एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर
रामपुर उपमंडल में ‘हिल ऑन व्हील्स’ साइकिलिंग ग्रुप ने एक नई पहल करते हुए 15 किलोमीटर का साइकिलिंग ट्रेक आयोजित किया। इस ट्रेक के माध्यम से युवाओं को फिट रहने और नशा छोड़ने का संदेश दिया गया।
यह ट्रेक एवरी पट्टी के पास मोड़ तक पहुंचा और करीब दो घंटे बाद सुबह 9 बजे प्रतिभागी वापस रामपुर लौट आए। ट्रेक के दौरान सभी साइकिल सवारों ने उत्साह के साथ भाग लिया और स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश दिया। प्रतिभागियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रक्तदान सेवा परिवार सोसायटी रामपुर ने एंबुलेंस की व्यवस्था कर सहयोग दिया।
ग्रुप के सदस्यों ने युवाओं से अपील की कि वे नशे से दूर रहें, नियमित साइकिल चलाएं और स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं। बुशहर शहर में इस तरह की पहल स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभा रही है।
