित वित्तीय लाभ की मांग और बिजली संशोधन विधेयक 2025 का किया विरोध
    Next Article Rampur Bushahr: रामपुर में निष्क्रिय और डीईएएफ बैंक खातों को लेकर समीक्षा बैठक, विभागों को दिए गए आवश्यक निर्देश
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Himachal High Court : पति के चरित्र पर बेबुनियाद आरोप और सेना के अधिकारियों से शिकायत मानसिक क्रूरता

    September 24, 2026

    Himachal : शिमला में बुजुर्ग से 5.51 लाख की साइबर ठगी: पेंशन कार्ड के नाम पर खाता ब्लॉक करने की दी धमकी

    September 24, 2026

    Shimla: जाखू रोपवे पर मॉक ड्रिल, 200 मीटर दूर फंसे दो पर्यटकों का एनडीआरएफ ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

    September 23, 2026

    Shimla News : चिट्‌टा तस्करों पर शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 19 आरोपियों की 4.13 करोड़ की संपत्ति जब्त

    September 22, 2026

    Shimla News : करोड़ों की चोरी में उत्तराखंड आबकारी विभाग के उप निरीक्षक समेत चार गिरफ्तार, माल बांटने का आरोप

    September 22, 2026

    Himachal News : पेंशनरों को अगले माह मिलेगा लंबित एरियर, क्लास-3 को 30% और क्लास-1 व 2 को 15%

    September 22, 2026

    Shimla News : सिम बंद होते ही बुजुर्ग के खाते से निकले 11.04 लाख, 33 UPI ट्रांजेक्शन से साइबर ठगी

    September 21, 2026

    Shimla : आंगन में खेल रही 2 साल की मासूम पर लावारिस कुत्ते का हमला; 25 मीटर घसीटकर जंगल की ओर ले गया, चीखें सुन पहुंचे लोग

    September 21, 2026

    Rampur Bushahr News : मशनू में खेत में काम कर रहे बुजुर्ग पर झपटा भालू, सिर-पैरों पर आई गंभीर चोटें

    September 20, 2026

    Rampur Bushahr News : अंडर-14 छात्रा वर्ग की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, मार्चपास्ट में सराहन ब्लॉक अव्वल

    September 20, 2026

    Rampur Bushahr News : दत्तनगर में रामपुर एचपीएस का स्वच्छता अभियान, ब्लैक स्पॉट से हटाया कचरा

    September 20, 2026

    Shimla News : जिला स्तरीय रेड रन मैराथन में जतिन और अनामिका ने मारी बाजी, 80 युवाओं ने लगाई दौड़

    September 20, 2026
    View 1 Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    September 2026
    MTWTFSS
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930 
    « Aug    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 3 9 6 0
    Users Today : 44
    Total Users : 123960
    Total views : 243809
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.