Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
        • रामपुर बुशहर
        • रोहड़ू
      • सोलन
      • सिरमौर
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • मंडी
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • ऊना
      • कांगड़ा
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    ऊना

    Nahan : एचआरटीसी बस में गूंजी किलकारी, गर्भवती महिला ने दिया बच्ची को जन्म

    नाहन जा रही एचआरटीसी बस में गूंजी किलकारी, बस में सवार एक गर्भवती महिला ने बच्ची को जन्म दिया। हरिपुरधार-रेणुकाजी-नाहन रूट पर चलते हुए दोसड़का के पास प्रसव हुआ, बाद में 108 एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज नाहन पहुंचाया गया। पढ़ें खबर
    ARB Times TeamBy ARB Times TeamMarch 14, 2026No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    प्रतीकात्मक तस्वीर

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | सिरमौर 

    हिमाचल प्रदेश में हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस में प्रसूता के बच्ची को जन्म देने का अनोखा मामला सामने आया है। हरिपुरधार-रेणुकाजी-नाहन रूट पर चलने वाली निगम की बस में शुक्रवार देर शाम एक गर्भवती महिला ने स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। बताया जा रहा है कि एचआरटीसी की बस में प्रसव का यह पहला मामला माना जा रहा है। सूत्रों के अनुसार महिला समय से पहले ही मेडिकल कॉलेज नाहन में एडमिट होने के लिए घर से निकली थी, लेकिन रास्ते में ही प्रसव हो गया।

    जानकारी के अनुसार कुंहट-हरिपुरधार-रेणुकाजी-नाहन रूट पर चलने वाली निगम की बस शुक्रवार शाम करीब सात बजे ददाहू से नाहन के लिए रवाना हुई थी। इस बस में मलगांव क्षेत्र की रहने वाली गर्भवती महिला सरोज अपने पति और सास के साथ मेडिकल कॉलेज नाहन में प्रसव के लिए जा रही थी। तीनों बस की पिछली सीट पर बैठे थे। बस जब जमटा से आगे दोसड़का के पास पहुंची तो महिला को अचानक प्रसव पीड़ा तेज हो गई और वह जोर-जोर से चिल्लाने लगी। स्थिति को देखते हुए बस में बैठे पुरुष यात्री आगे की सीटों पर चले गए और महिला यात्रियों ने पीछे आकर उसकी मदद की। इसी दौरान बस में ही महिला ने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दे दिया।

    इसके बाद बस में मौजूद एक महिला यात्री ने तुरंत 108 एंबुलेंस सेवा को सूचना दी। बस चालक भी बस को नाहन की ओर तेजी से लेकर चला। बनोग के समीप पहुंचने पर जच्चा और नवजात को एंबुलेंस में शिफ्ट कर मेडिकल कॉलेज नाहन पहुंचाया गया। मेडिकल कॉलेज नाहन के चिकित्सकों ने बताया कि महिला ने करीब शाम सवा आठ बजे निगम की बस में ही स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया था। फिलहाल जच्चा और बच्ची दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं।

    #ARBtimes #BabyBirth #GoodNews #HimachalNews #himachalpradesh #HRTC #Nahan #SirmaurNews
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    Mandi : न्यायिक व्यवस्था को अस्पतालों की तर्ज पर करना होगा काम : जस्टिस सूर्यकांत

    March 15, 2026

    Dharamshala : CU Convocation में 509 विद्यार्थियों को मिली डिग्री, 28 मेधावियों को गोल्ड मेडल

    March 15, 2026

    Shimla Drug Case : गोवा से शिमला पहुंचा एक करोड़ का एलएसडी, अंतरराज्यीय नेटवर्क से उठे पुलिस व्यवस्था पर सवाल

    March 15, 2026

    Bilaspur : शाहतलाई के मल्होट में भेड़ पालक की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या, आरोपी फरार

    March 14, 2026

    Shimla : स्कूल मर्जर से प्रभावित छात्रों को मिलेगी परिवहन सुविधा, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर के निर्देश

    March 14, 2026

    Mandi : भांबला क्लस्टर में 17 मार्च से शुरू होगी सिंचाई, एचपी शिवा परियोजना से बढ़ेगी किसानों की आय

    March 13, 2026

    Bilaspur : नलवाड़ी मेले में होगी मिस कहलूर प्रतियोगिता, 15 मार्च को ऑडिशन

    March 13, 2026

    Shimla : जुब्बल में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पंजाब के दो तस्कर 44.15 ग्राम चिट्‌टे के साथ गिरफ्तार

    March 13, 2026

    Mandi : मोबाइल चलाने से रोका तो पत्नी ने पति पर फेंका उबलता दूध, 15% झुलसा

    March 12, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    March 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031 
    « Feb    
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    0 9 9 6 3 7
    Users Today : 3
    Total Users : 99637
    Total views : 202341
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Useful Links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    ⭐ © 2025 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.