Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
        • रामपुर बुशहर
        • रोहड़ू
      • सोलन
      • सिरमौर
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • मंडी
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • ऊना
      • कांगड़ा
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    रामपुर बुशहर

    Rampur Bushahr: बरकल–तकलेच सड़क टायरिंग पर उठे सवाल, ग्रामीणों ने घटिया निर्माण का लगाया आरोप

    रामपुर बुशहर के 12/20 क्षेत्र में बरकल–तकलेच सड़क की टायरिंग को लेकर ग्रामीणों ने गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं। आरोप है कि सूखी मिट्टी पर तारकोल डालकर लीपापोती की जा रही है।
    ARB Times TeamBy ARB Times TeamMarch 11, 2026Updated:March 12, 2026No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    बरकल तकलेच सड़क पर टायरिंग का काम करता मजदूर

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर

    रामपुर उपमंडल के 12/20 क्षेत्र को जोड़ने वाली बरकल से तकलेच सड़क पर इन दिनों टायरिंग का कार्य जारी है। लंबे समय बाद सड़क पर टायरिंग शुरू होने से क्षेत्र के लोगों में शुरुआत में खुशी थी, लेकिन काम की गुणवत्ता को लेकर अब ग्रामीणों ने गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार द्वारा सड़क निर्माण में लापरवाही बरती जा रही है और कई स्थानों पर सूखी मिट्टी के ऊपर ही तारकोल डाला जा रहा है। उनका कहना है कि इस वजह से टायरिंग की पकड़ कमजोर हो रही है और सड़क की परत हाथों से ही उखड़ रही है। ग्रामीणों ने इस संबंध में वीडियो बनाकर विभाग को भेजे हैं, जबकि कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर भी साझा किए गए हैं।

    https://arbtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/WhatsApp-Video-2026-03-11-at-3.17.48-PM.mp4

    स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच नहीं की गई तो वे काम रुकवाने को मजबूर होंगे। उनका कहना है कि इस तरह के घटिया निर्माण से सरकारी धन की बर्बादी हो रही है और सड़क की स्थिति में कोई ठोस सुधार नहीं हो पाएगा। यह सड़क 12/20 क्षेत्र की देवठी, कूहल, मुनिश और काशापाट पंचायतों को जोड़ती है। इस मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों छोटे-बड़े वाहनों की आवाजाही होती है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि टायरिंग अभी से उखड़ रही है तो भारी वाहनों के गुजरने के बाद सड़क एक सप्ताह भी नहीं टिक पाएगी।

    ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि निर्माण कार्य के दौरान विभागीय निगरानी भी पर्याप्त नहीं है, जबकि नियमों के अनुसार टायरिंग कार्य के समय विभाग का एक कर्मचारी मौके पर मौजूद रहकर गुणवत्ता की जांच करता है।

    वहीं, इस मामले में लोक निर्माण विभाग रामपुर के अधिशाषी अभियंता अंकुश जमवाल ने बताया कि वायरल वीडियो में जो टायरिंग दिखाई दे रही है, उसका कुछ हिस्सा मिट्टी वाले हिस्से पर किया गया है। उन्होंने कहा कि जिस ठेकेदार को यह कार्य दिया गया है, उसके पास पांच वर्ष तक सड़क के रखरखाव की जिम्मेदारी भी रहेगी।

    #BarkalTaklechRoad #HimachalNews #himachalpradesh #Infrastructure #PublicWorksDepartment #RampurBushahr #RoadConstruction #RuralIssues
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    Rampur Bushahr: डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती की तैयारियों को लेकर देवठी संगठन की विशेष बैठक आयोजित

    March 15, 2026

    Rampur Bushahr: शिमला में 16 मार्च को पेंशनरों का प्रदर्शन, 30 मार्च को विधानसभा घेराव का ऐलान

    March 13, 2026

    Nirmand : कुर्पण कूहल बंद होने से भड़के किसान, जल शक्ति विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन

    March 12, 2026

    Rampur Bushahr : फरवरी का वेतन न मिलने पर ठेका मजदूरों का नगर परिषद के बाहर प्रदर्शन

    March 12, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर में निष्क्रिय और डीईएएफ बैंक खातों को लेकर समीक्षा बैठक, विभागों को दिए गए आवश्यक निर्देश

    March 10, 2026

    Rampur Bushahr : ज्यूरी में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर, चालक की मौत

    March 10, 2026

    Rampur Bushahr : नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन ने रचा इतिहास, 150 बिलियन यूनिट बिजली उत्पादन का आंकड़ा पार

    March 10, 2026

    Himachal : आपदा या बीमारी से सूखे चीड़ के पेड़ों की कटाई को मिलेगी अनुमति, वन विभाग ने बदले नियम

    March 10, 2026

    Rampur Faag Mela : देव विदाई के साथ चार दिवसीय मेला संपन्न, नाटी में बूढ़ा सरौहणी देवता के देवलु अव्वल

    March 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    March 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031 
    « Feb    
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    0 9 9 6 4 9
    Users Today : 15
    Total Users : 99649
    Total views : 202354
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Useful Links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    ⭐ © 2025 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.