Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
        • रामपुर बुशहर
        • रोहड़ू
      • सोलन
      • सिरमौर
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • मंडी
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • ऊना
      • कांगड़ा
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    ऊना

    Shimla : आईजीएमसी शिमला में रोबोटिक सर्जरी शुरू, 30 से 50 हजार में होंगे हाईटेक ऑपरेशन

    आईजीएमसी शिमला में रोबोटिक सर्जरी शुरू। मुख्यमंत्री सुक्खू ने किया शुभारंभ, 30 से 50 हजार रुपये में होंगे ऑपरेशन, मरीजों को मिलेगा आधुनिक और सटीक इलाज। पढ़ें पूरी खबर
    ARB Times TeamBy ARB Times TeamMarch 11, 2026Updated:March 11, 2026No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    आईजीएमसी शिमला में रोबोटिक सर्जरी का शुभारंभ करते मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू।

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला

    हिमाचल प्रदेश के लोगों को अब अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) शिमला में हाईटेक रोबोटिक सर्जरी सुविधा शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बुधवार को 28.44 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित इस अत्याधुनिक सुविधा का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि रोबोटिक सर्जरी शुरू होने से प्रदेश के मरीजों को सटीक, सुरक्षित और आधुनिक उपचार अपने राज्य में ही मिल सकेगा। इससे पहले चमियाना अस्पताल, नेरचौक मेडिकल कॉलेज और टांडा में रोबोटिक सर्जरी शुरू हो चुकी है।

    रोबोटिक सर्जरी के माध्यम से जनरल सर्जरी, गैस्ट्रो सर्जरी, ऑन्कोलॉजी और गायनकोलॉजी जैसे विभागों में जटिल ऑपरेशन किए जा सकेंगे। इस तकनीक में छोटा चीरा लगता है, जिससे मरीज को कम दर्द होता है और वह जल्दी स्वस्थ हो जाता है। आईजीएमसी में रोबोटिक सर्जरी से ऑपरेशन का खर्च करीब 30 हजार रुपये रखा गया है। वहीं, स्पेशल वार्ड लेने वाले मरीजों को लगभग 50 हजार रुपये तक खर्च करना होगा। यह सुविधा निजी अस्पतालों की तुलना में काफी सस्ती मानी जा रही है।

    आईजीएमसी शिमला पहुंचने पर मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए।

    3-टेस्ला एमआरआई मशीन भी होगी स्थापित

    मुख्यमंत्री ने कहा कि आईजीएमसी में अत्याधुनिक 3-टेस्ला एमआरआई मशीन भी स्थापित की गई है, जिससे मरीजों की जांच और अधिक सटीक और बेहतर तरीके से हो सकेगी। अगले एक महीने में हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में भी रोबोटिक सर्जरी मशीन स्थापित की जाएगी। इसके अलावा कुल्लू और अन्य दूरदराज के क्षेत्रों के प्रमुख अस्पतालों में भी यह सुविधा शुरू करने पर सरकार विचार कर रही है।

    स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने पर फोकस

    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य लोगों को विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाना है। इसके लिए स्वास्थ्य क्षेत्र में धन की कमी को आड़े नहीं आने दिया जाएगा। आईजीएमसी शिमला, चमियाना और टांडा मेडिकल कॉलेज में उन्नत मेडिकल लैब भी स्थापित की जा रही हैं। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल, विधायक हरीश जनारथा, स्वास्थ्य सचिव एम. सुधा देवी, निदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ. राकेश शर्मा, स्वास्थ्य सेवाएं निदेशक डॉ. गोपाल बेरी सहित स्वास्थ्य विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

    #ARBtimes #GovernmentHospital #HamirpurMedicalCollege #HealthcareHimachal #HealthNews #HimachalNews #himachalpradesh #IGMCShimla #KulluHospital #MedicalTechnology #RoboticSurgery #Shimla #SukhvinderSinghSukhu
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    Mandi : न्यायिक व्यवस्था को अस्पतालों की तर्ज पर करना होगा काम : जस्टिस सूर्यकांत

    March 15, 2026

    Dharamshala : CU Convocation में 509 विद्यार्थियों को मिली डिग्री, 28 मेधावियों को गोल्ड मेडल

    March 15, 2026

    Shimla Drug Case : गोवा से शिमला पहुंचा एक करोड़ का एलएसडी, अंतरराज्यीय नेटवर्क से उठे पुलिस व्यवस्था पर सवाल

    March 15, 2026

    Bilaspur : शाहतलाई के मल्होट में भेड़ पालक की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या, आरोपी फरार

    March 14, 2026

    Shimla : स्कूल मर्जर से प्रभावित छात्रों को मिलेगी परिवहन सुविधा, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर के निर्देश

    March 14, 2026

    Nahan : एचआरटीसी बस में गूंजी किलकारी, गर्भवती महिला ने दिया बच्ची को जन्म

    March 14, 2026

    Mandi : भांबला क्लस्टर में 17 मार्च से शुरू होगी सिंचाई, एचपी शिवा परियोजना से बढ़ेगी किसानों की आय

    March 13, 2026

    Bilaspur : नलवाड़ी मेले में होगी मिस कहलूर प्रतियोगिता, 15 मार्च को ऑडिशन

    March 13, 2026

    Shimla : जुब्बल में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पंजाब के दो तस्कर 44.15 ग्राम चिट्‌टे के साथ गिरफ्तार

    March 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    March 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031 
    « Feb    
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    0 9 9 6 3 8
    Users Today : 4
    Total Users : 99638
    Total views : 202342
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Useful Links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    ⭐ © 2025 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.